SUBJECT POLITICAL SCIENCE
CLASS-XII
IMPORTANT QUESTIONS
TWO MARKS
प्रश्न 1. आसियान की स्थापना के क्या उद्देश्य हैं?
उत्तर. आसियान की स्थापना 8 अगस्त 1967 में की गई थी और इसकी स्थापना की प्रमुख
उद्देश्य इस प्रकार है -
1.
आसियान के सदस्य देशों के मध्य मुक्त व्यापार को बढ़ावा देना।
2.
आसियान के सदस्य देशों के मध्य तनाव को दूर करना और वैश्विक शांति
के लिए मंच प्रदान करना।
प्रश्न 2. दक्षिण एशिया से आप क्या समझते हैं?
उत्तर. सामान्य तौर पर बांग्लादेश भूटान भारत मालदीव नेपाल
पाकिस्तान और श्रीलंका को मिलाकर दक्षिण एशिया शब्द का प्रयोग किया जाता है।
दक्षिण एशिया, उत्तर की विशाल हिमालय पर्वत
श्रृंखला दक्षिण का हिंद महासागर पश्चिम का अरब सागर और पूर्व में मौजूद बंगाल की
खाड़ी से यह क्षेत्र एक विशिष्ट क्षेत्र के रूप में परिवर्तित हो जाता है।
प्रश्न 3. दक्षिण एशिया के देशों में लोकतंत्र शासन
व्यवस्था अधिकतर देखने में मिलती है। इस कथन को सत्य सिद्ध करने के पक्ष में तर्क
दीजिए।
उत्तर. लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था दक्षिण एशिया के देशों की पहली
पसंद है और यह कथन पूरी तरह सत्य भी है इसके लिए निम्नलिखित तर्क दिए जा सकते हैं
-
1.
दक्षिण एशिया के सबसे बड़े देश भारत में लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था
पूरी तरह से सफल रही है जो इस बात की पुष्टि करता है कि दक्षिण एशिया के देशों में
लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था सर्वाधिक लोकप्रिय हैं।
2.
दक्षिण एशिया के अन्य देशों में जिनमें श्रीलंका, पाकिस्तान आते हैं वहां पर भी लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था स्थापित हो चुकी
है।
प्रश्न 4. लोकतांत्रिक पुनरुत्थान से आप क्या समझते
हैं? भारत में अब तक कितने लोकतांत्रिक अभ्युत्थान हो चुके
हैं?
उत्तर. लोकतांत्रिक पुनरुत्थान का साधारण अर्थ होता है लोकतंत्र के
प्रति लोगों की आस्था और विश्वास में वृद्धि तथा लोकतंत्र का एक बार पुनः उत्थान
या आंदोलन होना। भारत में अब तक तीन लोकतांत्रिक अभ्युत्थान हो चुके हैं।
प्रश्न 5. 21वीं सदी में भारत शक्ति का एक नया
केंद्र बनकर उभरा है। क्या आप इस कथन से सहमत हैं?
उत्तर. 21वीं
सदी में भारत शक्ति के एक नए केंद्र के रूप में विश्व के पटल पर सामने आया है।
भारत को शक्ति का नया केंद्र बनाने के लिए निम्नलिखित तर्क दिए जा सकते हैं -
1.
भारत विश्व की तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था है और यह विश्व का एक
बड़ा बाजार भी है जो निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।
2.
भारत की सैन्य क्षमता बहुत जबरदस्त है और भारत एक परमाणु शक्ति
संपन्न देश भी है।
प्रश्न 6. वर्ष 1975 में
राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किए जाने के पीछे कौन कौन से प्रमुख कारक जिम्मेदार थे?
उत्तर. 25 जून 1975 को भारत में आंतरिक अशांति के नाम पर राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की गई
थी और इसके लिए निम्नलिखित कारक जिम्मेदार बताए गए थे -
1.
देश के विपक्षी दल सरकार विरोधी राजनीति कर रहे हैं और सरकार को
कार्य करने नहीं दे रहे हैं।
2.
देश में आंतरिक अशांति की संभावना बढ़ती जा रही है।
3.
देश में बार-बार आंदोलन और धरने प्रदर्शन के कारण सरकार के
प्रगतिशील कार्यक्रमों में बाधा पहुंचाई जा रही है।
प्रश्न 7. भारत में राजनीतिक दलों में विभिन्न
प्रकार के गतिरोध देखने को मिलते हैं। ऐसे कौन से मुद्दे हैं जिन पर सभी राजनीतिक
दल सहमत हैं?
उत्तर. भारत में बहुदलीय राजनीतिक व्यवस्था पाई जाती है यहां पर
विभिन्न राजनीतिक दल एक दूसरे से आसमान दृष्टिकोण रखते हैं लेकिन फिर भी कुछ ऐसे
मुद्दे हैं जिन पर सभी राजनीतिक दलों की एक समान विचारधारा है जो कि इस प्रकार है
-
1.
नई आर्थिक नीति को लागू करना।
2.
अनुसूचित जाति और जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों का विकास।
प्रश्न 8. भारत में प्रथम आम चुनाव को जुआ क्यों कहा
गया था?
उत्तर. अक्टूबर 1951 से फरवरी 1952 तक भारत ने पहले आम चुनाव संपन्न हुए
थे। प्रथम आम चुनाव को एक जुआ कहा गया था जिसके लिए निम्नलिखित तर्क दिए जाते हैं
1.
भारत में पहली बार इतने बड़े स्तर पर निर्वाचन होना था।
2.
कई लोगों का यह मानना था भारत का चुनाव आयोग सफलता पूर्वक चुनाव नही
करा पाएगा।