CLASS: IX
SUBJECT: SOCIAL SCIENCE
WORKSHEET SOLUTION: 79
DATE: 03/02/2022
SOLUTION
नाज़ीवाद और हिटलर का उदय-4
प्रश्न 1.
हिटलर ने जर्मनी में नियंत्रण बढ़ाने के लिए कौन कौन से संगठन
बनाएं? उत्तर. हिटलर ने जर्मनी में नियंत्रण
बढ़ाने के लिए स्टॉर्म ट्रूपर्स, गस्तापो (गुप्तचर
राज्य पुलिस), एस.एस. (अपराध नियंत्रण पुलिस) और सुरक्षा
सेवा (एसडी) का गठन किया। प्रश्न 2.
नात्सी सोच के अनुसार अवांछित कौन लोग थे? उत्तर. नात्सी सोच के अनुसार यहूदी, जिप्सी,
पोलिश तथा अस्वस्थ जर्मन लोग अवांछित थे। प्रश्न 3.
हिटलर ने किन-किन देशों पर आक्रमण किया? मानचित्र
में पहचाने। उत्तर. हिटलर ने ऑस्ट्रिया, चेकोस्लोवाकिया,
पोलैंड तथा सोवियत संघ आदि देशों पर आक्रमण किया था। प्रश्न 4.
यहूदियों के साथ नात्सी व्यवहार किस प्रकार का था? उत्तर. यहूदियों के साथ नात्सी
व्यवहार बहुत ही घृणा और तिरस्कार पूर्ण था। नाथ जी जर्मनी में सबसे बुरा हाल
यहूदियों का था। यहूदियों को अवांछित और जर्मनी का
सबसे बड़ा दुश्मन समझा जाता था। लाखों की संख्या में यहूदियों को गैस
चैंबर में ले जाकर मार दिया गया। यहूदियों से उनकी आजीविका के साधन
छीन लिए और उन्हें श्रेष्ठ समाज से अलग-थलग कर दिया गया। यहूदियों को जर्मनी में कई तरह से
आतंकित और परेशान किया गया था। प्रश्न 5.
क्या आपको अपने आसपास किसी प्रकार का भेदभाव नजर आता है? इसे दूर करने के लिए आप किस प्रकार प्रयास करेंगे? उत्तर. हमें अपने आसपास लैंगिक
भेदभाव सबसे ज्यादा नजर आता है। समाज में अभी भी स्त्री और पुरुष समान नहीं समझे
जाते हैं और उन्हें एक समान अधिकार और स्वतंत्रता है व्यवहारिक रूप में प्राप्त
नहीं है। महिलाओं के साथ होने वाले दुर्व्यवहार को रोकने के लिए हमें सभी को
जागरूक करने की आवश्यकता है और इसके लिए हम तरह-तरह के प्रचार प्रसार का सहारा
लेंगे तथा सभी को यह भी बताएंगे कि शिक्षा के माध्यम से स्त्री और पुरुष दोनों
एक समान मूल्यवान बन सकते हैं। |