वार्षिक परीक्षा (शिक्षा निदेशालय)
अभ्यास प्रश्न पत्र (उत्तर सहित)
सत्र-2022-23
सामाजिक विज्ञान
कक्षा-IX
TIME:3 Hours. M.M.-80
निर्देश:
(i) यह प्रश्न पत्र 6 खंडों में विभाजित है। खण्ड क,
खंड ख, खंड ग, खंड घ,
खंड ड एवं खंड च।
इस प्रश्न पत्र में कुल 37 प्रश्न है।
(ii)
सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। यद्यपि कुछ प्रश्नों में आंतरिक चयन
उपलब्ध है। उनमें से किसी एक प्रश्न को ही कीजिए।
(iii)
प्रश्नों के सामने उनके निर्धारित अंक लिखे हुए हैं।
(iv)
खण्ड क, प्रश्न संख्या 1
से 20 तक अंक वाले बहु वैकल्पिक प्रकार के प्रश्न है।
(v) खंड ख, प्रश्न संख्या 21 से 24 तक 2 अंक वाले अति लघु उत्तरीय प्रश्न है। प्रत्येक
प्रश्न के उत्तर 40 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए।
(vi)
खंड ग, प्रश्न संख्या 25
से 29 तक 3 अंक वाले लघु उत्तरीय
प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न के उत्तर 60 शब्दों से अधिक नहीं
होने चाहिए।
(vii)
खंड घ, प्रश्न संख्या 30
से 33 तक 5 अंक वाले दीर्घ उत्तरीय
प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 120 शब्दों से अधिक
नहीं होना चाहिए।
(viii)
खंड ड, प्रश्न संख्या 34
से 36 तक 4 अंक वाले केस आधारित प्रश्न
है।
(xi)
खंड च, प्रश्न संख्या 37
मानचित्र आधारित प्रश्न है जो 5 अंकों का है जिसमें 37.1 इतिहास से संबंधित 2 अंकों का मानचित्र कार्य और 37.2 भूगोल से संबंधित तीन अंको का मानचित्र कार्य है।
(x) मानचित्र आधारित प्रश्न संख्या 37 के स्थान पर
दृष्टि बाधित विद्यार्थियों के लिए अलग से प्रश्न दिए गए हैं।
खण्ड - क (बहु-विकल्पीय
प्रश्न)
(20x1=20 अंक)
प्रश्न
1.
गलत मिलान की पहचान कीजिए।
A. अन्नपूर्णा
- नेपाल
B. गुरला
मंधाता - नेपाल
C. धौलागिरी
- नेपाल
D. कंचनजंगा
- नेपाल
उत्तर. B. गुरला मंधाता - नेपाल
प्रश्न
2.
निम्नलिखित में कौन सी एक प्राथमिक क्षेत्रक की क्रिया है?
A. कृषि
B. विनिर्माण
C. संचार
D. बैंकिग
उत्तर. A. कृषि।
प्रश्न
3.
स्तंभ क एवं स्तंभ ख का मिलान करके सही विकल्प की पहचान कीजिए।
|
स्तंभ क |
स्तंभ ख |
I. |
चर्च द्वारा लगाए जाने वाला कर |
A. 1789 |
II. |
राज्य द्वारा लगाए जाने वाला कर |
B. टाइद |
III. |
बास्तील के किले का पतन |
C. 1792 |
IV. |
फ्रांस का गणतंत्र होना |
D. टाइल |
विकल्प
A. I-D, II-B, III-C, IV-A
B. I-D, II-B, III-A, IV-C
C. I-B, II-D, III-A, IV-C
D. I-B, II-D, III-C, IV-A
उत्तर. C. I-B, II-D, III-A, IV-C
प्रश्न
4.
दी गई जानकारी के आधार पर नदी की पहचान कीजिए।
1. लंबाई - 860 किलोमीटर।
2. उद्गम
स्थल - छत्तीसगढ़ की उच्च भूमि।
3. अपवाह
क्षेत्र - झारखंड, ओडिशा।
A. कृष्णा
B. महानदी
C. कावेरी
D. तापी
उत्तर. B. महानदी।
प्रश्न
5.
निम्नलिखित में से गलत कथन की पहचान कीजिए।
A. मानव
पूंजी भूमि और भौतिक पूंजी से श्रेष्ठ है।
B. बेहतर
शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के द्वारा मानव पूंजी का निर्माण किया जा सकता है।
C. उत्पादन
में मानव पूंजी की भूमिका नहीं होती।
D. मानव
पूंजी में निवेश उच्च उत्पादकता का कारण होता है।
उत्तर. C. उत्पादन में मानव पूंजी
की भूमिका नहीं होती।
प्रश्न
6.
नीचे दिए गए महात्मा गांधी जी के विचारों को पढ़कर वाक्य को पूरा
कीजिए।
"मैं
भारत के लिए ऐसा संविधान चाहता हूं जो उसे गुलामी और आधीनता से मुक्त करें.....
मैं ऐसे भारत के लिए प्रयास करूंगा जिसे सबसे गरीब व्यक्ति भी अपना माने और उसे
लगे कि देश को बनाने में उसकी भी भागीदारी है। ऐसा भारत जिसमें सभी समुदाय के लोग
पूरे मेलजोल से रहें।
महात्मा
गांधी जी के सपनों के भारत में....
A. गरीब भी
अमीर हो जाएंगे।
B. समाज में
सभी व्यक्तियों की भागीदारी होगी।
C. गरीब एवं
अमीर के मध्य खाई नहीं होगी।
D. उपरोक्त
में से कोई नहीं।
उत्तर. B. समाज में सभी व्यक्तियों
की भागीदारी होगी।
प्रश्न
7.
HYV बीजों का मुख्य उद्देश्य है -
A. प्रति
पौधा अनाज की मात्रा में वृद्धि।
B. कीटनाशकों
का अधिक उपयोग।
C. प्रति
पौधा अनाज की मात्रा में कमी।
D. रासायनिक
उर्वरकों का निर्माण।
उत्तर. A. प्रति पौधा अनाज की
मात्रा में वृद्धि।
प्रश्न
8.
निम्नलिखित में से कौन सा कथन भारतीय संविधान के संदर्भ में सही है?
A. भारतीय
संविधान समतामूलक समाज की स्थापना पर बल देता है।
B. भारतीय
संविधान लोकतंत्रात्मक शासन पद्धति पर बल देता है।
C. भारतीय
संविधान अपने नागरिकों में बंधुता के विकास पर बल देता है।
D. उपरोक्त
सभी।
उत्तर. D. उपरोक्त सभी।
प्रश्न
9.
राज के गांव की कुल जनसंख्या 5000 है। वर्ष 2019-20 के दौरान उसके गांव में जन्म लेने वाले शिशुओं की कुल संख्या 20 है। बताइए कि वर्ष 2019-20 में राज के गांव की जन्म
दर क्या है?
A. 10
B. 20
C. 8
D. 4
उत्तर. D. 4
प्रश्न
10.
'टू ट्रिएटाइज ऑफ गवर्मेंट' नामक पुस्तक लिखी
थी -
A. रूसो
B. मीराब्यो
C. जॉन लॉक
D. मोंटेस्कक्यू
उत्तर. C. जॉन लॉक।
प्रश्न
11.
नीचे दिए गए प्रश्न में दो प्राक्कथन दिए गए हैं एक संकल्पना (स) और
दूसरा कारण (क). कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।
संकल्पना
(स) : फ्रांसीसी उपनिवेशों में दास - प्रथा का उन्मूलन जैकोबिन शासन के
क्रांतिकारी सुधारों में से एक था।
कारण
(क) : दासों के साथ बेहद ही खराब व्यवहार होता था।
विकल्प
:
A. संकल्पना
(स) एवं कारण (क) दोनों सही हैं एवं कारण, संकल्पना की सही
व्याख्या है।
B. संकल्पना
(स) एवं कारण (क) दोनों सही हैं परंतु कारण, संकल्पना की सही
व्याख्या नहीं है।
C. संकल्पना
(स) सही है एवं कारण (क) गलत है।
D. संकल्पना
(स) गलत है एवं कारण (क) सही है।
उत्तर.
B. संकल्पना (स) एवं कारण (क) दोनों सही हैं
परंतु कारण, संकल्पना की सही व्याख्या नहीं है।
प्रश्न
12.
नीचे दिए गए प्रश्न में दो प्राक्कथन दिए गए हैं एक संकल्पना (स) और
दूसरा कारण (क). कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।
संकल्पना
(स) : भवन एक स्थाई पूंजी है।
कारण
(क) : उत्पादन में भवन का कई वर्षों तक उपयोग होता है।
विकल्प
:
A. संकल्पना
(स) एवं कारण (क) दोनों सही हैं एवं कारण, संकल्पना की सही
व्याख्या है।
B. संकल्पना
(स) एवं कारण (क) दोनों सही हैं परंतु कारण, संकल्पना की सही
व्याख्या नहीं है।
C. संकल्पना
(स) सही है एवं कारण (क) गलत है।
D. संकल्पना
(स) गलत है एवं कारण (क) सही है।
उत्तर. A. संकल्पना (स) एवं कारण
(क) दोनों सही हैं एवं कारण, संकल्पना की सही व्याख्या है।
प्रश्न
13.
नीचे दिए गए प्रश्न में दो प्राक्कथन दिए गए हैं एक संकल्पना (स) और
दूसरा कारण (क). कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।
संकल्पना
(स) : भारत एक प्रभुत्व संपन्न देश है।
कारण
(क) : कोई भी देश भारत को आदेश नहीं दे सकता।
A. संकल्पना
(स) एवं कारण (क) दोनों सही हैं एवं कारण, संकल्पना की सही
व्याख्या है।
B. संकल्पना
(स) एवं कारण (क) दोनों सही हैं परंतु कारण, संकल्पना की सही
व्याख्या नहीं है।
C. संकल्पना
(स) सही है एवं कारण (क) गलत है।
D. संकल्पना
(स) गलत है एवं कारण (क) सही है।
उत्तर. A. संकल्पना (स) एवं कारण (क)
दोनों सही हैं एवं कारण, संकल्पना की सही व्याख्या है।
प्रश्न
14.
नीचे दिए गए प्रश्न में दो प्राक्कथन दिए गए हैं एक संकल्पना (स) और
दूसरा कारण (क). कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।
संकल्पना
(स) : ब्रह्मपुत्र एक सदानीरा नदी है।
कारण
(क) : ब्रह्मपुत्र हिमालय की नदी।
विकल्प
:
A. संकल्पना
(स) एवं कारण (क) दोनों सही हैं एवं कारण, संकल्पना की सही
व्याख्या है।
B. संकल्पना
(स) एवं कारण (क) दोनों सही हैं परंतु कारण, संकल्पना की सही
व्याख्या नहीं है।
C. संकल्पना
(स) सही है एवं कारण (क) गलत है।
D. संकल्पना
(स) गलत है एवं कारण (क) सही है।
उत्तर. A. संकल्पना (स) एवं कारण
(क) दोनों सही हैं एवं कारण, संकल्पना की सही व्याख्या है।
प्रश्न
15.
निम्नलिखित में से गलत कथन की पहचान कीजिए -
A. मानव
पूंजी भूमि और भौतिक पूंजी से श्रेष्ठ है।
B. बेहतर
शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के द्वारा मानव पूंजी का विकास किया जा सकता है।
C. उत्पादन
में मानव पूंजी की भूमिका नहीं होती।
D. मानव
पूंजी में निवेश उच्च उत्पादकता का कारण होता है।
उत्तर. C. उत्पादन में मानव पूंजी
की भूमिका नहीं होती।
प्रश्न
16.
फ्रांस की नेशनल असेंबली द्वारा किए गए सुधारों के संदर्भ में नीचे
दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए -
1. सामंती
व्यवस्था का अंत।
2. चर्च
द्वारा एकत्र किए जाने वाले करों को समाप्त कर दिया गया।
3. चर्च के
स्वामित्व वाली भूमि को चर्च के पास रहने दिया गया।
A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 1 और 3
D. सभी कथन सत्य हैं।
उत्तर. B. केवल 1 और 2
प्रश्न
17.
निम्नलिखित में से गलत कथन की पहचान कीजिए।
A. गुजरात
और अरुणाचल प्रदेश के स्थानीय समय में 2 घंटे का अंतर है।
B. 23° 30' उत्तरी
अक्षांश भारत को लगभग 2 बराबर हिस्सों में बांटती है।
C. 82° 30' पूर्वी
देशांतर भारत के गुजरात से होकर गुजरती है।
D. क्षेत्रफल
की दृष्टि से भारत विश्व का सातवां बड़ा देश है।
उत्तर. C. 82° 30' पूर्वी देशांतर
भारत के गुजरात से होकर गुजरती है।
प्रश्न
18.
जॉन ने स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई की है लेकिन उसके पास कोई रोजगार
नहीं है। बताइए कि यह किस प्रकार की बेरोजगारी है?
A. मौसमी
बेरोजगारी
B. शिक्षित
बेरोजगारी
C. प्रच्छन्न
बेरोजगारी
4. इनमें से
कोई नहीं।
उत्तर. B. शिक्षित बेरोजगारी ।
प्रश्न
19.
पश्चिमी तटीय मैदान का दक्षिणी भाग कहलाता है -
A. कोरोमंडल
तट
B. मालाबार
तट
C. कोंकण तट
D. कन्नड़
घाट।
उत्तर. B. मालाबार तट
प्रश्न
20.
गेहूं किस प्रकार की फसल है?
A. जायद
B. खरीफ
C. रबी
D. उपरोक्त
में से कोई नहीं।
उत्तर. C. रबी
खण्ड - ख (अति लघु उत्तरीय
प्रश्न)
(4X2=8 अंक)
प्रश्न
21.
वनों का हमारे जीवन में कोई दो महत्व लिखिए।
उत्तर. वैसे तो वन हमारे लिए बहुत ही उपयोगी
होते हैं। वनों के कुछ लाभ इस प्रकार हैं -
1. वन प्रकृति में संतुलन स्थापित करने में महत्वपूर्ण
भूमिका निभाते हैं।
2. वनों से कई प्रकार के औषधीय लाभ भी होते हैं।
अथवा
प्रश्न.
1878 के वन कानून के कोई दो महत्व लिखिए।
उत्तर. 1878 के वन कानून के दो
महत्व इस प्रकार है -
1. 1878 के अधिनियम ने वनों की तीन श्रेणियों निर्मित की -
I. आरक्षित वन
II. संरक्षित वन
III. गांव के जंगल
2. इस अधिनियम के माध्यम से आरक्षित वनों में स्थानीय
अधिकारों को हटाना और उन्हें विशेष रूप से सरकारी भंडार के रूप में रखना था।
प्रश्न
22.
भारत में निर्धनता रेखा का निर्धारण किस प्रकार किया जाता है?
उत्तर. निर्धनता रेखा का निर्धारण दो तरीके
से किया जाता है -
1. कैलोरी का उपभोग - ग्रामीण क्षेत्र में यदि कोई व्यक्ति
प्रतिदिन 2400 कैलोरी
और शहरी क्षेत्र में 2100 कैलोरी से कम का उपभोग कर
रहा है तो वह निर्धन माना जाएगा।
2. आय - यदि ग्रामीण क्षेत्र में कोई व्यक्ति ₹816 प्रति माह और शहरी क्षेत्र में ₹1000 प्रति व्यक्ति
प्रति माह नहीं प्राप्त कर रहा है तो वह गरीब माना जाएगा।
प्रश्न
23.
आदर्श आचार संहिता से आप क्या समझते हैं?
उत्तर. चुनाव अभियान के समय है राजनीतिक
दलों द्वारा पालन किए जाने वाले नियमों को आचार संहिता कहा जाता है। इसके मुख्य
प्रावधान इस प्रकार है -
1. चुनाव प्रचार के लिए किसी भी धार्मिक स्थल का प्रयोग
नहीं किया जाएगा।
2. सरकारी वाहन, विमान और सरकारी
अधिकारियों का चुनाव प्रचार में उपयोग नहीं किया जाएगा।
प्रश्न
24.
न्यूनतम समर्थन मूल्य को परिभाषित कीजिए।
उत्तर. न्यूनतम समर्थन मूल्य वह दर होती है
जिस पर सरकार किसानों से उनकी फसल खरीदती है। यह दर उत्पादन लागत का कम से कम डेढ़ गुना होती है।
खण्ड - ग (लघु उत्तरीय प्रश्न)
3X5=15 अंक
प्रश्न 25. औपनिवेशिक सरकारें चरवाहा भूमि को कृषि भूमि में क्यों परिवर्तित करना चाहती थी?
उत्तर. औपनिवेशिक सरकारें चरवाहा भूमि को
कृषि भूमि में निम्नलिखित कारणों से परिवर्तित करना चाहती थी -
1. खेती का क्षेत्रफल बढ़ने से सरकार की आय में और बढ़ोतरी
हो सकती थी।
2. सरकार इसलिए भी खेती को बढ़ावा देना चाहती थी जिससे कि
जूट, कपास, गेहूं आदि का उत्पादन अधिक
हो जिनकी इंग्लैंड में अत्यधिक मांग थी।
3. अंग्रेज अधिकारी यह मानते थे कि खाली जमीन से कोई भी
लाभ नहीं हो सकता इसलिए ब्रिटिश सरकार चरवाहा भूमि को कृषि भूमि में परिवर्तित
करना चाहती थी।
अथवा
प्रश्न.
वन कानूनों ने घुमंतू चरवाहों के जीवन को कैसे प्रभावित किया?
उत्तर. वन कानूनों ने घुमंतू चरवाहों के
जीवन को इस प्रकार से प्रभावित किया -
1. वन अधिनियम के बाद चरवाहों को जंगलों में जाने से रोक
दिया गया जो पहले मवेशियों के लिए बहुमूल्य चारे के स्रोत होते थे।
2. वन कानूनों के बाद चरवाहों को जंगलों में जाने के लिए
परमिट लेना पड़ता था बिना परमिट के जंगलों में जाने की मनाही थी।
3. वन कानूनों के बाद चरवाहों को पहले से ही तय की गई
तारीख के आधार पर ही जंगलों में जाना होता था और पहले की तुलना में अब कम समय जंगल
में रह सकते थे।
प्रश्न
26.
प्रवास के कारणों की व्याख्या कीजिए।
उत्तर. एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाकर
लोगों का बस जाना प्रवास कहलाता है इसके लिए बहुत से कारण जिम्मेदार होते हैं
जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं -
1. बहुत से लोग रोजगार की तलाश में एक स्थान से दूसरे
स्थान पर जाकर बस जाते हैं।
2. कई लोग अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भी एक
स्थान से दूसरे स्थान पर जाकर बस जाते हैं।
3. बहुत से लोग गरीबी और बेरोजगारी से परेशान होकर भी
ग्रामीण क्षेत्रों से शहरी क्षेत्र में जाकर बस जाते हैं।
प्रश्न
27.
समानता के अधिकार का विश्लेषण कीजिए।
उत्तर. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 से 18 तक समानता के अधिकार का वर्णन किया गया है। इस अधिकार में सामाजिक समानता
कानूनी समानता सार्वजनिक नौकरी में समानता छुआछूत का अंत और उपाधियों के अंत का
प्रावधान किया गया है। समानता का अधिकार एक बहुत ही महत्वपूर्ण मौलिक अधिकार है
इसके माध्यम से यह प्रयास किया गया है कि किसी भी व्यक्ति के साथ उसकी जाति धर्म
भाषा लिंग जन्म स्थान आदि के आधार पर कोई भेदभाव ना हो और समान व्यवहार किया जाए।
प्रश्न
28.
खाद्य सुरक्षा किसी भी देश के लिए क्यों आवश्यक है?
उत्तर. खाद्य सुरक्षा किसी भी देश के लिए
बहुत ही आवश्यक प्रक्रिया है जिसके लिए निम्नलिखित तर्क दिए जा सकते हैं -
1. खाद्य सुरक्षा के माध्यम से भविष्य के लिए खाद्यान्न
सुरक्षित रखे जा सकते हैं।
2. खाद्य सुरक्षा इसलिए भी आवश्यक है क्योंकि इसके माध्यम
से उन क्षेत्रों में भी खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जा सकता है जहां पर इनकी कमी है।
3. खाद्य सुरक्षा के माध्यम से ही सरकार निर्धन वर्ग के
लोगों के लिए न्यूनतम कीमत या मुफ्त में अनाज उपलब्ध करवा सकती है।
प्रश्न
29.
आपके विचार में भारतीय न्यायपालिका स्वतंत्र क्यों है? कारण बताइए।
उत्तर. भारतीय न्यायपालिका एक स्वतंत्र
न्यायपालिका है जिसके लिए हम निम्नलिखित तर्क दे सकते हैं -
1. भारत में न्यायाधीशों की नियुक्ति एक निश्चित अवधि के
लिए की जाती है और उन्हें इस अवधि से पूर्व हटाया नहीं जा सकता। अगर उन्हें पद से
हटाना है तो इसके लिए एक कठिन प्रक्रिया को अपनाना होता है।
2. न्यायाधीशों के द्वारा दिए गए निर्णय ऊपर संसद या कहीं
और कोई भी प्रश्न नहीं उठाया जा सकता।
3. भारत में न्यायपालिका इसलिए भी स्वतंत्र मानी जाती है
क्योंकि सभी न्यायाधीशों को वेतन देश की संचित निधि से दिए जाते हैं और उनमें किसी
प्रकार की कोई कटौती नहीं की जा सकती।
खण्ड घ (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
5X4=20 अंक
प्रश्न
30.
भारत के राष्ट्रपति की शक्तियों का वर्णन कीजिए।
उत्तर. भारत का राष्ट्रपति देश का प्रथम
नागरिक होता है और देश के सभी प्रशासनिक कार्य राष्ट्रपति के नाम से ही संचालित
होते हैं। भारत के राष्ट्रपति की विभिन्न शक्तियों को हम इस प्रकार समझ सकते हैं-
1. भारत का राष्ट्रपति देश का प्रथम नागरिक होता है और
तीनों सेनाओं का प्रधान सेनापति भी होता है।
2. संसद द्वारा पारित विधेयक को कानून बनाने के लिए
राष्ट्रपति के हस्ताक्षर की आवश्यकता होती है बिना राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के कोई
भी विधेयक कानून नहीं बन सकता।
3. भारत का राष्ट्रपति देश के लिए बनने वाले बजट पर पूर्व
स्वीकृति प्रदान करता है। राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद ही बजट लोकसभा में
प्रस्तुत किया जाता है।
4. राष्ट्रपति के पास एक महत्वपूर्ण शक्ति यह भी है कि वह
किसी भी व्यक्ति की सजा को समाप्त कर सकता है या उस सजा का रूप परिवर्तित कर सकता
है।
5. भारत का राष्ट्रपति विभिन्न पदों पर अधिकारियों की
नियुक्ति भी करता है जैसे कि सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश, संघ लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष, निर्वाचन आयुक्त आदि।
6. भारत का राष्ट्रपति देश में आपातकालीन शक्तियों का
प्रयोग भी करता है। इसका अर्थ यह है कि जब भी देश में कोई विषम परिस्थिति होती है
अर्थात युद्ध या सशस्त्र विद्रोह की स्थिति बनती है या वित्तीय संकट उत्पन्न होता
है तो राष्ट्रपति आपातकाल की घोषणा कर सकता है।
7. भारत का राष्ट्रपति संसद का अभिन्न अंग होता है और
राष्ट्रपति ही प्रधानमंत्री को नियुक्त भी करता है।
अथवा
प्रश्न.
भारत के प्रधानमंत्री की शक्तियों का वर्णन कीजिए।
उत्तर. भारत में संसदीय शासन व्यवस्था को
अपनाया गया है जिसके अंतर्गत देश की वास्तविक शक्तियों का प्रयोग प्रधानमंत्री
अपनी मंत्रिपरिषद की सहायता से करता है। भारत के प्रधानमंत्री की कुछ प्रमुख सकते
हैं इस प्रकार हैं-
1. प्रधानमंत्री विभिन्न मंत्रियों की नियुक्ति करता है।
प्रधानमंत्री की सलाह से ही राष्ट्रपति मंत्रियों को शपथ दिलाता है।
2. प्रधानमंत्री ही मंत्रियों को उनके पद से हटाता भी है यदि कोई मंत्री अपने दायित्व और कार्यों को उचित रूप से संपन्न नहीं करता तो ऐसे में प्रधानमंत्री उस मंत्री को उसके पद से हटाता है।
3. भारत का प्रधानमंत्री ही देश के संबंधों को आगे बढ़ाता
है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व भी करता है।
4. भारत का प्रधानमंत्री सरकार का प्रमुख वक्ता होता है और
सरकार की तरफ से किसी भी प्रकार की कोई नीति या योजना का उल्लेख सरकार के
प्रतिनिधि के रूप में करता है।
5. भारत का प्रधानमंत्री देश का बजट भी वित्त मंत्री की
सहायता से बनवाता है और संसद में पारित करवाता है।
6. भारत का प्रधानमंत्री मंत्रिपरिषद और मंत्रिमंडल की
बैठकों की अध्यक्षता करता है और नीतियां निर्धारित भी करते हैं।
7. प्रधानमंत्री यह तय करता है कि किस मंत्री को कौन सा
मंत्रालय दिया जाएगा।
8. प्रधानमंत्री विभिन्न विभागों और मंत्रालयों के बीच
समन्वय स्थापित करने का प्रयास करता है।
प्रश्न
31.
वैश्विक निर्धनता परिदृश्य पर चर्चा कीजिए।
उत्तर. निर्धनता एक चुनौती है जिसका सामना
विश्व के अधिकांश देश कर रहे हैं। विश्व बैंक की परिभाषा के अनुसार जो व्यक्ति से $1.9 कम पर जीवन निर्वाह करता
है वह निर्धन है। वैश्विक निर्धनता परिदृश्य को हम निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम
से समझ सकते हैं -
1. विश्व बैंक के अनुमान के अनुसार विश्व में रहने वाले
लोगों की संख्या जो कि निर्धन है 1990 के 36% से गिरकर वर्ष 2015 में 10%
रह गई है।
2. इस गिरावट में यह भी देखने में आया है कि इसमें
क्षेत्रीय विभिन्नता भी पर्याप्त मात्रा में विद्यमान है अर्थात कुछ क्षेत्रों
में बहुत जबरदस्त कमी आई है वहीं कुछ क्षेत्रों में ज्यादा परिवर्तन देखने को नहीं
मिला है।
3. चीन और दक्षिण पूर्व एशिया के देशों में तीव्र आर्थिक
प्रगति और मानव संसाधन विकास में वृद्धि के कारण निर्धनता में विशेष कमी देखने को
मिली है।
4. चीन में निर्धनों की संख्या 1981
के 88.3 प्रतिशत से घटकर 2008 में 14.7% और वर्ष 2019 में 0.6% रह गई
है।
5. दक्षिण एशिया के देशों जिनमें भारत पाकिस्तान श्रीलंका
नेपाल बांग्लादेश भूटान शामिल है में निर्धनों की संख्या में गिरावट इतनी तीव्र ही
रही है और 2005 में 34% से गिरकर 2014 में 15.2% हो गई है।
6. निर्धनों के प्रतिशत में गिरावट के साथ ही निर्धनों की
संख्या में भी कमी आई है जो कि 2005 में 510.4 मिलियन से घटकर 2013 में 274.5 मिलियन रह गई है।
अथवा
प्रश्न.
भारत में निर्धनता के अंतरराज्यीय असमानता पर चर्चा कीजिए।
उत्तर. भारत में भी निर्धनता एक बहुत बड़ी
समस्या के रूप में सामने आई है और भारत में निर्धनता का यह पहलू प्रत्येक राज्य
में असमान रहा है। भारत में निर्धनता के अंतरराज्यीय असमानता को हम इस प्रकार समझ
सकते हैं -
1. भारत में यद्यपि 1970 के दशक के प्रारंभ से राज्य स्तरीय निर्धनता में सुदीर्घकालिक कमी हुई है निर्धनता कम करने में सफलता की दर विभिन्न राज्यों में अलग-अलग है।
2. वर्ष 2011-12 में भारत में
निर्धनता अनुपात 22% दर्ज किया गया है। कुछ राज्यों जैसे
मध्य प्रदेश, असम, उत्तर प्रदेश,
बिहार एवं ओडिशा में निर्धनता अनुपात राष्ट्रीय अनुपात से ज्यादा
है।
3. बिहार और ओडिशा क्रमशः 33.7 और 32.6% निर्धनता औसत के साथ दो सर्वाधिक निर्धन राज्य बने हुए हैं।
4. ओडिशा, मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश में ग्रामीण निर्धनता के साथ नगरीय निर्धनता भी
अधिक है।
5. वहीं दूसरी तरफ केरल, महाराष्ट्र,
आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात
और पश्चिम बंगाल में निर्धनता में उल्लेखनीय गिरावट आई है।
6. पंजाब और हरियाणा जैसे राज्य उच्च कृषि दर से निर्धनता
कम करने में पारंपरिक रूप से सफल रहे हैं। केरल में मानव संसाधन विकास पर अधिक
ध्यान दिया है।
7. पश्चिम बंगाल में भूमि सुधार उपायों से निर्धनता कम
करने में सहायता मिली है। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में अनाज का सार्वजनिक वितरण
इसमें सुधार का कारण भी माना जा सकता है।
प्रश्न
32.
उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर. उष्णकटिबंधीय वर्षा वन भारतीय
प्राकृतिक वनस्पति का एक महत्वपूर्ण भाग है। उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों को हम इस
प्रकार अधिक समझ सकते हैं -
1. इस प्रकार के वन पश्चिमी घाटों के अधिक वर्षा वाले
क्षेत्रों जैसे कि लक्षदीप, अंडमान और निकोबार दीप समूह,
असम के ऊपरी भाग तथा तमिलनाडु के तट पर सीमित है।
2. उष्णकटिबंधीय वर्षा वन उन क्षेत्रों में भली-भांति
विकसित हो पाते हैं जहां पर वर्षा की मात्रा 200 सेंटीमीटर
से अधिक होने के साथ-साथ एक थोड़े समय के लिए शुष्क ऋतु भी पाई जाती है।
3. उष्णकटिबंधीय वनों में वृक्ष 60
मीटर या इससे अधिक ऊंचाई तक पहुंच पाते हैं।
4. क्योंकि यह क्षेत्र वर्षभर गर्म तथा आर्द्र रहता है
इसलिए यहां हर प्रकार की वनस्पति, वृक्ष, झाड़ियां और लताएं उगती हैं और
वनों में उनकी विभिन्न ऊंचाइयों से कई स्तर देखने को मिलते हैं।
5. उष्णकटिबंधीय वर्षा वन पतझड़ होने का कोई निश्चित समय
नहीं होता इसलिए यह वन वर्ष भर हरे भरे लगते हैं।
6. इन वनों में कई प्रकार के व्यापारिक महत्व के कुछ वृक्ष
पाए जाते हैं जिनमें आबनूस, महोगनी, रोजवुड,
रबड़ और सिनकोना प्रमुख है।
7. उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों में सामान्य रूप से पाए जाने
वाले जानवरों में हाथी बंदर लेमूर और हिरण है वही एक सींग वाला गैंडा असम और
पश्चिम बंगाल के दलदली क्षेत्र में मिलते हैं।
8. इन सबके अतिरिक्त इन जंगलों में कई प्रकार के पक्षी
जैसे कि चमगादड़ और कई प्रकार के रेंगने वाले जीव भी पाए जाते हैं।
अथवा
प्रश्न.
कंटीले वन तथा झाड़ियों पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर. भारतीय वनस्पति का एक प्रमुख भाग
कंटीले तथा झाड़ियां भी है। इस प्रकार की वनस्पति को हम निम्नलिखित बिंदुओं के
माध्यम से समझ सकते हैं -
1. जिन क्षेत्रों में वर्षा की मात्रा 70 सेंटीमीटर से कम होती है वहां पर इस प्रकार की वनस्पति पाई जाती है।
2. भारत में इस प्रकार की वनस्पति देश के उत्तर पश्चिमी
भागों में पाई जाती है जिनमें गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर
प्रदेश तथा हरियाणा के अर्ध शुष्क क्षेत्र सम्मिलित है।
3. इस प्रकार की वनस्पति में अकासिया खजूर, यूफोरबिया, तथा नागफनी जैसी पादप प्रजातियां पाई
जाती हैं।
4. इन वनों के वृक्ष बिखरे हुए होते हैं और इनकी जड़े लंबी
तथा जल की तलाश में चारों ओर फैली हुई होती है।
5. इस प्रकार के वन में वृक्षों की पत्तियां सामान्यतः
छोटी होती हैं जिन से वाष्पीकरण कम से कम हो पाता है।
6. शुष्क भागों में झाड़ियां तथा कंटीले पादप पाए जाते
हैं। इन जंगलों में सामान्यतः चूहे, खरगोश, लोमड़ी, भेड़िया, शेर, सिंह, जंगली गधा, घोड़े तथा
ऊंट पाए जाते हैं।
प्रश्न 33. कार्ल मार्क्स के प्रमुख विचारों की व्याख्या कीजिए।
उत्तर. कार्ल मार्क्स (1818-1882) एक बहुत ही
महत्वपूर्ण और प्रमुख राजनीतिक विचारक माने जाते हैं जिन्होंने साम्यवाद से
संबंधित विभिन्न विचार प्रस्तुत किए हैं। कार्ल मार्क्स के प्रमुख विचारों को हम
निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से समझ सकते हैं -
1. मार्क्स का मानना था कि औद्योगिक समाज पूंजीवादी समाज
है और कारखानों में लगी पूंजी पर पूंजीपतियों का स्वामित्व है तथा पूंजीपतियों
का मुनाफा मजदूरों की मेहनत से ही पैदा होता है।
2. मार्क्स का निष्कर्ष यह था कि जब तक निजी पूंजीपति इस
तरह मुनाफे का संचय करते जाएंगे तब तक मजदूरों की स्थिति में किसी भी प्रकार का
सुधार नहीं हो सकता।
3. मार्क्स का मानना था कि अपनी स्थिति में सुधार लाने के
लिए मजदूरों को पूंजीवाद और निजी संपत्ति पर आधारित शासन व्यवस्था को उखाड़ फेंकना
होगा।
4. कार्ल मार्क्स को विश्वास था कि खुद को पूंजीवादी शोषण
से मुक्त कराने के लिए मजदूरों को एक अत्यंत अलग किस्म का समाज बनाना होगा जिसमें
सभी संपत्ति पर पूरे समाज का यानी सामाजिक नियंत्रण और स्वामित्व रहेगा।
5. कार्ल मार्क्स ने भविष्य के इस समाज को साम्यवादी समाज
का नाम दिया और कहा कि पूंजीपतियों के साथ होने वाले संघर्ष में जीत अंततः मजदूरों
की ही होगी और साम्यवादी समाज ही भविष्य का समाज होगा।
अथवा
प्रश्न.
रूस में स्टालिन का सामूहिकीकरण कार्यक्रम कैसे लागू किया गया था?
उत्तर. नियोजित अर्थव्यवस्था का शुरुआती
दौर खेती के सामूहिकीकरण से पैदा हुई तबाही से जुड़ा हुआ था। 1927-28 के आसपास रूस के
शहरों में अनाज का भारी संकट उत्पन्न हो गया। इसके बाद स्टालिन ने सामूहिकीकरण का
सिद्धांत लागू करने का प्रयास किया और इसे इस तरह से लागू किया गया -
1. वर्ष 1929 में स्टालिन ने सभी
किसानों को सामूहिक खेतों में काम करने का आदेश जारी कर दिया।
2. अधिकतर जमीन और साजो सामान सामूहिक खेतों के स्वामित्व
में सौंप दिए गए। सभी किसान सामूहिक खेतों पर काम करते थे और कोलखोज के मुनाफे को
सभी किसानों के बीच बांट दिया जाता था।
3. इस फैसले के विरोध में बहुत से किसानों ने सरकार का
विरोध करते हुए अपने जानवरों को खत्म कर दिया। वर्ष 1929 से 1931 के बीच मवेशियों की संख्या में एक तिहाई कमी आ गई।
4. सामूहिकीकरण का विरोध करने वाले लोगों को सख्त सजा दी
जाती थी बहुत सारे लोगों को देश से निकाल दिया गया था या उनका निर्वासन कर दिया
गया था।
5. सामूहिकीकरण का विरोध करने वाले किसानों का कहना था कि वे ना तो अमीर हैं और ना ही समाजवाद के विरोधी है वे बस विभिन्न कारणों से सामूहिक खेतों पर काम नहीं करना चाहते हैं।
6. स्टालिन सरकार ने सीमित स्तर पर स्वतंत्र किसानों की
व्यवस्था भी जारी रहने दी लेकिन ऐसे किसानों को कोई विशेष मदद नहीं दी जाती थी।
खण्ड ड (केस आधारित प्रश्न)
(4X3=12 अंक)
प्रश्न
34.
नीचे दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
जिस
तरह संविधान सभा ने काम किया वह संविधान को पवित्रता और वैधता देता है। संविधान
सभा का काम काफी व्यवस्थित खुला और सर्वसम्मति बनाने के प्रयास पर आधारित था। सबसे
पहले कुछ बुनियादी सिद्धांत तय किए गए और उन पर सबकी सहमति बनाई गई। फिर प्रारूप
समिति के अध्यक्ष डॉ बी आर अंबेडकर ने चर्चा के लिए एक प्रारूप संविधान बनाया।
संविधान के प्रारूप की प्रत्येक धारा पर कई कई दौर में चर्चा हुई। हजार से ज्यादा
संशोधनों पर विचार हुआ। 3 वर्षों में कुल 114 दिन गंभीर चर्चा हुई। सभा में पेश हर प्रस्ताव, हर
शब्द और वहां कही गई हर बात को रिकॉर्ड किया गया एवं संभाला गया। इन्हें
कांस्टीट्यूएंट असेंबली डिबेट्स नाम से 12 मोटे खंडों में
प्रकाशित किया गया। इन्हीं बहसों से हर प्रावधान के पीछे के पीछे की सोच और तर्क
को समझा जा सकता है। संविधान की व्याख्या के लिए इस बहस के दस्तावेजों का उपयोग किया
जा सकता है।
34.1- संविधान
सभा में हुई चर्चा एवं प्रस्तावों को किस नाम से प्रकाशित किया गया?
उत्तर. कांस्टीट्यूएंट असेंबली डिबेट्स।
34.2- संविधान
सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर. डॉ बी आर अंबेडकर।
34.3- संविधान
की व्याख्या के लिए किस दस्तावेज का उपयोग किया जाता है और क्यों?
उत्तर. संविधान की व्याख्या के लिए
कांस्टीट्यूएंट असेंबली डिबेट्स नामक दस्तावेज का प्रयोग किया जाता है क्योंकि यह
दस्तावेज संविधान के विभिन्न प्रावधानों के पीछे के पीछे की सोच और तर्क को उचित
रूप में प्रस्तुत करता है।
प्रश्न
35.
नीचे दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
जैकोबिन
क्लब के सदस्य मुख्यतः समाज के कम समृद्धि हिस्से से आते थे इनमें छोटे दुकानदार
और कारीगर जैसे जूता बनाने वाले, पेस्ट्री
बनाने वाले, घड़ी साज, सफाई करने वाले
और नौकर तथा दिहाड़ी मजदूर शामिल थे। उनका नेता मैक्सिमिलियन रोवेस्पीयर था। जैकोबिनो
के एक बड़े वर्ग ने गोदी कामगारों की तरह धारीदार लंबी पतलून पहनने का निर्णय
किया। ऐसा उन्होंने समाज के फैशन परस्त वर्ग खासतौर से घुटने तक पहने जाने वाले
ब्रीचेस पहनने वाले कुलीनों से खुद को अलग करने के लिए किया। इसलिए जैकोबिनो को 'सौं कुलात' के नाम से जाना गया जिसका शाब्दिक अर्थ
होता है बिना घुटने वाला। 'सौं कुलात' पुरुष
लाल रंग की टोपी भी पहनते थे जो स्वतंत्रता का प्रतीक थी। लेकिन महिलाओं को ऐसा
करने की अनुमति नहीं थी।
35.1
जैकोबिन क्लब का नेता कौन था?
उत्तर. मैक्सिमिलियन रोवेस्पेयर।
35.2
जैकोबिनो की लाल टोपी किसका प्रतीक थी?
उत्तर. स्वतंत्रता।
35.3
फ्रांसीसी समाज में जैकोबिन क्लब का महत्व बताइए।
उत्तर. जैकोबिन क्लब के सदस्यों में समाज
के कम समृद्ध वर्ग के लोग शामिल थे। यह क्लब कुलीन वर्गों के विरुद्ध एक संघर्ष का
नेतृत्व। फ्रांस में इस क्लब ने लोगों को एकजुट करने का प्रयास किया और कुलीन वर्ग
के विरुद्ध संघर्ष के लिए एक आधार तैयार किया।
प्रश्न
36.
नीचे दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
उत्तर-दक्षिण के अतिरिक्त हिमालय को पश्चिम से पूर्व तक के स्थित क्षेत्रो के
आधार पर भी विभाजित किया गया है। इन वर्गीकारणों को नदी घाटियों की सीमाओं के आधार
पर किया गया है। उदाहरण के लिए सतलुज एवं सिंधु के बीच स्थित, हिमालय के भाग को पंजाब हिमालय के नाम से जाना जाता है। लेकिन पश्चिम से
पूर्व तक क्रमशः इसे कश्मीर तथा हिमाचल हिमालय के नाम से जाना जाता है। सतलुज तथा
काली नदियों के बीच स्थित हिमालय के भाग को कुमाऊं हिमालय के नाम से भी जाना जाता
है। काली तथा तिस्ता नदियां नेपाल हिमालय का एवं तिस्ता तथा दिहांग नदियां असम
हिमालय का सीमांकन करती हैं। ब्रह्मपुत्र हिमालय की सबसे पूर्वी सीमा बनाती है।
दिहाँग महाखड्ड के हिमालय दक्षिण की ओर एक तीखा मोड़ बनाते हुए भारत की पूर्वी
सीमा के साथ फैल जाता है। इन्हें पूर्वांचल या पूर्वी पहाड़ियों तथा पर्वत
श्रृंखलाओं के नाम से जाना जाता है। ये पहाड़ियां उत्तर पूर्वी राज्यों से होकर
गुजरती हैं तथा मजबूत बलुआ पत्थरों, जो अवसादी शैल है से बनी
है। यह घने जंगलों से ढकी है तथा अधिकतर समानांतर श्रृंखलाओं एवं घाटियों के रूप
में फैली है।
36.1 पश्चिम
से पूर्व तक हिमालय का वर्गीकरण किस आधार पर किया जाता है?
उत्तर. पश्चिम से पूर्व तक हिमालय का
वर्गीकरण नदी घाटियों की सीमाओं के आधार पर किया गया है।
36.2 पंजाब
हिमालय किन दो नदियों के मध्य स्थित है?
उत्तर. पंजाब हिमालय सतलुज एवं सिंधु नदी
के बीच स्थित है।
36.3 पूर्वी
पहाड़ियों की कोई दो विशेषताएं बताइए।
उत्तर. पूर्वी पहाड़ियों की दो विशेषताएं
इस प्रकार हैं -
1. ये पहाड़ियां मजबूत बलुआ पत्थरों से बनी है जिनका आधार
अवसादी शैल है।
2. ये पहाड़ियां घने जंगलों से ढकी है तथा अधिकतर समानांतर
श्रृंखला एवं घाटियों के रूप में फैली है।
खण्ड च (मानचित्र आधारित
प्रश्न)
(2+3=5 अंक)
प्रश्न
37.1 विश्व के राजनीतिक मानचित्र में A और B दो लक्षण अंकित किए गए हैं। इन लक्षणों को निम्नलिखित जानकारी की सहायता
से पहचानिए और उसके सही नाम मानचित्र पर खींची गई रेखाओं पर लिखिए।
I. एक मित्र
राष्ट्र।
II. एक धुरी
राष्ट्र।
प्रश्न
37.2 भारत के राजनीतिक रेखा मानचित्र में निम्नलिखित में से किन तीन को
उपयुक्त चुनाव से दर्शाइए और नाम लिखिए।
A. हिमाचल
प्रदेश
B. अनाईमुडी
C. बिहार
D. कोंकण
E. वूलर झील
उत्तर.
निम्नलिखित प्रश्न केवल
दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 37 के स्थान पर
है।
(किन्ही पांच को कीजिए।)
37.1 हिमाचल
प्रदेश राज्य की राजधानी का नाम लिखिए।
उत्तर. शिमला।
37.2 उस
राज्य केंद्र/शासित प्रदेश का नाम लिखिए जहां देहरादून स्थित है।
उत्तर. उत्तराखंड।
37.3 प्रथम
विश्व युद्ध कब समाप्त हुआ?
उत्तर. प्रथम विश्व युद्ध वर्ष 1918 में समाप्त हुआ।
37.4
द्वितीय विश्व युद्ध कब समाप्त हुआ?
उत्तर. द्वितीय विश्व युद्ध वर्ष 1945 में समाप्त हुआ।
37.5 उस
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का नाम लिखिए जहां वूलर झील स्थित है।
उत्तर. वूलर झील जम्मू और कश्मीर में स्थित
है।
37.6
छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी का नाम लिखिए।
उत्तर. रायपुर।