twitter
rss

किसी भी प्रकार की नई Worksheet, Quiz, Tests, PPT, PDF को पाने के लिए हमारे WHATSAPP GROUP से जुड़े। Click on - JOIN WHATSAPP
  • S ST»
  • POL SC»
  • HIS»
  • GEO»
  • NCERT BOOKS»
      <
  •  

    SUBJECT POLITICAL SCIENCE

    CLASS-XII

    IMPORTANT QUESTIONS

    TWO MARKS

    प्रश्न 1. भारत आसियान के साथ क्यों जुड़ना चाहता है?

    उत्तर. भारत आसियान के साथ अपने संबंधों को और अच्छा करना चाहता है जिसके पीछे निम्नलिखित कारक है -

    1. आसियान देशों के साथ व्यापार में वृद्धि करना।

    2. आसियान एक उभरता हुआ क्षेत्रीय संगठन है।

     

    प्रश्न 2. दक्षिण एशिया में आने वाले देशों के नाम बताइए और दक्षिण एशिया के किस देश में जातिगत संघर्ष देखने को मिलता है?

    उत्तर. दक्षिण एशिया में शामिल होने वाले देशों में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, मालदीव आते हैं। दक्षिण एशिया के देश श्रीलंका में जातिगत संघर्ष देखने को मिलता है। यहां पर तमिल और सिंहली भाषी लोगों के बीच यह संघर्ष विद्यमान है।

    प्रश्न 3. इजरायल शक्ति के नए केंद्र के रूप में उभर कर सामने आया है अपने उत्तर के पक्ष में तर्क दीजिए।

    उत्तर. इजरायल 21वीं सदी में शक्ति के एक नए केंद्र के रूप में सामने आया है और इसके लिए निम्नलिखित परिस्थितियां उत्तरदाई हैं -

    1. वर्तमान समय में इजरायल सैन्य शक्ति के रूप में एक शक्तिशाली देश बन चुका है और इजरायल विश्व के विभिन्न देशों को सैन्य सामग्री निर्यात करता है।

    2. इजरायल विश्व की सबसे शक्तिशाली तकनीकी क्षमता वाला देश भी है और इसकी सुरक्षा तकनीक विश्व में काफी प्रसिद्ध है।

     

    प्रश्न 4. दक्षिण एशिया में भारत और पाकिस्तान के बीच किन मुद्दों पर तनाव रहता है?

    उत्तर. दक्षिण एशिया में भारत और पाकिस्तान के मध्य विवाद के कई बिंदु हैं जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं -

    1. भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर मुद्दे को लेकर के हमेशा तनाव रहता है।

    2. सीमा पार आतंकवादी घटनाएं भी भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद का एक प्रमुख मुद्दा है।

    3. पाकिस्तान के द्वारा वैश्विक मंच पर भारत की आलोचना करना भी दोनों देशों के संबंधों को कटु करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

     

    प्रश्न 5. दक्षिण एशियाई मुक्त व्यापार समझौता (SAFTA) क्या है और इसने किस प्रकार दक्षिण एशियाई देशों में व्यापार को सुगम बनाया है?

    उत्तर. दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ (SAARC) के सदस्य देशों ने जनवरी 2004 में दक्षिण एशियाई मुक्त व्यापार समझौते पर सहमति दर्ज की और इस समझौते को जनवरी 2006 में लागू किया गया। दक्षिण एशियाई मुक्त व्यापार समझौते का प्रमुख उद्देश्य दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ के सदस्य देशों के मध्य निर्बाध और मुक्त व्यापार को प्रोत्साहन देना है और इसने यह कार्य अपना बहुत बेहतरीन तरीके से किया भी है।

     

    प्रश्न 6. भारत में प्रथम आम चुनाव किस वर्ष कराए गए थे और उस दौरान कौन-कौन से समस्याओं का सामना किया गया था?

    उत्तर. अक्टूबर 1951 से फरवरी 1952 के मध्य भारत में प्रथम आम चुनाव संपन्न कराए गए थे। प्रथम आम चुनाव के दौरान निम्नलिखित समस्याओं का सामना किया गया था -

    1. चुनाव क्षेत्रों का सीमांकन और मतदाता सूची तैयार करना एक बहुत बड़ी समस्या थी।

    2. लगभग 40 लाख महिलाओं का मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं हो पाया था।

    3. मतदाता साक्षर नहीं थे और उन्हें मतदान प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी नहीं थी।

     

    प्रश्न 7. गठबंधन सरकार से आप क्या समझते हैं और इसकी कमियां क्या है?

    उत्तर. जब चुनाव के पहले या चुनाव के बाद दो या दो से अधिक राजनीतिक दल मिलकर सरकार बनाते हैं तो ऐसी सरकार को गठबंधन सरकार कहा जाता है। गठबंधन सरकार की कुछ कमियां इस प्रकार है -

    1. गठबंधन सरकार एक कमजोर सरकार होती है और यह किसी भी समय विघटित हो सकती है।

    2. गठबंधन सरकार में सरकार का मुखिया बहुत कमजोर स्थिति में होता है और निर्णय लेने में भी सक्षम नहीं होता है।

     

    प्रश्न 8. वर्ष 1975 के आपातकाल के कोई दो सबक बताइए।

    उत्तर. 25 जून 1975 में भारत में आंतरिक अशांति के नाम पर राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 352 के अंतर्गत की गई थी। इस आपातकाल के बाद हमें कई प्रकार के सबक मिले जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं -

    1. इस आपातकाल के बाद हमें यह आभास हो गया था कि भारत में लोकतंत्र की जड़ें काफी मजबूत है और इन्हें आसानी से गिराया नहीं जा सकता।

    2. इस आपातकाल के बाद यह भी सबक मिला कि जनता को जागरूक होने की आवश्यकता है और सरकार के कार्यों पर नजर रखने की भी आवश्यकता है तथा जनमत के निर्माण में भागीदारी आवश्यक है।

    0 $type={blogger}:

    Post a Comment