CLASS: X
SUBJECT: SOCIAL SCIENCE
WORKSHEET SOLUTION: 90
DATE: 18/02/2022
SOLUTIONS
प्रश्न 1. वैश्वीकरण
से मिले लाभों में श्रमिकों को न्याय संगत हिस्सा मिल सके इसके लिए सरकार क्या कर
सकती है?
उत्तर. वैश्वीकरण से मिले लाभों को श्रमिकों तक पहुंचाने में सरकार
मुख्य रूप से निम्नलिखित भूमिका निभा सकती है
1. सरकार श्रमिक कानूनों को उचित रूप से लागू करवा कर श्रमिकों को उनका
अधिकार दिलवा सकती है।
2. सरकार छोटे उत्पादकों को कार्य निष्पादन में सुधार के लिए उस समय तक मदद
कर सकती है जब तक कि वे प्रतिस्पर्धा के लिए सक्षम ना हो।
प्रश्न 2. "वैश्वीकरण
का प्रभाव एक समान नहीं है।" इस कथन की व्याख्या कीजिए।
उत्तर. वैश्वीकरण का प्रभाव एक समान नहीं है। यह कथन पूरी तरह से
सत्य है। वैश्वीकरण के प्रभावों की जांच करने पर हमें पता चलता है कि विकसित देशों
ने वैश्वीकरण से काफी लाभ प्राप्त किया है और विश्व की बड़ी बड़ी बहुराष्ट्रीय
कंपनियों ने अधिकतम लाभ अर्जित किया है। वहीं दूसरी और हम देखते हैं कि विकासशील
और पिछड़े देशों को वैश्वीकरण का कोई खास फायदा नहीं मिल पाया है बल्कि वैश्वीकरण
के कारण इन देशों में आर्थिक असमानता में वृद्धि हुई है। वैश्वीकरण के कारण छोटी
छोटी कंपनियां समाप्त हो गई है। इस तरह से हम देख सकते हैं कि वैश्वीकरण के प्रभाव
एक समान नहीं है।
प्रश्न 3. वैश्वीकरण
ने जीवन स्तर के सुधार में सहायता पहुंचाई है। सही विकल्प का चयन कीजिए।
(1) सभी लोगों के लिए।
(2) विकसित देश के लोगों के लिए।
(3) विकासशील देशों के श्रमिकों के लिए।
(4) उपरोक्त में से कोई नहीं।
उत्तर. (2) विकसित
देश के लोगों के लिए।