MID TERM EXAM-2022-23
विषय-राजनीति
विज्ञान
कक्षा-12
CBSE द्वारा पूछे गए 2 अंक के
महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
प्रश्न
1.
शरणार्थियों और अप्रवासियों के बीच अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर. शरणार्थी ऐसे
लोगों को कहा जाता है जो किसी युद्ध, गृह युद्ध या हिंसा के कारण अपने देश को छोड़कर सीमा
पर रहने के लिए मजबूर होते हैं।
जबकि आप्रवासी ऐसे
लोगों को कहा जाता है जो अपनी इच्छा से किसी दूसरे देश में जाकर बसने को राजी होते
हैं।
प्रश्न
2.
तीसरी दुनिया के देशों के सामने खतरों के किन्हीं दो स्त्रोतों को
बताइए।
उत्तर. तीसरी दुनिया
के देश ऐसे देश हैं जो विकासशील या पिछड़े हुए हैं और इन देशों के सामने मानव
अधिकारों का उल्लंघन, आतंकवाद तथा निर्धनता जैसी समस्याएं सामने हैं।
प्रश्न
3.
वैश्विक साझी संपदा से क्या अभिप्राय है?
उत्तर. वैश्विक साझी
संपदा ऐसी संपदा को कहते हैं जिस पर विश्व के सभी देशों का अधिकार होता है। उदाहरण
के लिए अंटार्कटिका बहिर मंडल महासागर आदि।
प्रश्न
4.
अपनी आर्थिक व्यवस्था को सुधारने के लिए चीन द्वारा उठाए गए किन्ही
दो कदमों का वर्णन कीजिए।
उत्तर. चीन ने अपनी
अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए निम्नलिखित दो कदम उठाएं -
1. चीन ने 1972 में अमेरिका से
संबंध स्थापित करके अपना राजनीतिक और आर्थिक एकांतवास समाप्त किया।
2. चीन ने वर्ष 1978 में खुले
द्वार की नीति के माध्यम से आर्थिक सुधारों की घोषणा की।
प्रश्न
5.
सुरक्षा के लिए खतरे की एक नए स्त्रोत के रूप में आतंकवाद से निपटने
के लिए किसी एक उपाय का उल्लेख कीजिए।
उत्तर.
आतंकवाद वर्तमान समय में सुरक्षा के लिए एक बहुत ही बड़ा खतरा बन कर के उभरा है।
वैश्विक स्तर पर साझा सहयोग और रणनीति के माध्यम से आतंकवाद से लड़ा जा सकता है।
प्रश्न
6.
संयुक्त राष्ट्र जैसे संगठनों की आवश्यकता क्यों है?
उत्तर. संयुक्त
राष्ट्र जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठन की आवश्यकता हमें इसलिए है क्योंकि -
1. विश्व युद्ध से बचाने का कार्य करते हैं।
2. अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बनाए रखते हैं।
3. वैश्विक सहयोग स्थापित करते हैं।
4. नवीन वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक है।
प्रश्न
7.
बांध निर्माण पर रोक लगाने वाली मांग के विरुद्ध कोई दो तर्क दीजिए।
उत्तर 1. बांधों
के निर्माण को रोकने की मांग को बहुत लोग विकास की प्रक्रिया को अवरूद्ध करना
मानते हैं।
2. बांध सिंचाई के लिए पानी, बिजली
उत्पन्न करना, पीने का पानी प्रदान करना और बाढ़ रोकने जैसे
महत्वपूर्ण कार्य भी करते हैं।
प्रश्न
8.
भारत ने 1968 की परमाणु अप्रसार संधि पर
हस्ताक्षर करने से क्यों इंकार किया?
उत्तर. 1. भारत
में परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर करने से इसलिए इंकार किया है क्योंकि भारत
की संधि को पक्षपातपूर्ण मानता है।
2. भारत को अपनी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए
अपने पड़ोसी देशों की परमाणु शक्ति का मुकाबला भी करना था।
प्रश्न
9.
वैश्विक व्यापार प्रणाली में सुधार लाने के लिए अंकटाड द्वारा
प्रस्तावित किन्हीं दो सुधारों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर. अंकटाड द्वारा
प्रस्तावित सुधार-
1. अल्प विकसित देशों को उनके अपने प्राकृतिक संसाधनों
पर नियंत्रण होना चाहिए।
2. पश्चिमी बाजारों तक उनकी पहुंच होनी चाहिए।
3. अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक संस्थाओं में अल्प विकसित
देशों की भूमिका बढ़नी चाहिए।
4. पश्चिमी देशों से आयातित प्रौद्योगिकी सस्ती दरों पर
उपलब्ध होनी चाहिए।
प्रश्न
10.
स्वतंत्र भारत का जन्म बड़ी विकट परिस्थितियों में हुआ। किन्हीं दो
उपयुक्त तर्कों द्वारा इस कथन की पुष्टि कीजिए।
उत्तर.1. स्वतंत्रता
देश के विभाजन के साथ मिली।
2. स्वतंत्रता के बाद अत्यधिक हिंसा हुई और विस्थापन का
आघात भी झेलना पड़ा।
प्रश्न
11.
ऐसे किन्हीं दो कारकों का विश्लेषण कीजिए जो पाकिस्तान के बनने के
लिए उत्तरदाई थे।
उत्तर. 1. मुस्लिम
लीग द्वारा प्रतिपादित द्वि राष्ट्रवाद का सिद्धांत।
2. कांग्रेस और मुस्लिम लीग के बीच राजनीतिक
प्रतिस्पर्धा।
प्रश्न
12.
सोवियत प्रणाली की किन्हीं दो विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर. 1. केवल
साम्यवादी पार्टी को मान्यता।
2. बेरोजगारी का अभाव।
3. पूंजीवाद और निजी संपत्ति का विरोध।
4. राज्य द्वारा मनुष्य की आधारभूत आवश्यकताओं की
पूर्ति करना।
प्रश्न
13.
उत्तराधिकार के लिए हिंसात्मक आंदोलन चलाने वाले दो गणराज्य के साथ
रूस की सरकार कैसे पेश आई?
उत्तर. रूस की सरकार
ने चेचन्या और दागिस्तान के हिंसक अलगाववादी आंदोलन को दबाने के लिए अंधाधुंध
सैन्य बमबारी की।
प्रश्न
14.
ऐसे चार सामान्य चिन्हों की पहचान कीजिए जो यूरोपीय संघ को एक
राष्ट्र राज्य का रूप देते हैं।
उत्तर. यूरोपीय संघ
को राष्ट्र राज्य का रूप देने वाले चार चिन्ह इस प्रकार है - झंडा, राष्ट्रीय
गान, स्थापना दिवस और मुद्रा।
प्रश्न
15.
भारत की मिश्रित अर्थव्यवस्था प्रणाली की किन्हीं दो विशेषताओं को
उजागर कीजिए।
उत्तर. भारत की
मिश्रित अर्थव्यवस्था की दो विशेषताएं निम्नलिखित है-
1. कृषि व्यापार और उद्योगों के काफी हिस्से को निजी
हाथों में छोड़ दिया गया है।
2. राज्य नियंत्रित प्रमुख भारी उद्योगों ने आधारभूत
ढांचा प्रदान किया, व्यापार का नियमन हुआ तथा कृषि के
क्षेत्र में बड़े हस्तक्षेप किए गए।
प्रश्न
16.
वर्ष 1991 में सोवियत संघ में होने वाले
तख्तापलट को किसने बढ़ावा दिया और क्यों?
उत्तर. इस तख्तापलट
को साम्यवादी पार्टी के कट्टरपंथियों ने प्रोत्साहित किया।
वे लोग साम्यवादी
पार्टी के अंदर सुधारों के विरोधी थे।
प्रश्न
17.
भारत के संविधान निर्माताओं ने सुनिश्चित किया कि विकास तथा कल्याण
समूचे समाज का होना चाहिए ना की केवल कुछ एक वर्गों का। इस कथन की व्याख्या
स्थापित करने के लिए कोई दो उपर्युक्त तर्क दीजिए।
उत्तर. 1. भारतीय
संविधान में सामाजिक रुप से वंचित समूह, धार्मिक और
सांस्कृतिक समुदायों के लिए समानता और विशेष सुरक्षा के सिद्धांत को अपनाया गया
है।
2. संविधान ने राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों में
भी कल्याणकारी लक्ष्यों को निर्धारित किया है।
प्रश्न
18.
गोर्बाचेव द्वारा लाए गए किन्हीं दो सुधारों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर. गोर्बाचेव ने
सोवियत संघ में खुले पन तथा पुनर्गठन की नीति को अपनाया जिसे ग्लास्नोस्ट और
पेरेस्ट्रोइका भी कहा जाता है। इसके दो प्रमुख सुधार इस प्रकार है-
1. पश्चिम के देशों के साथ सामान्य संबंध स्थापित करना।
2. सोवियत प्रणाली का लोकतंत्रीकरण करना
3. अमेरिका के साथ हथियारों की होड़ को समाप्त करना।
प्रश्न
19.
सोवियत संघ के विघटन के किन्हीं दो कारणों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर. सोवियत संघ के
विघटन के दो प्रमुख कारण इस प्रकार है-
1. उपभोक्ता वस्तुओं की कमी के कारण आर्थिक ठहराव आ गया
था।
2. व्यापक भ्रष्टाचार और गलतियों को सुधारने की
अक्षमता।
3. नौकरशाही का शिकंजा।
4. साम्यवादी पार्टी की तानाशाही।
प्रश्न
20.
ताजिकिस्तान में हुआ गृह युद्ध कितने वर्षों तक चलता रहा और यह गृह
युद्ध कब समाप्त हुआ?
उत्तर. ताजिकिस्तान
में वर्ष 1991 से गृह युद्ध चलता रहा तो लगभग 10 वर्षों तक चला और वर्ष 2001 में जाकर समाप्त हुआ।
प्रश्न
21.
यूरोपीय संघ के झंडे में बना हुआ सोने की रंग के सितारों का घेरा
किस संदेश का प्रतीक है?
अथवा
यूरोपीय
संघ के झंडे में दर्शाए गए सोने के रंग के 12
सितारों के घेरे का क्या महत्व है?
उत्तर. यूरोपीय संघ
के झंडे में नीले आधार पर गोले के आकार में सोने के रंग के 12
सितारे बने हुए हैं। ये सितारों का घेरा यूरोप के लोगों की एकता और समरसता को
प्रदर्शित करता है। 12 की संख्या को वहां पारंपरिक रूप से
पूर्णता, समग्रता और एकता का प्रतीक माना जाता है।
प्रश्न
22.
यूरोपीय संघ की की ऐसी दो विशेषताएं लिखिए जो इसे एक प्रभावशाली
संगठन बनाती है।
उत्तर. 1. यूरोपीय
संघ वर्ष 2005 तक विश्व की सर्वाधिक बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई
थी जो यह दर्शाता है कि यह एक प्रभावशाली संगठन है।
2. यूरोपीय संघ के सदस्य देश फ्रांस के पास वीटो शक्ति
के साथ साथ परमाणु शक्ति भी है।
प्रश्न
23.
आसियान शैली से क्या अभिप्राय है। इसके दो उद्देश्य बताइए।
उत्तर. अनौपचारिक, टकराव
रहित और सहयोगात्मक मेल मिलाप का नया उदाहरण प्रस्तुत कर के आशियाने काफी यश
प्राप्त किया है और इसे ही आसियान शैली कहा जाता है।
आसियान शैली के दो
उद्देश्य -
1. आर्थिक विकास को तीव्र करना।
2. क्षेत्रीय शांति और स्थायित्व को बढ़ावा देना।
प्रश्न
24.
पाकिस्तान में लोकतंत्र की अस्थिरता के कोई दो कारण लिखिए।
उत्तर. पाकिस्तान में
लोकतंत्र की अस्थिरता के दो कारण इस प्रकार हैं-
1. सेना का सरकार के कार्यों में हस्तक्षेप करना।
2. समाज पर धर्मगुरु का वर्चस्व होना।
3. जनता का जागरूक ना होना।
4. भारत और पाकिस्तान की शत्रुता।
प्रश्न
25.
सांस्कृतिक वैभिन्नीकरण को परिभाषित कीजिए।
उत्तर. वैश्वीकरण के
सांस्कृतिक प्रभावों में सांस्कृतिक वैभिन्नीकरण भी एक प्रभाव है। वैश्वीकरण से हर
संस्कृति कहीं ज्यादा अलग और विशिष्ट होती जा रही है और इसी प्रक्रिया को
सांस्कृतिक वैभिन्नीकरण कहा जाता है।