CLASS-IX
IMPORTANT QUESTIONS &
ANSWERS (3-5 MARKS)
SOCIAL SCIENCE
प्रश्न
1.
हिमाद्री की प्रमुख विशेषताएं बताइए।
उत्तर. हिमालय की
सर्वाधिक ऊंची श्रृंखला को हिमाद्री के नाम से जाना जाता है इसकी प्रमुख विशेषताएं
इस प्रकार हैं -
1. यह हिमालय की सबसे अधिक शतक श्रृंखला है जिसमें 6000 मीटर की औसत ऊंचाई वाले सर्वाधिक ऊंचे शिखर है।
2. हिमाद्रि के अंतर्गत हिमालय के सभी मुख्य शिखर हैं।
3. हिमालय की यह श्रृंखला लगभग सदैव बर्फ से ढकी रहती
है तथा यहीं से बहुत सी हिमानियों का प्रवाह होता है।
प्रश्न
2.
भारतीय मरुस्थल की कुछ प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर. भारत के
प्राकृतिक स्वरूप के अंतर्गत मरुस्थल भी एक हिस्सा है और यह मुख्य रूप से राजस्थान
में स्थित है। इसकी प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं -
1. इस मरुस्थलीय क्षेत्र में वार्षिक वर्षा 150 मिली मीटर से भी कम होती है।
2. इस मरुस्थलीय क्षेत्र में प्राकृतिक वनस्पति बहुत ही
कम मिलती है।
3. इस मरुस्थलीय क्षेत्र में अर्धचंद्राकार बालू का
टीला देखने को मिलता है।
4. लूनी नदी इस क्षेत्र की सर्वाधिक बड़ी नदी है।
प्रश्न
3.
पूर्वी घाट और पश्चिमी घाट में अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर. पूर्वी घाट और
पश्चिमी घाट में प्रमुख अंतर इस प्रकार है -
पूर्वी घाट
1. पूर्वी घाट पूर्वी तट के समानांतर आशुतोष श्रृंखला
है जिसे बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदियों ने काट दिया है।
2. पूर्वी घाट की औसत ऊंचाई लगभग 600 मीटर है।
3. महेंद्र गिरी पूर्वी घाट का सबसे ऊंचा शिखर है।
पश्चिमी घाट
1. पश्चिमी घाट पश्चिमी तट के समानांतर शब्द श्रृंखला
है जिसे केवल दर्रों से ही पार किया जा सकता है।
2. पश्चिमी घाट की ऊंचाई 900 मीटर
से लेकर 1600 मीटर तक उत्तर से दक्षिण की ओर परिवर्तित होती
रहती है।
3. अनाईमुडी पश्चिमी घाट का सर्वाधिक ऊंचा शिखर है।
प्रश्न
4.
भारत को मानक समय की आवश्यकता क्यों पड़ती है?
उत्तर. भारत का
देशांतरीय विस्तार 68°7` पूर्वी देशांतर से 97°25` पूर्वी
देशांतर तक है जो कि लगभग 30° का अंतर उत्पन्न करता है। हम
जानते हैं कि 1° का मूल्य 4 मिनट होता
है तो इस प्रकार से भारत के पूर्वी और पश्चिमी राज्यों में 2
घंटे का अंतर आ सकता है। इसलिए संपूर्ण भारत के लिए एक समय की व्यवस्था की जा सके
इसलिए मानक समय की आवश्यकता होती है। भारत का मानक समय 82.5°
पूर्वी देशांतर रेखा है।
प्रश्न
5.
हिंद महासागर में भारत की केंद्रीय स्थिति का किस प्रकार लाभ
प्राप्त होता है? उल्लेख कीजिए।
उत्तर. भारत हिंद
महासागर के बिल्कुल केंद्र में स्थित है और उसे इसका काफी फायदा भी मिलता है जिसे
हम निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से समझ सकते हैं -
1. हिंद महासागर में कोई भी ऐसा देश नहीं है जिस की तट
रेखा भारत जितनी लंबी हो।
2. समुद्री मार्ग से यूरोप, पश्चिमी
एशिया, पूर्वी एशिया और अफ्रीका के देशों को व्यापार करने के
लिए भारत से होकर गुजरना होता है जिसका लाभ भारत को प्राप्त होता है।
3. भारत हिंद महासागर के केंद्र में स्थित है और एक
महत्वपूर्ण देश है और इसीलिए इस महासागर का नाम भारत के नाम पर हिंद महासागर रखा
गया है।
प्रश्न
6.
प्राचीन काल से भारत के विभिन्न देशों से संपर्क के कारण किन-किन
चीजों का आदान-प्रदान हुआ? व्याख्या कीजिए।
उत्तर. प्राचीन काल
से ही भारत के विभिन्न देशों के साथ संपर्क बने रहे हैं और इसके कारण निम्नलिखित
चीजों का आदान-प्रदान हुआ है -
1. भारत के उपनिषद, रामायण,
गीता, महाभारत, पंचतंत्र
की कहानियां अन्य देशों को प्राप्त हुई है।
2. भारतीय अंक की दशमलव प्रणाली शेष विश्व को प्राप्त
हुई है।
3. विश्व को भारत से मसाले तथा मलमल भी प्राप्त हुआ है।
4. कुछ वस्तुएं और चीजें अन्य देशों से भारत भी आई हैं
जैसे कि यूनानी स्थापत्य कला।
5. पश्चिमी एशिया से वास्तुकला के प्रतीक मीनारों तथा
गुंबद का विचार।
प्रश्न
7.
हिमालय की नदियां और प्रायद्वीपीय भारत की नदियां किस प्रकार भिन्न
है?
उत्तर. हिमालय की
नदियों और प्रायद्वीपीय भारत की नदियों में कुछ प्रमुख अंतर इस प्रकार हैं -
1. हिमालय की नदियां हिमालय पर्वत से निकलती हैं जबकि
प्रायद्वीपीय भारत की आधिकांश नदियां पश्चिमी थार से निकलती हैं।
2. हिमालय की नदियां वर्ष भर जल से भरी रहती हैं
क्योंकि इनमें हिमानी से जल की मात्रा बनी रहती है जबकि प्रायद्वीपीय भारत की नदियां
वर्षा की मात्रा पर निर्भर रहती हैं।
3. हिमालय की नदियां, प्रायद्वीपीय
भारत की नदियों की अपेक्षा काफी लंबी है।
प्रश्न
8.
देश की अर्थव्यवस्था में नदियों के महत्व का विश्लेषण कीजिए।
उत्तर. नदिया किसी भी
देश के लिए काफी महत्वपूर्ण होती हैं और यह देश की अर्थव्यवस्था को भी काफी हद तक
प्रभावित करती हैं। देश की अर्थव्यवस्था में नदियों के महत्व को हम निम्नलिखित
बिंदुओं के माध्यम से समझ सकते हैं -
1. नदियों का जल एक प्राकृतिक संसाधन है और यह मनुष्य
के दैनिक क्रियाकलापों में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
2. बहुत सारे लोहा इस्पात उद्योग इन नदियों के किनारे
ही स्थापित किए गए हैं जो कि देश की अर्थव्यवस्था की आधारशिला का कार्य करते हैं।
3. नदियों का जल सिंचाई, नौसंचालन,
जल विद्युत निर्माण में होता है और इसके कारण देश का आर्थिक विकास
भी होता है।
4. नदियों के तट प्राचीन काल से ही मनुष्य के लिए निवास
स्थान रहे हैं और यह छोटे-छोटे गांव अब बड़े-बड़े शहरों का रूप ले चुके हैं और
आर्थिक गतिविधियों का एक बहुत बड़ा केंद्र भी बन चुके हैं।
प्रश्न
9.
गंगा नदी तंत्र की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर. गंगा नदी
तंत्र की कुछ प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं -
1. गंगा नदी भारत की सर्वाधिक लंबी नदी है और इसकी
लंबाई 25 किलोमीटर के लगभग है।
2. यमुना घाघरा गंडक कोसी गंगा की हिमालय वाली सहायक
नदियां हैं जबकि चंबल बेतवा इसकी प्रायद्वीपीय सहायक नदियां हैं।
3. गंगा नदी तंत्र भारत के उत्तरी विशाल मैदानो के बहुत
बड़े भाग को जल प्रदान करता है।
4. गंगा नदी बांग्लादेश से होते हुए बंगाल की खाड़ी में
समाहित हो जाती है और गिरने से पहले यह विश्व का सर्वाधिक बड़ा डेल्टा सुंदरवन
डेल्टा बनाती है। यह डेल्टा ब्रह्मपुत्र और गंगा नदी दोनों मिलकर बनाते हैं।
प्रश्न
10.
हिमालय भारत के लिए एक वरदान के समान है। उत्तर के पक्ष में तर्क
दीजिए।
उत्तर. हिमालय पर्वत
भारत के लिए एक वरदान के सामान से सिद्ध हुआ है और इसके लिए निम्नलिखित कारक
उत्तरदाई है -
1. हिमालय पर्वत भारत को एक अविजित सीमा प्रदान करता
है।
2. हिमालय पर्वत मानसूनी हवाओं को रोककर भारत में
पर्याप्त वर्षा करवाता है।
3. हिमालय पर्वत के कारण ही यहां से निकलने वाली नदियां
वर्षभर जल से युक्त होती है।
4. हिमालय पर्वत प्राकृतिक संसाधनों का एक विशाल भंडार
अपने आप में समाहित किए हुए हैं।