twitter
rss

किसी भी प्रकार की नई Worksheet, Quiz, Tests, PPT, PDF को पाने के लिए हमारे WHATSAPP GROUP से जुड़े। Click on - JOIN WHATSAPP
  • S ST»
  • POL SC»
  • HIS»
  • GEO»
  • NCERT BOOKS»
      <
  • CLASS: X
    SUBJECT: SOCIAL SCIENCE
    WORKSHEET SOLUTION: 89
    DATE: 17/02/2022

    SOLUTIONS

    उपविषय : प्रतिस्पर्धा और अनिश्चित रोज़गार

    प्रश्न 1. वस्त्र उद्योग के श्रमिकों को, भारतीय निर्यातकों और बहुराष्ट्रीय कंपनी को प्रतिस्पर्धा ने किस प्रकार प्रभावित किया है?

    उत्तर. वैश्वीकरण की कारण जो प्रतिस्पर्धा उत्पन्न हुई है उसके कारण बहुत से श्रमिकों बहुराष्ट्रीय कंपनी और भारतीय निर्यातकों को प्रभावित होना पड़ा है। इस प्रतिस्पर्धा के कुछ प्रभाव इस प्रकार देखने को मिलते हैं

    1. प्रतिस्पर्धा के कारण श्रमिकों को रोजगार देने में कंपनी मालिक लचीलापन अपना रहे हैं।

    2. वस्त्र उद्योग के श्रमिकों को अब अधिक घंटों तक काम करना पड़ता है।

    3. वस्त्र उद्योग के मालिक लागत बचाने के लिए श्रमिकों को कम वेतन देते हैं।

    4. मजदूरों को स्थाई रोजगार की जगह अब अस्थाई रोजगार मिलता है।

    5. वैश्वीकरण के कारण अब अमेरिका और यूरोप में वस्त्र उद्योग की बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियां भारतीय निर्यातकों को वस्तुओं की आपूर्ति के लिए ऑर्डर  देती है।

    6. भारतीय निर्यातक वस्तुओं की कीमत कम करने के लिए कई तरह के प्रयास करते हैं जिनमें वे मजदूरों के वेतन में कटौती आदि भी करते हैं।

    7. वैश्वीकरण के कारण बहुराष्ट्रीय कंपनियों को काफी ज्यादा मात्र में लाभ प्राप्त हुआ है।



    0 $type={blogger}:

    Post a Comment