twitter
rss

किसी भी प्रकार की नई Worksheet, Quiz, Tests, PPT, PDF को पाने के लिए हमारे WHATSAPP GROUP से जुड़े। Click on - JOIN WHATSAPP
  • S ST»
  • POL SC»
  • HIS»
  • GEO»
  • NCERT BOOKS»
      <
  • MID TERM EXAM-2022-23

    विषय-राजनीति विज्ञान

    कक्षा-11

    दो अंको के महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर।

    प्रश्न 1. राजनीतिक सिद्धांत के किन्हीं दो विषय क्षेत्र का उल्लेख कीजिए।

    उत्तर. 1. राजनीतिक सिद्धांत राज्य और सरकार का अध्ययन करता है।

    2. राजनीतिक सिद्धांत में शक्ति व राजनीतिक विचारधाराओं का अध्ययन किया जाता है।

    प्रश्न 2. राजनीतिक सिद्धांत के अध्ययन के कोई दो लाभ बताइए।

    उत्तर. राजनीतिक सिद्धांत के अध्ययन के दो लाभ इस प्रकार हैं

    1. राजनीतिक सिद्धांत न्याय या समानता के बारे में सुव्यवस्थित सोच से अवगत कराते हैं।

    2. लोकतंत्र के लिए भावी नागरिकों को तैयार करते हैं।

    प्रश्न 3. भारतीय संविधान को जीवंत दस्तावेज क्यों कहा जाता है?

    उत्तर. भारतीय संविधान को जीवंत दस्तावेज इसलिए कहा जाता है क्योंकि संविधान गतिशील है और परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को परिवर्तित करता रहता है। आवश्यकता पड़ने पर स्वयं में बदलाव लाकर के संविधान एक जीवंत दस्तावेज के रूप में नजर आता है। भारतीय संविधान को बने हुए लगभग 70 वर्ष से अधिक समय हो चुका है लेकिन यह आज भी उतना ही प्रासंगिक और महत्वपूर्ण है जितना अपने निर्माण के समय पर था।

    प्रश्न 4. "लोकतंत्र के सफल संचालन के लिए नागरिकों का जागरूक होना जरूरी है।" टिप्पणी कीजिए।

    उत्तर. लोकतंत्र की सफलता जागरूक प्रजातंत्र पर काफी हद तक निर्भर करती है। जिस देश में नागरिक अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होते हैं और उसके शोषण या हनन होने पर आवाज उठाते हैं तथा सरकार के गलत फैसलों का विरोध करते हैं ऐसे में लोकतंत्र वास्तविक रूप में कार्य करता है। सार्वजनिक विषयों के प्रति उदासीनता शासन पर कुछ शक्तियों का बोलबाला होने देती है और आगे चलकर लोकतंत्र को खतरे में डाल देती है।

    प्रश्न 5. ग्राम पंचायत के किन्हीं दो कार्यों का वर्णन कीजिए।

    उत्तर. ग्राम पंचायत के प्रमुख दो कार्य इस प्रकार है

    1. पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं तैयार करना।

    2. गांव की साफ सफाई पर ध्यान देना।

    3. छोटे और कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहित करना।

    4. वार्षिक बजट तैयार करना।

    प्रश्न 6. संविधान संशोधन से आप क्या समझते हैं?

    उत्तर. आवश्यकता पड़ने पर संविधान में परिवर्तन करना और नए प्रावधानों को जोड़ना तथा पुराने प्रावधानों में बदलाव लाना ही संविधान संशोधन कहलाता है। भारतीय संविधान में अनुच्छेद 368 के माध्यम से संविधान संशोधन किया जाता है।

    प्रश्न 7. संसदीय समितियां क्या होती है?

    उत्तर. संसद की विभिन्न विधायक और दैनिक कार्यों के लिए समितियों का गठन संसदीय कामकाज का एक जरूरी पहलू है। ये समितियां विभिन्न मामलों पर विचार विमर्श करती हैं और प्रशासनिक कार्यों पर निगरानी भी रखती हैं। उदाहरण के लिए लोक लेखा समिति प्राक्कलन समिति और लोक उपक्रम समिति आदि।

    प्रश्न 8. जनहित याचिका किन मुद्दों के लिए उपयोग की जाती हैं?

    उत्तर. जनहित याचिका भारतीय न्यायपालिका का एक महत्वपूर्ण लक्षण है। जनहित याचिका अधिकारों की रक्षा, पर्यावरण की सुरक्षा, लोक हित से जुड़े मुद्दे और गरीबों के जीवन को अधिक बेहतर बनाने के लिए प्रयोग की जाती है।

    प्रश्न 9. चुनाव लोकतंत्र का त्योहार है। कैसे?

    उत्तर. चुनाव लोकतंत्र के लिए एक त्यौहार की तरह है इसमें सभी वयस्क जो कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं और अपनी इच्छा से अपने पसंदीदा उम्मीदवारों का चयन करते हैं।

    प्रश्न 10. सर्वोच्च न्यायालय के विशेष अधिकार से आप क्या समझते हैं?

    उत्तर. भारतीय भूभाग की किसी भी अदालत द्वारा पारित मामले या दिए गए फैसले पर विशेष लेख याचिका के तहत की गई अपील पर सुनवाई करने की शक्ति को सर्वोच्च न्यायालय के विशेषाधिकार शक्ति कहा जाता है।

    प्रश्न 11. सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार से आप क्या समझते हैं?

    उत्तर. भारत में प्रत्येक नागरिक जो कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका है उसे बिना किसी जाति, धर्म, लिंग, जन्म स्थान, भाषा, या किसी अन्य भेदभाव के वोट देने के अधिकार को सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार कहते हैं।

    प्रश्न 12. भारतीय संसद में कौन-कौन शामिल होता है?

    उत्तर. भारतीय संसद का निर्माण दो सदन लोकसभा और राज्यसभा तथा राष्ट्रपति के मिलने से होता है।

    प्रश्न 13. विधि के शासन से आप क्या समझते हैं?

    उत्तर. कानून के शासन का अभिप्राय है कि देश में सभी व्यक्तियों के लिए एक समान कानून व्यवस्था होगी और सभी पर समान रूप से लागू भी होगी। भारतीय संविधान में विधि के शासन का प्रावधान ब्रिटेन के संविधान से लिया गया है और इस का प्रतिपादन डायसी के द्वारा किया गया है।

    प्रश्न 14. संघवाद से आप क्या समझते हैं?

    उत्तर. संघवाद का साधारण अर्थ है शक्तियों का विभाजन। जब शक्तियों को दो या दो से अधिक स्थानों पर विभाजित कर दिया जाता है तो इसे संघवाद का नाम दिया जाता है।

    प्रश्न 15. भारतीय निर्वाचन आयोग के दो कार्यों का उल्लेख कीजिए।

    उत्तर. भारतीय चुनाव आयोग के दो प्रमुख कार्य प्रकार हैं

    1. चुनाव की तिथि घोषित करना।

    2. मतदाता सूची तैयार करना।

    3. पहचान पत्र तैयार करना।

    4. चुनाव परिणाम जारी करना।

    प्रश्न 16. भारतीय संविधान का उद्देश्य प्रस्ताव कब तथा किसने प्रस्तुत किया था?

    उत्तर. भारतीय संविधान का उद्देश्य प्रस्ताव 9 दिसंबर 1946 को पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा प्रस्तुत किया गया था।

    प्रश्न 17. बहुमत से आप क्या समझते हैं?

    उत्तर. बहुमत का अर्थ होता है कुल सीटों का आधे से एक अधिक।

    प्रश्न 18. संसद कार्यपालिका पर किस प्रकार से नियंत्रण रखती है?

    उत्तर. संसद कार्यपालिका पर बहस और चर्चा, कानूनों को स्वीकृति और स्वीकृति देने, वित्तीय नियंत्रण तथा अविश्वास प्रस्ताव द्वारा नियंत्रित रखती है।

    प्रश्न 19. न्यायिक पुनरावलोकन से आप क्या समझते हैं?

    उत्तर. न्यायिक पुनरावलोकन का अर्थ होता है न्यायपालिका विधायिका के द्वारा पारित की गई किसी भी कानून तथा संविधान के किसी भी भाग की व्याख्या कर सकती है।

    प्रश्न 20. सर्वोच्च न्यायालय के मौलिक क्षेत्र अधिकार से आप क्या समझते हैं?

    उत्तर. सर्वोच्च न्यायालय का मौलिक क्षेत्र अधिकार का अर्थ है कि भारत में कुछ वाद केवल सर्वोच्च न्यायालय में ही प्रारंभ किए जा सकते हैं जैसे कि दो राज्यों के बीच की लड़ाई या केंद्र और राज्य के बीच की लड़ाई।

    प्रश्न 21. समवर्ती सूची पर कानून बनाने का अधिकार किसे है?

    उत्तर. समवर्ती सूची पर कानून बनाने का अधिकार केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों को है।

    प्रश्न 22. 73वें और 74वें संविधान संशोधन का संबंध किस क्षेत्र से है?

    उत्तर. भारतीय संविधान में 73वें संविधान संशोधन का संबंध पंचायती राज से है तथा 74 वें संविधान संशोधन का संबंध शहरी स्थानीय शासन से है।

    प्रश्न 23. भारतीय संविधान के किन्हीं दो संघात्मक विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

    उत्तर. भारतीय संविधान की दो प्रमुख संघात्मक विशेषताएं इस प्रकार हैं -

    1. लिखित संविधान।

    2. स्वतंत्र और निष्पक्ष न्यायपालिका।

    3. शक्तियों का विभाजन।

    4. त्रिस्तरीय सरकार।

    प्रश्न 24. किसी क्षेत्र को शहर घोषित करने के लिए किन बातों की आवश्यकता होती है?

    उत्तर. किसी भी क्षेत्र को शहर घोषित करने के लिए निम्नलिखित शब्दों का होना जरूरी है-

    1. जनसंख्या कम से कम 5000 हो।

    2. 75% से अधिक आबादी कृषि कार्यों से अलग हो।

    3. जनसंख्या घनत्व 400 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर हो।

    प्रश्न 25. भारतीय संसद के कौन-कौन से सत्र होते हैं?

    उत्तर. भारतीय संसद के तीन प्रमुख शब्द होते हैं जो कि इस प्रकार हैं -

    1. बजट सत्र।

    2. मानसून सत्र।

    3. शीतकालीन सत्र।


    0 $type={blogger}:

    Post a Comment