CLASS: IX
SUBJECT: SOCIAL SCIENCE
WORKSHEET SOLUTION: 78
DATE: 02/02/2022
SOLUTION
नाज़ीवाद और हिटलर का उदय-3
प्रश्न 1.
हिटलर के उदय के कौन से कारण थे? उत्तर. हिटलर के उदय के निम्नलिखित
कारण थे 1. जर्मनी के आर्थिक
संकट के कारण वहां के हालात बहुत ही खराब हो चुके थे और ऐसे में हिटलर ने जर्मनी
को पुनः एक आर्थिक ताकत बनाने का सपना जर्मन के नागरिकों को दिखाया। 2. प्रथम विश्व युद्ध
के बाद वर्साय की अपमानजनक संधि ने जर्मनी के लोगों को बहुत ही आघात पहुंचाया था
इस अपमानजनक संधि को समाप्त करने के उद्देश्य से हिटलर जर्मनी में एक आशा की
किरण लेकर आया। 3. जर्मनी में वाइमर
गणराज्य की कोई खासी लोकप्रियता नहीं थी जिसने जर्मनी में हिटलर के उदय में
महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 4. हिटलर अपने भाषण और
व्यक्तित्व के कारण भी जर्मनी में बहुत तेजी से लोकप्रिय हो गया था। प्रश्न 2.
जर्मन लोगों से हिटलर ने क्या वादे किए? उत्तर. जर्मन लोगों से हिटलर ने
निम्नलिखित वादे किए थे 1. हिटलर ने जर्मन के
लोगों से वादा किया था कि वह जर्मनी को पुनः एक शक्तिशाली राष्ट्र में परिवर्तित
कर देगा। 2. हिटलर ने जर्मनी के
लोगों से वादा किया था कि वह वर्साय की अपमानजनक संधि का बदला लेगा और इस संधि
को समाप्त कर देगा। 3. हिटलर ने जर्मनी के
लोगों को यह भी आश्वासन दिया कि वह जर्मनी की खोई हुई प्रतिष्ठा और सम्मान को
वापस लाएगा। 4. हिटलर ने यह भी
वादा किया था कि वह जर्मनी में रोजगार के नए नए अवसरों को उत्पन्न करेगा और
बेरोजगारी को समाप्त करेगा। 5. हिटलर ने जर्मनी के
नौजवानों से यह भी वादा किया था कि वह उनका भविष्य बहुत ही सुंदर और सुनहरा
बनाएगा। प्रश्न 3.
पूरे देश में नियंत्रण स्थापित करने के लिए हिटलर ने कौन कौन से
कदम उठाए? उत्तर. जर्मनी में पूरी तरह से नियंत्रण
स्थापित करने के लिए हिटलर ने निम्नलिखित कदम उठाएं 1. हिटलर ने चांसलर
बनते ही अग्नि अध्यादेश जारी करके अभिव्यक्ति प्रेस एवं सभा करने की आजादी जैसे
नागरिक अधिकारों को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया। 2. हिटलर ने इनेबलिंग
एक्ट 1933 के जरिए लोकप्रिय संसद को भांग कर दिया और
निरंकुश शक्ति प्राप्त कर ली। 3. इसी इनेबलिंग एक्ट
के द्वारा हिटलर ने न्यायपालिका अर्थव्यवस्था मीडिया सेना आदि पर राज्य का पूर्ण
नियंत्रण स्थापित कर दिया। 4. हिटलर ने नात सी
पार्टी और उससे जुड़े संगठनों के अलावा सभी राजनीतिक पार्टियों और ट्रेड
यूनियनों पर प्रतिबंध लगा दिया। प्रश्न 4.
क्या मीडिया पर प्रचारित बातों और विचारों से आप प्रभावित होते
हैं? कोई एक उदाहरण दीजिए। उत्तर. मीडिया पर प्रचारित बातें और
विचार हमें प्रभावित करते हैं क्योंकि हम इन मीडिया के माध्यम से जागरूक और देश
की घटनाओं से परिचित होते हैं। उदाहरण के लिए मीडिया के माध्यम से ही यह हमें
पता चल पाता है कि किस जगह पर किस तरह के नियम या प्रतिबंध लगाए गए हैं और इन
जानकारी के माध्यम से हम अपना कार्यक्रम तय कर पाते हैं। |