twitter
rss

किसी भी प्रकार की नई Worksheet, Quiz, Tests, PPT, PDF को पाने के लिए हमारे WHATSAPP GROUP से जुड़े। Click on - JOIN WHATSAPP
  • S ST»
  • POL SC»
  • HIS»
  • GEO»
  • NCERT BOOKS»
      <
  • शिक्षा निदेशालय, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली

    अभ्यास प्रश्न पत्र

    मध्यावधि परीक्षा (2022-23)

    कक्षा VII

    सामाजिक विज्ञान

    Time Allowed : 2 Hrs. 30 Min.

    Maximum Marks 60

    सामान्य निर्देश:

    i. यह प्रश्न पत्र पांच खंडों में विभाजित है- खंड क, खंड ख, खंड ग, खंड घ, एवं खंड ड। इस प्रश्न पत्र में कुल 12 प्रश्न हैं।

    ii. सभी प्रश्न अनिवार्य है, यद्यपि कुछ प्रश्नों में आंतरिक चयन उपलब्ध है। इनमें से किसी एक प्रश्न को ही करें।

    iii. प्रश्नों के सामने उनके निर्धारित अंक लिखे हुए हैं।

    iv. खंड क [प्रश्न संख्या 1 (i) से (xii) में 1 अंक वाले वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न हैं।

    v. खंड ख [प्रश्न संख्या 2 से 5] में 3 अंक वाले अति लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के उत्तर 40 शब्दों से अधिक नहीं होने चाहिए।

    vi. खंड ग [प्रश्न संख्या 6 एवं 7] में, 4 अंक वाले दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के उत्तर 80 शब्दों से अधिक नहीं होनी चाहिए

    vii. खंड घ [प्रश्न संख्या 8 से 11] में 6 अंक वाले योग्यता आधारित/स्त्रोत आधारित प्रश्न हैं।

    viii. खंड ड [प्रश्न संख्या 12] में, एक मानचित्र आधारित प्रश्न चार अंकों का है।

    ix. मानचित्र आधारित प्रश्न संख्या 12 के स्थान पर दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए अलग से प्रश्न दिए गए हैं।

    खंड क (1x12=12)

    प्रश्न संख्या (i) से (xii) तक दिए गए निर्देश के अनुसार कीजिए।

    प्रश्न संख्या (i) से (vi) तक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

    (i) वायुमंडल में सर्वाधिक मात्रा में पाई जाने वाली गैस कौन सी है? (1)

    A. ऑक्सीजन

    B. नाइट्रोजन

    C. आर्गन

    D. कार्बन डाइऑक्साइड

    उत्तर. B. नाइट्रोजन।

    (ii) हवाई जहाज उड़ाने के लिए सर्वश्रेष्ठ परिस्थितियां आपको किस मंडल में प्राप्त होगी? (1)

    A. मध्य मंडल

    B. बहिरमंडल

    C. समताप मंडल

    D. क्षोभ मंडल

    उत्तर. C. समताप मंडल।

    (iii) विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है? (1)

    A. 5 जुलाई

    B. 5 दिसंबर

    C. 5 जून

    D. 5 मई

    उत्तर. C. 5 जून।

    (iv) सूर्य से आने वाली वह ऊर्जा जिसे पृथ्वी रोक लेती है___कहलाती है। (1)

    A. आतपन

    B. ज्वार भाटा

    C. भू स्खलन

    D. पवन

    उत्तर. A. आतपन।

    (v) निम्नलिखित में से कौन तुगलक वंश का शासक नहीं था? (1)

    A. मुहम्मद तुगलक

    B. ग्यासुद्दीन तुगलक

    C. अलाउद्दीन तुगलक

    D. फिरोजशाह तुगलक

    उत्तर. C. अलाउद्दीन तुगलक।

    (vi) सल्तनत काल में किसान की उपज का कितने प्रतिशत 'खराज कर' के रूप में लिया जाता था? (1)

    A. दस प्रतिशत

    B. बीस प्रतिशत

    C. तीस प्रतिशत

    D. पचास प्रतिशत

    उत्तर. D. पचास प्रतिशत।

    (vii) जलमंडल से आप क्या समझते हैं? (1)

    उत्तर. जलमंडल पृथ्वी की जिस परत में जल महासागरों, झीलों, नदियों तथा अन्य जलाशयों के रूप में मिलता है उसे जलमंडल कहते हैं। पृथ्वी के लगभग 71% भाग पर जल का विस्तार है।

    अथवा

    प्रश्न. जैव मण्डल से आप क्या समझते हैं? (1)

    उत्तर. जैव मण्डल पृथ्वी का वह भाग जहां जीवन विद्यमान है उसे जैवमंडल कहते हैं। इस भाग में छोटे से छोटे जीवाणु से लेकर बड़े से बड़े जीव रहते हैं। हमारी पृथ्वी ही एक मात्र ऐसा ग्रह है जिस पर जीवन विद्यमान है।

    (viii) आईने अकबरी के रचयिता का नाम लिखिए। (1)

    उत्तर. आईने अकबरी के रचयिता अबुल फजल है।

    अथवा

    प्रश्न. मुगलों की सेवा में आने वाले नौकरशाहों को क्या कहा जाता था? (1)

    उत्तर. मुगलों की सेवा में आने वाले नौकरशाहों को मनसबदार कहा जाता था।

    (ix) नागरिक अधिकार आंदोलन किस देश में चलाया गया? (1)

    उत्तर. संयुक्त राज्य अमेरिका।

    (ix) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री का नाम लिखिए। (1)

    उत्तर. सत्येंद्र कुमार जैन।

    (xi) मध्याह्न भोजन की व्यवस्था किस वर्ष संपूर्ण भारत में लागू की गई? (1)

    उत्तर. 15 अगस्त 1995.

    (xii) निर्वाचन क्षेत्र से आप क्या समझते हैं? (1)

    उत्तर. निर्वाचन क्षेत्र- निर्वाचन क्षेत्र ऐसे क्षेत्रों को कहा जाता है जहां से प्रतिनिधियों का चुनाव किया जाता है और उस क्षेत्र के सभी मतदाता अपने मतों का प्रयोग करके प्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं।

    खण्ड ख (3x4=12)

    लघु उत्तरीय प्रश्न ( 2 से 5 )

    प्रश्न 2. ग्रीन हाउस गैस से आप क्या समझते हैं? (3)

    उत्तर. कार्बन डाइऑक्साइड वायुमंडल में फेल कर पृथ्वी से विकसित उष्मा को पृथ्वी पर रोककर ग्रीन हाउस प्रभाव उत्पन्न करती है जिसके कारण इसे ग्रीन हाउस गैस कहा जाता है। ग्रीन हाउस गैस के अभाव में पृथ्वी बहुत अधिक ठंडी हो जाएगी और इस पर रहना असंभव होगा इसलिए यह बहुत आवश्यक गैस है।

    अथवा

    प्रश्न . नाइट्रोजन गैस का महत्व बताइए।

    उत्तर. नाइट्रोजन वायु में सार्वाधिक मात्रा में मिलने वाली गैस है। वायु में नाइट्रोजन की मात्रा लगभग 78% होती है। जब हम सांस लेते हैं तो हम नाइट्रोजन गैस भी अपने फेफड़ों के अंदर ले जाते हैं लेकिन फिर उसे वापस भेज देते हैं। नाइट्रोजन गैस का महत्व पौधों के लिए बहुत अधिक होता है यह उनके जीवन से संबंधित है। पौधे वायु से सीधे नाइट्रोजन नहीं ले पाते इसलिए मृदा तथा कुछ पौधों की जड़ों में रहने वाले जीवाणु वायु से नाइट्रोजन लेकर इसका स्वरूप बदल देते हैं जिससे पौधे इसका उपयोग कर पाते हैं।

    प्रश्न 3. मानवीय पर्यावरण के तीन उदाहरण दीजिए। (3)

    उत्तर. मानव अपने पर्यावरण के साथ पारस्परिक क्रिया करता है और उसे अपनी आवश्यकता के अनुसार परिवर्तन करता है। मानवीय पर्यावरण में हम मुख्य रूप से कृषि, पशुपालन, उद्योग आदि को रख सकते हैं।

    अथवा

    प्रश्न. मानव निर्मित पर्यावरण के 3 उदाहरण दीजिए।

    उत्तर. ऐसे पर्यावरण को मानव निर्मित पर्यावरण कहा जाता है जो मनुष्य के द्वारा निर्मित होता है। मानव निर्मित पर्यावरण के तीन प्रमुख उदाहरण इस प्रकार है -

    1. सड़क और पुल।

    2. पार्क और उद्योग।

    3. इमारत और स्मारक।

    प्रश्न 4. अलाउद्दीन खिलजी के समय की भू राजस्व प्रणाली का वर्णन कीजिए। (3)

    उत्तर. अलाउद्दीन खिलजी दिल्ली का एक ऐसा सुल्तान था जिसने एक बहुत ही बेहतरीन भू राजस्व प्रणाली विकसित की थी इस की कुछ प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार थी -

    1. अलाउद्दीन खिलजी के शासन काल में भू राजस्व के और वसूली के कार्य को राज्य अपने नियंत्रण में ले आया।

    2. स्थानीय सामंतों से कर लगाने का अधिकार छीन लिया गया बल्कि स्वयं उन्हें भी कर चुकाने को बाध्य किया गया।

    3. अलाउद्दीन खिलजी ने जमीन की पैमाइश की और इसका हिसाब बड़ी सावधानी से रखा।

    4. पुराने सामंत और जमीदार राजस्व के निर्धारण और वसूली अधिकारी के रूप में सल्तनत की नौकरी करने लगे।

    5. अलाउद्दीन खिलजी ने तीन तरह के कर लागए -

    (a) कृषि कर - कृषि पर लगाने वाले कर को खराज कहा जाता था और यह किसान की उपज का लगभग 50% होता था।

    (b) मवेशी कर।

    (c) घरों पर कर।

    प्रश्न 5. पारितंत्र से आप क्या समझते हैं? (3)

    उत्तर. पारितंत्र - सभी पेड़ पौधे, जीव जंतु एवं मानव अपने आसपास के पर्यावरण पर निर्भर होते हैं तथा एक दूसरे पर आश्रित भी होते हैं। जीव धारियों का आपसी एवं अपने आसपास के पर्यावरण के बीच का यह संबंध पारितंत्र का निर्माण करता है। अधिक वर्षा वाले वन, घास स्थल, रेगिस्तान, पर्वत, झील, नदी, महासागर एवं छोटा तालाब का भी अपना एक पारितंत्र हो सकता है।

    खंड ग (4x2=8)

    दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (6 एवं 7)

    प्रश्न 6. सुल्तानों को एक विशाल सेना रखनी पड़ती थी। कारण बताइए। (4)

    उत्तर. सुल्तानों को एक विशाल सेना निम्नलिखित कारणों से रखनी पड़ती थी -

    1. अलाउद्दीन खिलजी और मोहम्मद तुगलक के शासन काल के दौरान दिल्ली सल्तनत पर मंगोलों के आक्रमण काफी बढ़ गए थे।

    2. मंगोल आक्रमण से राज्य को सुरक्षित रखने के लिए दिल्ली के सल्तनत को एक विशाल सेना रखनी पड़ती थी।

    3. विशाल सेना के द्वारा सुल्तान राज्य का प्रशासन बेहतर तरीके से चला पाते थे।

    4. इस विशाल सेना के कारण राजकोष पर बोझ भी काफी बढ़ता चला गया था।

    अथवा

    प्रश्न . सल्तनत कालीन दिल्ली पर एक संक्षिप्त लेख लिखिए।

    उत्तर. लगभग 13 सदी के आरंभ में दिल्ली सल्तनत की स्थापना हुई और इसके साथ दिल्ली एक ऐसे राजधानी में बदल गई जिसका नियंत्रण उस उपमहाद्वीप के बहुत बड़े क्षेत्र पर फैला था। दिल्ली सल्तनत पर लगभग 5 वंश के शासकों ने शासन किया और इन्हीं के शासन काल को मिलाकर दिल्ली सल्तनत का काल कहा जाता है।

    1. प्रारंभिक तुर्की शासक या गुलाम वंश - दिल्ली सल्तनत का पहला वंश गुलाम वंश के नाम से जाना जाता है जो कि 1206 से 1210 तक दिल्ली पर हुकूमत करता रहा। इस वंश के प्रमुख शासक कुतुबुद्दीन ऐबक इल्तुतमिश रजिया और बलबन थे।

    2. खिलजी वंश - दिल्ली सल्तनत का दूसरा वंश खिलजी वंश के नाम से जाना जाता है और इस वंश के शासकों ने 1290 से 1320 तक दिल्ली पर शासन किया। इसके प्रमुख शासकों में जलालुद्दीन खिलजी और अलाउद्दीन खिलजी थे।

    3. तुगलक वंश - दिल्ली सल्तनत का तीसरा वंश तुगलक वंश के नाम से जाना जाता है और इस वंश के शासकों ने दिल्ली पर 1320 से 1414 तक शासन किया। इस वंश के प्रमुख शासकों में गयासुद्दीन तुगलक, मोहम्मद तुगलक और फिरोज शाह तुगलक थे।

    4. सैयद वंश - दिल्ली सल्तनत पर 1414 से 1451 तक सैयद वंश का शासन रहा और इसके प्रमुख शासक खिज्र खान थे।

    5. लोदी वंश - दिल्ली सल्तनत का अंतिम वंश लोदी वंश रहा और इस वंश ने 1451 से 1526 तक दिल्ली पर शासन किया। इस वंश के प्रमुख शासक बहलोल लोदी थे। दिल्ली सल्तनत के बाद भारत पर मुगल वंश का शासन स्थापित हुआ।

    प्रश्न 7. रोजा पार्क्स कौन थी? संयुक्त राज्य अमेरिका में चले नागरिक अधिकार आंदोलन में उनकी भूमिका पर प्रकाश डालिए। (4)

    उत्तर. रोजा पार्क्स - रोजा पार्क्स (1913-2005) एक अफ्रीकी-अमेरिकन महिला थी। इनकी एक विद्रोही प्रतिक्रिया ने अमेरिकी इतिहास की दिशा बदल दी।

     1 दिसंबर 1955 को दिन भर काम करके थक जाने के बाद बस में उन्होंने अपनी सीट एक गोरे व्यक्ति को देने से मना कर दिया। उस दिन उनके इंकार से अफ्रीकी-अमेरिकन के साथ असमानता को लेकर एक विशाल आंदोलन प्रारंभ हो गया, जो नागरिक अधिकार आंदोलन कहलाया। 1964 के नागरिक अधिकार अधिनियम ने नस्ल, धर्म और राष्ट्रीय मूल के आधार पर भेदभाव को निषेध कर दिया। इसने यह भी कहा कि अफ्रीकी-अमेरिकन बच्चों के लिए अब स्कूलों के दरवाजे खोले जाएंगे और उन्हें उन अलग स्कूलों में नहीं जाना पड़ेगा। जो विशेष रूप से केवल उन्हीं के लिए खोले गए थे। इतना होने के बावजूद भी अधिकांश अफ्रीकी-अमेरिकन गरीब हैं। अधिकतर अफ्रीकी-अमेरिकन बच्चे केवल ऐसे सरकारी स्कूलों में प्रवेश लेने की सामर्थ्य रखते हैं, जहां कम सुविधाएं हैं और कम योग्यता वाले शिक्षक हैं जबकि गोरी विद्यार्थी स्कूलों में जाते हैं; जबकि गोरे विद्यार्थी निजी स्कूलों में जाते हैं या उन क्षेत्रों में रहते हैं, जहां सरकारी स्कूलों का स्तर निजी स्कूलों जैसा ही ऊंचा है।

    खण्ड घ (6x4=24)

    क्षमता आधारित प्रश्न ( 8 से 11 )

    प्रश्न 8. निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (3x2=6)

    मुगल दो महान शासक वंशों के वंशज थे। माता की ओर से वे मंगोल शासक चंगेज खान जो चीन और मध्य एशिया के कुछ भाग पर राज करता था, के उत्तराधिकारी थे। पिता की ओर से वे ईरान, इराक एवं वर्तमान तुर्की के शासक तैमूर (जिसकी मृत्यु 1404 में हुई) के वंशज थे। परंतु मुगल अपने को मुगल कहलवाना पसंद नहीं करते थे। ऐसा इसलिए था क्योंकी चंगेज खान की जुड़ी स्मृतियां सैकड़ों व्यक्तियों के नरसंहार से संबंधित थी। यही स्मृतियां मुगलों के प्रतियोगियों उजबेगों से भी संबंधित थीं। दूसरी तरफ मुगल, तैमूर के वंशज होने पर गर्व करते थे, ज्यादा इसलिए क्योंकि उनके इस महान पूर्वज ने 1398 में दिल्ली पर कब्जा किया।

    प्रश्न 8.1. पिता की ओर से मुगल किस वंश से संबंधित थे?

    A. चंगेज खान

    B. तैमूर

    C. इब्राहिम लोदी

    D. बलबन

    उत्तर. B. तैमूर

    प्रश्न 8.2. तैमूर की मृत्यु कब हुई?

    A. 1404 ईस्वी

    B. 1505 ईस्वी

    C. 1602 ईस्वी

    D. 1302 ईस्वी

    उत्तर. A. 1404 ईस्वी

    प्रश्न 8.3. तैमूर ने दिल्ली पर कब्जा कब किया?

    A. 1304 ईस्वी

    B. 1398 ईस्वी

    C. 1400 ईस्वी

    D. 1415 ईस्वी

    उत्तर. B. 1398 ईस्वी

    प्रश्न 9. निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (3x2=6)

    प्रश्न 9. अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

    जब हम सभी लोगो को एक हो छवि में बांध देते हैं या उनके बारे में पक्की धारणा बना लेते हैं, तो उसे रूढ़िबद्ध धारणा कहते हैं। कई बार हम किसी खास धर्म, लिंग के होने के कारण किसी को 'कंजूस', 'अपराधी' या बेवकूफ ठहराते हैं।

    निम्नलिखित परिस्थितियों को पढ़कर बताइए यह रूढ़िबद्ध धारणा है अथवा नहीं एवं क्यों? (किन्ही तीन को कीजिए)

    9.1 लड़के खाना नही बना सकते।

    उत्तर. लड़के खाना नहीं बना सकते यह एक रूढ़िवादी धारणा है क्योंकि खाना कोई भी बना सकता है चाहे वह लड़का हो या लड़की।

    9.2 रमेश एक जाति विशेष से आता है इसलिए वह कंजूस होगा।

    उत्तर. रमेश एक जाति विशेष से आता है इसलिए वह कंजूस होगा यह भी एक रूढ़िवादी धारणा है। कंजूस कोई भी व्यक्ति हो सकता है चाहे वह किसी भी जाति विशेष का क्यों ना हो।

    9.3 नेहा पढ़ी लिखी नही है इसलिए वह परिश्रम नही करती।

    उत्तर. नेहा पढ़ी-लिखी नहीं है इसलिए वह परिश्रम नहीं करती यह कथन भी रूढ़िवादी कथन है क्योंकि पढ़े लिखे हो कर भी बहुत से लोग परिश्रम नहीं करते हैं।

    9.4 सुरेश कहता है कि लड़के रोते नहीं।

    उत्तर. सुरेश कहता है कि लड़के रोते नहीं यह कथन भी पूरी तरह से रूढ़िवादी कथन है क्योंकि लड़के और लड़कियां दोनों ही रोते हैं जब भी उन्हें कष्ट होता है।

    प्रश्न 10. किसी काल्पनिक राज्य की विधानसभा चुनावों के परिणाम नीचे दिए गए हैं। इन्हें ध्यान से पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए – (3x2=6)

    पार्टी का नाम

    जीती गई सीटों की संख्या

    स्वाभिमान पार्टी

    110

    भूमिहीन पार्टी

    02

    राष्ट्रीय पार्टी

    119

    संघीय पार्टी

    01

    निर्दलीय

    04

    कुल

    236

     

    प्रश्न 10.1 बहुमत के लिए कितनी सीटों की आवश्यकता होगी?

    A. 118

    B. 120

    C. 119

    D. 112

    उत्तर. C. 119

    प्रश्न 10.2 कौन सा दल सरकार बना सकता है?

    A. राष्ट्रीय पार्टी

    B. स्वाभिमान पार्टी

    C. भूमिहीन पार्टी

    D. संघीय पार्टी

    उत्तर. A. राष्ट्रीय पार्टी

    प्रश्न 10.3 स्वाभिमान पार्टी के सदस्यों की संख्या कितनी है?

    A. 119

    B. 100

    C. 110

    D. 87

    उत्तर. C. 110

    प्रश्न 11. अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (3x2=6)

    हमारा वायुमंडल पृथ्वी की सतह से शुरू होकर पांच परतों  में बटा हुआ है। यह क्षोभमंडल, समतापमंडल, मध्यमंडल, बाह्य वायुमंडल और बहिर्रमंडल हैं। क्षोभमंडल वायुमंडल की सबसे महत्वपूर्ण परत है। इसकी औसत ऊंचाई 13 किलोमीटर है। हम जिस हवा में सांस लेते हैं वह यही मौजूद है। क्षोभमंडल के ऊपर समतापमंडल है। यह 50 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। यह परत बादलों और संबंधित मौसम की घटनाओं से लगभग मुक्त है। समताप मंडल की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि इसमें ओजोन गैस की एक परत होती है। हमने अभी सीखा कि यह किस प्रकार सूर्य की किरणों के हानिकारक प्रभाव से हमारी रक्षा करता है।

    प्रश्न 11.1 पृथ्वी की सतह के पास मौजूद वायुमंडल की परत है -

    A. क्षोभमंडल

    B. समतापमंडल

    C. मध्यमण्डल

    D. बाह्य मंडल

    उत्तर. A. क्षोभमंडल

    प्रश्न 11.2 वायुमंडल की कौन सी परत बादलों से मुक्त?

    A. मध्यमण्डल

    B. बाह्य मंडल

    C. बहिर्रमंडल

    D. समताप मंडल

    उत्तर. D. समताप मंडल

    प्रश्न 11.3 ओजोन परत उपस्थित होती है-

    A. क्षोभमंडल

    B. समताप मंडल

    C. मध्यमण्डल

    D. बाह्य मंडल

    उत्तर. B. समताप मंडल

    खण्ड ड

    मानचित्र आधारित प्रश्न

    प्रश्न 12. भारत के दिए गए रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित में से किन्हीं चार स्थानों को दर्शाइए - (1x4=4)

    12.1 वह राज्य जहां अकबर ने इबादत खाना बन गया।

    उत्तर. उत्तर प्रदेश।

    12.2 वह राज्य जहां बाबर ने इब्राहिम लोदी को हराया था।

    उत्तर. हरियाणा।

    12.3 वह राज्य जहां चित्तौड़ स्थित है।

    उत्तर. राजस्थान।

    12.4 वह राज्य जहां बीजापुर स्थित है।

    उत्तर. कर्नाटक।

    12.5 वह राज्य जहां पटना स्थित है।

    उत्तर. बिहार।

    निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 12 के स्थान पर दिया गया है। (किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए) (1x4=4)

    12.1 उस राज्य का नाम लिखिए जहां अकबर ने इबादत खाना बनवाया था।

    उत्तर. उत्तर प्रदेश।

    12.2 उस राज्य का नाम लिखिए जहां बाबर ने इब्राहिम लोदी को हराया था।

    उत्तर. हरियाणा।

    12.3 उस राज्य का नाम लिखिए जहां चित्तौड़ स्थित है।

    उत्तर. राजस्थान।

    12.4 उस राज्य का नाम लिखिए जहां बीजापुर स्थित है।

    उत्तर. कर्नाटक।

    12.5 उस राज्य का नाम लिखिए जहां पटना स्थित है।

    उत्तर. बिहार।

    0 $type={blogger}:

    Post a Comment