CLASS: X
SUBJECT: SOCIAL SCIENCE
WORKSHEET SOLUTION: 88
DATE: 16/02/2022
SOLUTIONS
उपविषय : विश्व व्यापार संगठन (WTO) और वैश्वीकरण का प्रभाव
प्रश्न 1. विश्व व्यापार संगठन पर एक नोट लिखिए।
उत्तर. विश्व व्यापार संगठन एक ऐसा संगठन है जो वैश्विक स्तर पर
अंतरराष्ट्रीय व्यापार को आसान और उदार बनाने का प्रयास करता है। विश्व व्यापार
संगठन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सदस्य देशों के मध्य व्यापार को आसान और तीव्र करने
के प्रयास करता है। यह संयुक्त राष्ट्र संघ का एक विशेष अभिकरण है वर्तमान समय में
लगभग 160 देश इसके सदस्य हैं।
प्रश्न 2. निम्नलिखित पर वैश्वीकरण का क्या प्रभाव
पड़ा है :
(1) उपभोक्ता।
(2) स्थानीय कंपनियां।
उत्तर. वैश्वीकरण का प्रभाव प्रत्येक क्षेत्र पर अलग-अलग पड़ा है
या यह भी कह सकते हैं कि वैश्वीकरण का प्रभाव विभिन्न देशों पर भी एक समान नहीं
रहा है।
उपभोक्ता पर वैश्वीकरण का प्रभाव:
1. वैश्वीकरण के कारण उपभोक्ताओं के सामने वस्तुओं के बहुत सारे विकल्प
उपलब्ध हो गए हैं जो कि पहले उपलब्ध नहीं थे।
2. वैश्वीकरण के कारण उपभोक्ताओं को उनका जीवन स्तर सुधारने के अवसर प्राप्त
हुए हैं और उनका जीवन स्तर पहले की तुलना में अच्छा हुआ है।
3. वैश्वीकरण के कारण उपभोक्ताओं के सामने अब खाने पीने की वस्तुओं के बहुत
अधिक विकल्प उपलब्ध हो गए हैं।
4. वैश्वीकरण के कारण उपभोक्ता पहले की तुलना में अधिक जागरूक और चिंतनशील भी
हुआ है।
वैश्वीकरण का स्थानीय कंपनियों पर प्रभाव
1. वैश्वीकरण के कारण स्थानीय कंपनियों को बहुत अधिक मात्रा में नुकसान का
सामना करना पड़ा है।
2. वैश्वीकरण के कारण बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने स्थानीय बाजारों पर अपना
कब्जा कर लिया है जिसके कारण स्थानीय कंपनियों की हालत बहुत खराब हो गई है।
3. वैश्वीकरण के कारण स्थानीय कंपनियों द्वारा बनाए गए उत्पाद बाजार में
खरीदे नहीं जाते हैं क्योंकि विकल्प के रूप में बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा
उत्पादित वस्तुएं सस्ती होती है।
4. वैश्वीकरण के कारण स्थानीय कंपनियां करोड़ों-अरबों की विदेशी कंपनियों का
मुकाबला नहीं कर पा रही और समाप्ति की तरफ अग्रसर हो गई है।