twitter
rss

किसी भी प्रकार की नई Worksheet, Quiz, Tests, PPT, PDF को पाने के लिए हमारे WHATSAPP GROUP से जुड़े। Click on - JOIN WHATSAPP
  • S ST»
  • POL SC»
  • HIS»
  • GEO»
  • NCERT BOOKS»
      <
  • CLASS: IX
    SUBJECT: SOCIAL SCIENCE
    WORKSHEET SOLUTION: 90
    DATE: 18/02/2022

    SOLUTION

    राष्ट्रपति प्रणाली

    दुनिया में हर जगह राष्ट्रपति भारत की तरह औपचारिक शासन अध्यक्ष नहीं होता। दुनिया के अनेक देशों में राष्ट्रपति राष्ट्रीय अध्यक्ष भी होता है और सरकार का मुखिया भी। अमेरिकी राष्ट्रपति इस तरह के राष्ट्रपति का जाना माना उदाहरण है। उसका चुनाव लोग प्रत्यक्ष और से करते हैं। वही अपने मंत्रियों को चुनाव और नियुक्ति करता है। कानून बनाने का काम अभी भी विधायिका (अमेरिका में उसे कांग्रेस कहा जाता है) करती है पर राष्ट्रपति किसी भी कानून को वीटो के अधिकार से रोक सकता है। सबसे बड़ी बात यह है कि राष्ट्रपति बनने के लिए उसे कांग्रेस के बहुमत के समर्थन की जरूरत नहीं होती और ना ही वह इसके प्रति उत्तरदाई है। उसका 4 साल का तय कार्यकाल है और अपनी पार्टी का कांग्रेस में बहुमत ना होने पर भी वह आराम से अपना कार्यकाल पूरा करता है। अमेरिकी मॉडल को लातिनी अमेरिका के अनेक देशों और सोवियत संघ का हिस्सा रहे कई देशों में अपनाया गया है। क्योंकि सरकार के इस स्वरूप में राष्ट्रपति की भूमिका केंद्रीय होती है इसलिए इसे राष्ट्रपति प्रणाली कहा जाता है। ब्रिटेन के मॉडल को माननीय वाले भारत जैसे देशों में संसद ही सर्वोच्च होती है, इसलिए हमारी प्रणाली को शासन की संसदीय प्रणाली कहा जाता है।

    प्रश्न 1. किसी एक देश का नाम लिखिए जहां राष्ट्रपति एक औपचारिक शासन अध्यक्ष होता है?

    उत्तर. भारत।


    प्रश्न 2. अमेरिका में विधायिका को किस नाम से जाना जाता है?

    उत्तर. कांग्रेस।


    प्रश्न 3. भारत में शासन के किस मॉडल को अपनाया गया है?

    उत्तर. ब्रिटेन के संसदीय मॉडल को।


    प्रश्न 4. राष्ट्रपति प्रणाली और संसदीय प्रणाली में क्या अंतर है?

    उत्तर. राष्ट्रपति प्रणाली - जब किसी देश में सरकार और देश का अध्यक्ष राष्ट्रपति होता है और सभी शक्तियों का प्रयोग वह स्वयं करता है तो इसे राष्ट्रपति प्रणाली कहते हैं। इस प्रणाली में राष्ट्रपति की भूमिका केंद्रीय होती है। मुख्य रूप से अमेरिका और ब्राजील आदि देशों में यह व्यवस्था पाई जाती है।

    संसदीय प्रणाली - जब किसी देश में संसद ही सर्वोच्च होती है और संसद के अनुसार ही देश का प्रशासन चलाया जाता है तो इसे संसदीय प्रणाली कहा जाता है। संसदीय प्रणाली में मुख्य रूप से शक्तियों का प्रयोग प्रधानमंत्री द्वारा उसकी कैबिनेट की सहायता से किया जाता है। ब्रिटेन और भारत के मुख्य उदाहरण है।


    प्रश्न 5. भारत के राष्ट्रपति के चुनाव और अमेरिका के राष्ट्रपति के चुनाव में क्या अंतर है?

    उत्तर. भारत में राष्ट्रपति के चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से किए जाते हैं और इस चुनाव में संसद तथा राज्य की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य भाग लेते हैं। वहीं दूसरी ओर अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव जनता के द्वारा प्रत्यक्ष रूप से किया जाता है।


    1 $type={blogger}:

    1. Thanksmam ji

    Post a Comment