शिक्षा
निदेशालय राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली
अभ्यास
प्रश्न पत्र हल सहित (मध्यावधि
परीक्षा)
कक्षा-IX
(2022-23)
विषय- सामाजिक विज्ञान
अधिकतम अंक 80 समय 3 Hours
सामान्य निर्देश:
(i) प्रश्न पत्र को पांच खंडों में विभाजित किया गया है- खंड क, खंड ख, खंड ग, खंड घ और खंड ड।
प्रश्न पत्र में कुल 40 प्रश्न हैं।
(ii) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं; हालांकि कुछ प्रश्नों में
आंतरिक विकल्प दिया गया है। उनमें से किसी एक का प्रयास करें।
(iii) प्रत्येक प्रश्न के सामने अंक दिए गए हैं।
(iv) खंड क (क्रम संख्या 1 से 27 तक
के प्रश्न) में प्रत्येक 1 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं।
(v) खंड ख (क्रम संख्या 28 से 31
तक के प्रश्न) 3-3 अंकों के लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। इन
प्रश्नों का उत्तर 80 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए।
(vi) खंड ग (क्रम संख्या 32 और 35
से प्रश्न) 4-4 अंकों के दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं। इन
प्रश्नों का उत्तर 80 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए।
(vii) खंड घ (क्रम संख्या 36 से 39
तक के प्रश्न) योग्यता आधारित / स्रोत आधारित / मामला आधारित प्रश्न हैं, जिनमें से प्रत्येक में 5 अंक हैं।
(viii) खंड ड (प्रश्न संख्या 40) 5 अंकों का नक्शा आधारित
प्रश्न है, जिसमें 40.1 2 अंकों का
इतिहास संबंधी मानचित्र कार्य है जबकि 40.2 भूगोल संबंधी
मानचित्र कार्य 3 अंकों का है।
(ix) दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए केवल मानचित्र आधारित प्रश्न संख्या 40
के स्थान पर पृथक प्रश्न दिए गए हैं।
खंड क (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)
प्रश्न संख्या 1 से 12 तक सही विकल्प का चयन कीजिए।
प्रश्न
1.
निम्नलिखित में से कौन सा उत्पादन का कारक नहीं है? (1)
A. भूमि
B. श्रम
C. पूंजी
D. उपरोक्त
में से कोई नहीं
उत्तर. D. उपरोक्त में से कोई
नहीं
प्रश्न
2.
मेरे मित्र एक ऐसे देश के निवासी हैं जिस देश की सीमा भारत के साथ
नहीं लगती है। बताइए वह कौन सा देश है? (1)
A. भूटान
B. ताजिकिस्तान
C. बांग्लादेश
C. नेपाल
उत्तर. B. ताजिकिस्तान
प्रश्न
3.
निम्नलिखित में से कौन भारतीय संविधान सभा के सदस्य नहीं थे?(1)
A. डॉक्टर
भीमराव अंबेडकर
B. डॉ
राजेंद्र प्रसाद
C. जयपाल
सिंह
D. महात्मा
गांधी
उत्तर. D. महात्मा गांधी
प्रश्न
4.
गलत मिलान की पहचान कीजिए (1)
A. रोबस्पेयर-शासक
B. लुई XVI-शासक
C. जॉन लॉक-शासक
D. नेपोलियन-शासक
उत्तर. C. जॉन लॉक-शासक
प्रश्न
5.
1794 तक फ्रांस की मुद्रा कौन सी थी? (1)
A. लिब्रे
B. रुपया
C. डॉलर
D. टका
उत्तर. A. लिब्रे
प्रश्न
6.
टाइल से आप क्या समझते हैं? (1)
A. सीधे
राज्य को अदा किया जाने वाला कर
B. फ्रांस
की मुद्रा
C. चर्च
द्वारा वसूला जाने वाला कर
D. उपरोक्त
में से कोई नहीं।
उत्तर. A. सीधे राज्य को अदा किया
जाने वाला कर
प्रश्न
7.
नीचे दिए गए प्रश्न में, दो प्राक्कथन दिए गए
हैं - एक संकल्पना (स) और दूसरा कारण (क)। कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन
कीजिए।(1)
संकल्पना
(स) : अरूणाचल एवं गुजरात के समय में 2 घंटे का
अंतर है।
कारण
(क) : भारत की मानक समय रेखा का मान 82° 30' डिग्री
है।
विकल्प:
A. संकल्पना
(स) एवं कारण (क) दोनों सही है एवं कारण, संकल्पना की सही
व्याख्या है।
B. संकल्पना
(स) एवं कारण (क) दोनों सही है परन्तु कारण, संकल्पना की सही
व्याख्या नहीं है।
C. संकल्पना
(स) सही है एवं कारण (क) गलत है।
D. संकल्पना
(स) गलत है परन्तु कारण (क) सही है।
उत्तर. B. संकल्पना (स) एवं कारण
(क) दोनों सही है परन्तु कारण, संकल्पना की सही व्याख्या
नहीं है।
प्रश्न
8.
इनमें से कौन सा तर्क लोकतंत्र के पक्ष में है? (1)
A. लोकतंत्र
में लोग खुद को स्वतंत्र और समान मानते हैं।
B. लोकतांत्रिक
व्यवस्था है दूसरों की तुलना में टकराव को ज्यादा अच्छे से सुलझाती है।
C. लोकतांत्रिक
सरकारें लोगों के प्रति ज्यादा उत्तरदाई होती है।
D. उपरोक्त
सभी।
उत्तर. D. उपरोक्त सभी।
प्रश्न
9.
नीचे दिए गए प्रश्न में, दो प्राक्कथन दिए गए
हैं - एक संकल्पना (स) और दूसरा कारण (क)। कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन
कीजिए।(1)
संकल्पना
(स) : जिन देशों के पास संविधान हैं वे देश
लोकतांत्रिक हो यह जरूरी नहीं है।
कारण
(क) : संविधान सिर्फ शासन की पद्धति के विषय
में जानकारी देता है।
A. संकल्पना
(स) एवं कारण (क) दोनों सही है एवं कारण, संकल्पना की सही
व्याख्या है।
B. संकल्पना
(स) एवं कारण (क) दोनों सही है परन्तु कारण, संकल्पना की सही
व्याख्या नहीं है।
C. संकल्पना
(स) सही है एवं कारण (क) गलत है।
D. संकल्पना
(स) गलत है परन्तु कारण (क) सही है।
उत्तर. C. संकल्पना (स) सही है
एवं कारण (क) गलत है।
प्रश्न
10.
18 वीं शताब्दी में फ्रांस का समाज कितने एस्टेट में बटा हुआ था? (1)
A. एक
B. दो
C. तीन
D. चार
उत्तर. C. तीन
प्रश्न
11.
नीचे दिए गए प्रश्न में, दो प्राक्कथन दिए गए
हैं - एक संकल्पना (स) और दूसरा कारण (क)। कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन
कीजिए।(1)
संकल्पना
(स) : गांवों में मौसमी बेरोजगारी बहुतायत
पाई जाती है।
कारण
(क) : कृषि पर आश्रित होने के कारण कई लोगों को
कई माह बेरोजगार बैठना पड़ता है।
A. संकल्पना
(स) एवं कारण (क) दोनों सही है एवं कारण, संकल्पना की सही
व्याख्या है।
B. संकल्पना
(स) एवं कारण (क) दोनों सही है परन्तु कारण, संकल्पना की सही
व्याख्या नहीं है।
C. संकल्पना
(स) सही है एवं कारण (क) गलत है।
D. संकल्पना
(स) गलत है परन्तु कारण (क) सही है।
उत्तर. A. संकल्पना (स) एवं कारण
(क) दोनों सही है एवं कारण, संकल्पना की सही व्याख्या है।
प्रश्न
12.
निम्नलिखित में से किस कानून के द्वारा भारत सरकार ने 2005 में ग्रामीण क्षेत्र में 100 दिन की रोजगार को
सुनिश्चित किया? (1)
A. स्कूल
चले हम
B. काम के
बदले अनाज
C. महात्मा
गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम
D. प्रधानमंत्री
रोजगार योजना
उत्तर. C. महात्मा गांधी राष्ट्रीय
ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम।
प्रश्न
13.
रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए। (1)
पालमपुर
की प्रमुख आर्थिक क्रिया _________ है।
उत्तर. कृषि।
प्रश्न
14.
रेखाअंकित तथ्यों को सही करके वाक्य को लिखिए। (1)
द
स्पिरिट ऑफ द लॉज पुस्तक की रचना रूसो ने की थी।
उत्तर. द स्पिरिट ऑफ द लॉज पुस्तक की रचना मोंटेस्क्यू
ने की थी।
प्रश्न
15.
सत्य अथवा असत्य बताइए। (1)
1 वर्ष में
किसी भूमि पर एक से ज्यादा फसल की पैदावार करने को बहुविध फसल प्रणाली कहते हैं।
उत्तर. सत्य।
प्रश्न
16.
निम्नलिखित स्थितियों को पढ़िए और बताइए कि संबंधित व्यक्ति रोजगार
में है या बेरोजगार है।(1)
दिनेश
दिल्ली में दिहाड़ी मजदूर है। वह प्रत्येक दिन ₹150 कमाते हैं जबकि प्रचलित दैनिक मजदूरी उनकी आय से अधिक है।
उत्तर. रोज़गार।
प्रश्न
17.
निम्नलिखित जानकारी को पढ़िए और उसके लिए एक पारिभाषिक शब्द लिखिए। (1)
“हम सभी ऐसा
आचरण करें जैसे कि हम एक परिवार के सदस्य हैं कोई भी नागरिक किसी दूसरे नागरिक को
अपने से कमतर ना माने।"
उत्तर. बंधुत्व।
प्रश्न
18.
रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए। अक्टूबर 1999
में पाकिस्तान में सैनिक तख्तापलट की अगुवाई _____ ने की।(1)
उत्तर. जनरल परवेज मुशर्रफ।
प्रश्न
19.
महिमा मालाबार तट पर है। वह इस बात को लेकर दुविधा में है कि वह
पूर्वी तटीय मैदान पर है या पश्चिमी तटीय मैदान पर। बताइए वर्तमान में महिमा भारत
के किस तटीय मैदान पर है।(1)
उत्तर. पश्चिमी तटीय मैदान।
प्रश्न
20.
समानता शब्द से आप क्या समझते हैं? (1)
उत्तर. जब किसी व्यक्ति के साथ जाति, धर्म, भाषा, लिंग, जन्म स्थान आदि के
आधार पर किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं होता है तो इसे हम समानता कहते हैं।
अथवा
प्रश्न
. न्याय शब्द से आप क्या समझते हैं?
उत्तर. प्रत्येक व्यक्ति जाति धर्म लिंग
आदि के आधार पर समान है और सभी पर एक कानून लागू होते हैं तथा सही के साथ सही और
गलत के साथ गलत व्यवहार किया जाता है।
प्रश्न
21.
मानव पूंजी क्यों महत्वपूर्ण है? (1)
उत्तर. मानव पूंजी इसलिए महत्वपूर्ण है
क्योंकि यह एक महत्वपूर्ण संसाधन है और मानव पूंजी के द्वारा ही अन्य संसाधनों का
इस्तेमाल उचित तरीके से संभव हो सकता है तथा मानव पूंजी ही किसी देश को विकसित
करती है।
प्रश्न
22.
भारत की स्थल सीमा रेखा का विस्तार बताइए।(1)
उत्तर. भारत की कुल स्थल सीमा रेखा 15200 किलोमीटर है।
प्रश्न
23.
लोकतंत्र के विपक्ष में एक तर्क लिखिए।(1)
उत्तर. लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में कई
बार आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति चुनाव जीत जाते हैं।
प्रश्न
24.
बेरोजगारी को परिभाषित कीजिए।(1)
उत्तर. जब कोई व्यक्ति कार्य करने के योग्य
होता है और कार्य करने का इच्छुक भी होता है लेकिन उसे कार्य नहीं मिलता है तो ऐसी
अवस्था को बेरोजगारी कहां जाता है।
प्रश्न
25.
समाजवाद से आप क्या समझते हैं? (1)
उत्तर. समाजवाद एक ऐसी व्यवस्था है जिसके
अंतर्गत उत्पादन के साधनों पर राज्य का नियंत्रण होता है तथा एक कल्याणकारी
व्यवस्था संचालित होती है।
प्रश्न
26.
सिंधु नदी तंत्र की किसी एक नदी का नाम बताइए।(1)
उत्तर. रावी।
अथवा
प्रश्न
. नर्मदा नदी किस नदी तंत्र का हिस्सा है?
उत्तर. प्रायद्वीपीय नदी तंत्र।
प्रश्न
27.
लोकतंत्र को परिभाषित कीजिए।(1)
उत्तर. लोकतंत्र एक ऐसी शासन प्रणाली है
जिसमें सरकार जनता के द्वारा निर्वाचित होती है।
खंड ख (लघु उत्तरीय प्रश्न) (3X4=12)
प्रश्न
28.
सोवियत संघ (रूस) में स्टालिन का सामूहिकीकरण कार्यक्रम कैसे लागू
किया गया था? (3)
उत्तर. स्टालिन सोवियत संघ के राष्ट्रपति
थे और उन्होंने सोवियत संघ के विकास के लिए कई प्रकार की योजनाएं भी बनाई थी
जिनमें से सामूहिकीकरण भी एक प्रमुख योजना थी। इसे निम्नलिखित तरीके से लागू किया
गया था -
1. रूस में अनाज की कमी को देखते हुए स्टालिन ने खेतों के
सामूहिकीकरण की प्रक्रिया को शुरू किया।
2. इस प्रक्रिया में छोटे-छोटे भूमि के टुकड़ों को जोड़कर
विशाल जमीन का फार्म बनाया गया था।
3. सामूहिक खेती करने के लिए बड़ी भूमि की व्यवस्था करना
ही स्टालिन की सामूहिकीकरण की प्रक्रिया कहलाई।
प्रश्न
29.
किसी देश को मानक समय रेखा की आवश्यकता क्यों पड़ती है? भारत की मानक समय रेखा का नाम बताइए।(3)
उत्तर. किसी भी देश को मानक समय रेखा की
आवश्यकता है इसलिए पड़ती है जिससे कि पूरे देश में एक ही समय की व्यवस्था हो सके।
मानक समय रेखा से उस पूरे क्षेत्र या देश में एक ही समय की व्यवस्था हो पाती है और
किसी तरह की कोई दुविधा नहीं रहती। भारत के पूर्वी और पश्चिमी छोर में लगभग 30 डिग्री का अंतर है जिससे 2
घंटे का अंतर इन दोनों क्षेत्रों में आ जाता है इसलिए इस अंतर से
बचने के लिए मानक समय रेखा की आवश्यकता होती है। भारत की मानक समय रेखा का नाम 82.5°
पूर्वी देशांतर है। यह रेखा भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के
मिर्जापुर स्थान से गुजरती है।
प्रश्न
30.
"लोकतंत्र में अंतिम निर्णय लेने की शक्ति लोगों द्वारा चुने
हुए प्रतिनिधियों के पास ही होनी चाहिए।" कथन का विश्लेषण कीजिए।(3)
उत्तर. लोकतंत्र में अंतिम निर्णय लेने की
शक्ति लोगों द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों के पास ही होनी चाहिए। इस कथन के पक्ष
में निम्नलिखित तर्क दिए जा सकते हैं -
1. लोकतंत्र में निर्णय लेने की शक्ति लोगों द्वारा चुने
गए प्रतिनिधियों के पास ही होने चाहिए क्योंकि जनता ने निर्वाचित किया है।
2. यह चुने गए प्रतिनिधि जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं और
जनता के लिए कार्य करते हैं इसलिए इन प्रतिनिधियों के पास ही वास्तविक शक्ति होनी
चाहिए।
3. संविधान में लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था को अपनाया गया
है और प्रतिनिधि लोकतांत्रिक व्यवस्था इस समय देश में स्थापित है। इस प्रतिनिधि
मूलक लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधि ही जनता के लिए
कार्य करते हैं और कानून निर्माण करते हैं।
अथवा
प्रश्न
. स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की एक आवश्यक शर्त है। कथन का विश्लेषण
कीजिए।
उत्तर. स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव
लोकतंत्र की एक आवश्यक शर्त है। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के बिना लोकतंत्र
आधारहीन हो जाएगा। लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में निर्वाचन एक महत्वपूर्ण विशेषता
है जिसके माध्यम से जनता अपने मनपसंद उम्मीदवारों को चुनाव में जीत दिलाती है और
सरकार निर्माण में भागीदार करती है।
स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के माध्यम से
ही योग्य उम्मीदवारों का चयन हो पाता है और जनता की लोकतंत्रिक में आस्था और अधिक
मजबूत होती है।
स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के माध्यम से
ही कोई भी व्यक्ति निर्वाचन में उम्मीदवार बन सकता है और चुनाव जीत सकता है।
स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के बिना
लोकतंत्र असंभव है। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव ही लोकतंत्र में सरकारों को बदलने
में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रश्न
31.
आर्थिक क्रियाओं से आप क्या समझते हैं? आर्थिक
क्रियाओं को कितने वर्गों में विभाजित किया जाता है? उदाहरण
सहित बताइए।(3)
उत्तर. उन सभी क्रियाओं को जो राष्ट्रीय आय
में मूल्यवर्धन करती है आर्थिक क्रियाएं कहते हैं।
आर्थिक क्रिया दो प्रकार की होती हैं -
1. बाजार क्रियाएं - ऐसी क्रियाएं जिनमें वेतन या लाभ के
उद्देश्य से किराए की जाती हैं और इनके लिए पारिश्रमिक का भुगतान किया जाता है।
इनमें सरकारी सेवा सहित वस्तुओं और सेवाओं को पदक शामिल है।
2. गैर बाजार क्रियाएं - अपने उपभोग के लिए उत्पादन करना
इनमें प्राथमिक उत्पादों का उपयोग तथा अचल संपत्तियों का स्वलेखा उत्पादन आता है। उदाहरण
बागवानी।
अथवा
प्रश्न
. आपके क्षेत्र में की जाने वाली किन्हीं पांच गैर कृषि क्रियाकलापों की सूची
बनाइए।
उत्तर. हमारे क्षेत्र में मुख्य रूप से की
जाने वाली कुछ गैर कृषि क्रियाकलाप इस प्रकार है-
1. हमारे क्षेत्र में एक कारखाने में बहुत से मजदूर कार्य
करते हैं जिन्हें हम गैर कृषि क्रियाकलाप की सूची में रख सकते हैं।
2. हमारे घर के आस-पास कुछ मोची भी कार्य करते हैं जिन्हें
हम गैर कृषि क्रियाकलाप की सूची में रखते हैं।
3. हमारे क्षेत्र में गैर कृषि क्रियाकलाप में कुछ दर्जी
भी आते हैं जो कपड़ों को सिलते हैं।
4. हमारे क्षेत्र में कुछ लोग चालक के रूप में भी कार्य
करते हैं और विभिन्न वाहनों को चलाने का कार्य करते हैं।
5. हमारे क्षेत्र में कुछ लोगों ने दुकानें भी खोल रखी हैं
जो गैर कृषि कार्यों की सूची में आती है।
खंड ग (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)(4X4=16)
प्रश्न
32.
हिमालय को भारत के लिए वरदान क्यों माना जाता है? (4)
उत्तर. हिमालय पर्वत भारत के लिए एक वरदान
के सामान से सिद्ध हुआ है और इसके लिए निम्नलिखित कारक उत्तरदाई है -
1. हिमालय पर्वत भारत को एक अविजित सीमा प्रदान करता है।
2. हिमालय पर्वत मानसूनी हवाओं को रोककर भारत में पर्याप्त
वर्षा करवाता है।
3. हिमालय पर्वत के कारण ही यहां से निकलने वाली नदियां
वर्षभर जल से युक्त होती है।
4. हिमालय पर्वत प्राकृतिक संसाधनों का एक विशाल भंडार
अपने आप में समाहित किए हुए हैं।
अथवा
प्रश्न
. प्रायद्वीपीय भारत की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर. प्रायद्वीपीय भारत की कुछ प्रमुख
विशेषताएं इस प्रकार हैं -
1. यह प्राचीनतम भूभाग गोंडवाना भूमि का हिस्सा है जो एक
मेज की आकृति वाला स्थल है यह आग्नेय, पुराने क्रिस्टलीय तथा
रूपांतरित चलो से बना है।
2. प्रायद्वीपीय भारत के दो भाग हैं नर्मदा नदी के दक्षिण
में एक त्रिभुजाकार भूभाग है इसे दक्षिण का पठार कहते हैं जबकि उत्तरी भाग को मध्य
उच्च भूमि कहते हैं। इसमें छोटा नागपुर का पठार, बुंदेलखंड
का पठार और मालवा का पठार सम्मिलित है।
3. प्रायद्वीपीय भारत में मुख्य रूप से काली मिट्टी पाई
जाती है जो कपास के लिए बहुत ही अच्छी मानी जाती है।
4. प्रायद्वीपीय भारत में मसालों का बहुत अधिक उत्पादन
होता है और केरल तथा कर्नाटका आदि राज्य मसालों के उत्पादन में अग्रणी है।
5. प्रायद्वीपीय भारत में कई नदियों में प्रवाहित होती हैं
जिनमें से गोदावरी, कृष्णा, कावेरी,
नर्मदा आदि प्रमुख हैं।
प्रश्न
33.
भारतीय संविधान सभा के सामने प्रमुख चुनौतियां कौन-कौन सी थी एवं
उनका सामना उन्होंने किस प्रकार किया? (4)
उत्तर. भारतीय संविधान सभा के सामने प्रमुख
चुनौतियां निम्नलिखित थी-
1. भारतीय संविधान सभा के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती विचारों
की विभिन्नता की चुनौती थी संविधान सभा में कई विचारों के लोग शामिल थे और इन में
मतभेद होना स्वाभाविक था लेकिन इसके बाद भी वाद विवाद और विचार-विमर्श के बाद
सहमति बना ली गई थी।
2. संविधान सभा के समक्ष एक बड़ी चुनौती देसी रियासतों की
चुनौती थी। देसी रियासतों के विषय में निर्णय लेना था कि उन्हें किस प्रकार से
भारत में शामिल करना है और उनका प्रशासन करना है बाद में सरदार वल्लभ भाई पटेल के
नेतृत्व में इस समस्या का भी सामना आसानी से कर लिया गया।
3. भारतीय संविधान सभा के सामने एक बड़ी चुनौती तब आई जब
भारत का विभाजन भारत और पाकिस्तान के रूप में हो गया। इस परिस्थिति में
सांप्रदायिकता की भावना पूरे देश में तेजी से फैल रही थी और इस सांप्रदायिकता से
संविधान सभा को बचना था जिससे कि किसी भी प्रकार का कोई गलत प्रावधान संविधान में
समाहित ना हो पाए।
4. संविधान सभा के सामने एक बड़ी चुनौती अल्पसंख्यकों की
समस्या के रूप में भी सामने आई थी कि ऐसे लोगों का जो भाषा धर्म या संस्कृति के
आधार पर संख्या में कम है उनके लिए किस प्रकार के प्रावधान किए जाने चाहिए। भारतीय
संविधान सभा ने अल्पसंख्यक समुदाय के लिए भी विशेष प्रावधान संविधान में किए हैं।
5. भारतीय संविधान सभा के सामने एक बड़ी चुनौती यह भी थी
कि शासन का रूप किस प्रकार से निर्धारित किया जाए कुछ लोग संसदीय शासन प्रणाली के
पक्ष में थे तो कुछ अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली के पक्ष में भी थे इसके साथ ही कुछ
लोग गांधीवादी सिद्धांतों को अधिक प्राथमिकता दे रहे थे और कुछ नेहरू जी के
विचारों से सहमत थे।
प्रश्न
34.
शिक्षित बेरोजगारी की समस्या को दूर करने की लिए शिक्षा व्यवस्था
में कुछ सुधार के उपाय सुझाइये।(4)
उत्तर. शिक्षित बेरोजगारी को दूर करने के
लिए शिक्षा व्यवस्था में निम्नलिखित सुधार किए जा सकते हैं -
1. शिक्षित बेरोजगारी को दूर करने के लिए शिक्षा व्यवस्था
को रोजगार केंद्रित बनाना होगा।
2. शिक्षित बेरोजगारी को दूर करने के लिए हमें विद्यालयों
में कुछ इस प्रकार के पाठ्यक्रमों को शामिल करना होगा जिनसे बच्चों में कौशल का
विकास हो सके।
3. शिक्षित बेरोजगारी को दूर करने के लिए शिक्षा व्यवस्था
में हमें कुछ और भी सुधार करने होंगे जैसे कि स्कूली शिक्षा के बाद छात्रों को कुछ
वर्षों का विशेष कौशल परीक्षण भी दिया जाए जिससे कि वह अपने मन पसंदीदा क्षेत्र
में कार्य कर सकें।
4. शिक्षित बेरोजगारी को दूर करने के लिए हमें समय के
साथ-साथ बदलाव भी लाने होंगे और अपनी स्कूली शिक्षा को भी परिवर्तित करते रहने की
आवश्यकता है। विभिन्न प्रकार के नए नए बदलावों से छात्रों में आत्मविश्वास की
भावना का विकास होगा।
प्रश्न
35.
फ्रांसीसी क्रांति से निकले विचारों का उल्लेख कीजिए जो आने वाले
समय में दुनिया के लिए आदर्श साबित हुए।(4)
उत्तर. वर्ष 1789 में फ्रांस की क्रांति
हुई और इस क्रांति ने विश्व भर में महत्वपूर्ण बदलाव किए। फ्रांसीसी क्रांति से
निकले कुछ प्रमुख शब्द जिन्होंने विश्व भर में ऐतिहासिक बदलाव किए इस प्रकार है -
1. फ्रांसीसी क्रांति के बाद विश्व भर में समानता की भावना
को बढ़ावा मिला और विश्व भर में विभिन्न प्रकार के भेदभाव का विरोध किया गया और
सभी को समान रूप से व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया गया।
2. फ्रांसीसी क्रांति का एक महत्वपूर्ण विचार विश्व भर में
तेजी से फैला जिसमें स्वतंत्रता की भावना को बढ़ावा दिया गया था। फ्रांसीसी
क्रांति ने स्वतंत्रता को एक महत्वपूर्ण अभिव्यक्ति के रूप में परिलक्षित किया।
3. फ्रांसीसी क्रांति का एक महत्वपूर्ण विचार विश्व भर में
आदर्श साबित हुआ जिसे हम बंधुत्व की भावना के रूप में जानते। फ्रांसीसी क्रांति ने
विश्व भर में भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए विचार दिया और यह विचार विश्व भर के
लिए आदर्श साबित हुआ।
अथवा
प्रश्न
. 18वी शताब्दी में फ्रांसीसी समाज की
परिस्थितियों का वर्णन कीजिए।
उत्तर. 18 वीं शताब्दी के दौरान
फ्रांसीसी समाज तीन वर्गों में विभाजित था। इन वर्गों के अपने-अपने विशेषाधिकार
थे। 18वीं शताब्दी में फ्रांसीसी समाज के 3 वर्ग इस प्रकार थे -
1. प्रथम एस्टेट - 18 वीं शताब्दी
में फ्रांस के तीन सामाजिक वर्गों में पहले स्थान पर चर्च के पादरी आते थे जिन्हें
प्रथम एस्टेट कहा जाता था। इस वर्ग के लोगों को जन्म से कुछ विशेष अधिकार प्राप्त
होते थे जिनमें प्रमुख था राज्य को दिए जाने वाले करो से मुक्ति।
2. द्वितीय एस्टेट
- इस वर्ग में ऐसे लोग आते थे जो फ्रांसीसी समाज के कुलीन वर्ग कहलाते थे। इस वर्ग
के लोगों को भी जन्म सिद्ध विशेषाधिकार प्राप्त था जिसमें यह वर्ग भी राज्य को कोई
कर नहीं देता था और इसके साथ ही इस वर्ग के लोगों को सामंती विशेष अधिकार भी
प्राप्त थे।
3. तृतीय एस्टेट - 18 वीं शताब्दी के
दौरान फ्रांस का समाज में तीसरा वर्ग भी था जिसे तीसरा स्टेट भी कहते थे। इस वर्ग
में बड़े व्यवसाई व्यापारी अदालती कर्मचारी वकील किसान और कारीगर छोटे किसान
भूमिहीन मजदूर और नौकर शामिल होते थे।
18 वीं शताब्दी में फ्रांस की सामाजिक परिस्थितियों को
देखते हुए कहा जाता है कि लगभग 60% जमीन पर कुली नो चर्च और
तीसरे एस्टेट के अमीरों का अधिकार था। तीसरे एस्टेट के लोगों से चर्च द्वारा टाइद
नाम का कर वसूला जाता था। वहीं दूसरी तरफ तृतीय एस्टेट से सरकार द्वारा वसूल किया
जाने वाला कर टाइल कहलाता था। राज्य को सभी टैक्स केवल तृतीय एस्टेट के लोगों
द्वारा दिए जाते थे।
खंड घ (स्रोत/केस आधारित
प्रश्न)(5X4=20
प्रश्न
36.
अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।(1X5=5)
विभिन्न
गतिविधियों को तीन मुख्य क्षेत्रों अर्थात प्राथमिक,
द्वितीयक और तृतीयक में वर्गीकृत किया गया है। प्राथमिक क्षेत्र में
कृषि, वानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, खनन
और उत्खनन शामिल हैं। विनिर्माण द्वितीयक क्षेत्र में शामिल है। व्यापार, परिवहन, संचार, बैंकिंग,
शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन,
सेवाएं, बीमा आदि तृतीयक क्षेत्र में शामिल
हैं। इस क्षेत्र की गतिविधियों के परिणामस्वरूप वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन होता
है। ये गतिविधियाँ राष्ट्रीय आय में मूल्य जोड़ती हैं। इन क्रियाओं को आर्थिक
क्रियाएँ कहते हैं। आर्थिक गतिविधियों के दो भाग होते हैं - बाजार की गतिविधियाँ
और गैर-बाजार गतिविधियाँ। बाजार की गतिविधियों में किसी को भी पारिश्रमिक शामिल
होता है जो प्रदर्शन करता है यानी वेतन या लाभ के लिए की गई गतिविधि। इनमें सरकारी
सेवा सहित वस्तुओं या सेवाओं का उत्पादन शामिल है। गैर-बाजार गतिविधियाँ स्व-उपभोग
के लिए उत्पादन हैं।
36.1
राष्ट्रीय आय के मूल्यसंवर्धन में शामिल हैं-
A. प्राथमिक
क्षेत्र से वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन
B. द्वितीयक
क्षेत्र से वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन
C. तृतीयक
क्षेत्र से वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन
D. उपरोक्त
सभी।
उत्तर. D. उपरोक्त सभी।
36.2 चावल
की खेती किस क्षेत्रक के अंतर्गत आएगी?
A. प्राथमिक
क्षेत्रक
B. द्वितीयक
क्षेत्रक
C. तृतीयक क्षेत्रक
D. इनमें से
कोई नहीं।
उत्तर. A. प्राथमिक क्षेत्रक।
36.3 कूरियर
सेवाएं एक उदाहरण हैं-
A. प्राथमिक
क्षेत्रक
B. द्वितीयक
क्षेत्रक
C. तृतीयक क्षेत्रक
D. इनमें से
कोई नहीं।
उत्तर. C. तृतीयक क्षेत्रक।
36.4 वे
क्रियाकलाप जो वेतन या लाभ के लिए की जाती हैं, कहलाती हैं-
A. बाजार
गतिविधियां
B. गैर-बाजार
गतिविधियां
C. A और B
दोनों
D. इनमें से
कोई नहीं
उत्तर. A. बाजार गतिविधियां।
36.5 किचन
गार्डन में स्वयं के उपयोग के लिए सब्जियां उगाना किस क्रियाकलाप के अन्तर्गत
आएगा-
A. सामाजिक
गतिविधि
B. बाजार
गतिविधि
C. गैर-बाजार
गतिविधि
D. उपरोक्त
सभी।
उत्तर. C. गैर-बाजार गतिविधि।
प्रश्न
37.
अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।(1X5=5)
सिंधु
नदी तिब्बत में मानसरोवर झील के पास से निकलती है। पश्चिम की ओर बहती हुई यह
लद्दाख से भारत में प्रवेश करती है। यह इस भाग में एक सुरम्य कण्ठ बनाता है। कई
सहायक नदियाँ, ज़स्कर, नुब्रा, श्योक और हुंजा, कश्मीर
क्षेत्र में इसमें शामिल होती हैं। सिंधु बाल्टिस्तान और गिलगित से होकर बहती है
और अटॉक के पहाड़ों से निकलती है। सतलुज, ब्यास, रावी, चिनाब और झेलम एक साथ मिलकर पाकिस्तान में
मिथनकोट के पास सिंधु में प्रवेश करते हैं। इसके आगे सिंधु बहती है। दक्षिण की ओर अंततः
कराची के पूर्व में अरब सागर तक पहुँचता है। सिन्धु मैदान का ढाल अत्यंत कोमल है। 2900 किमी की कुल लंबाई के साथ, सिंधु दुनिया की सबसे
लंबी नदियों में से एक है। सिंधु बेसिन का एक तिहाई से थोड़ा अधिक हिस्सा भारत में
लद्दाख, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल
प्रदेश और पंजाब में स्थित है और शेष पाकिस्तान में है।
37.1
निम्नलिखित में से कौन सी नदी सिंधु नदी की सहायक नदी है/हैं?
A. जास्कर
B. नुब्रा
C. श्योक
D. उपरोक्त
सभी
उत्तर. D. उपरोक्त सभी।
37.2 कश्मीर
क्षेत्र में सिंधु नदी से कौन सी नदी मिलती है?
A. हुंजा
B. गंगा
C. ब्रह्मपुत्र
D. झेलम
उत्तर. A. हुंजा।
37.3 सिंधु
नदी का उद्गम स्थल है-
A. तिब्बत
B. लद्दाख
C. मिठानकोट
D. कराची
उत्तर. A. तिब्बत।
37.4
निम्नलिखित में से कौन सी नदी सिंधु नदी से मिठानकोट में मिलती है?
I. गंगा II। रवि तृतीय। चिनाब
A. केवल I
B. केवल II
C. केवल I
और II
D. केवल II
और III
उत्तर. D. केवल II और III.
37.5 सिंधु
नदी भारत में किस स्थान से प्रवेश करती है?
A. हिमाचल
प्रदेश
B. पंजाब
C. अरुणाचल
प्रदेश
D. लद्दाख
उत्तर. D. लद्दाख।
प्रश्न
38.
अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।(1X5=5)
हरियाणा
में 1982 से कांग्रेस पार्टी की अगुआई वाली
सरकार थी। तब विपक्ष के एक नेता चौधरी देवी लाल ने 'न्याय
युद्ध' नामक आंदोलन
का नेतृत्व किया और लोक दल नामक अपनी नई पार्टी का गठन किया। उनकी पार्टी ने चुनाव
में कांग्रेस के खिलाफ अन्य विपक्षी दलों को मिलाकर एक मोर्चा बनाया। अपने चुनाव
प्रचार में देवीलाल ने कहा कि अगर उनकी पार्टी चुनाव जीती तो वे किसानों और छोटे
व्यापारियों का कर्ज माफ कर देंगे। उन्होंने वादा किया कि यह उनकी सरकार की पहली
काम होगा। लोग तब की सरकार से नाखुश थे। वे देवीलाल के वादे की तरफ आकर्षित हुए।
इसलिए, जब चुनाव हुए, तो उन्होंने लोक
दल और उसके सहयोगियों के पक्ष में जमकर वोट दिए। लोक दल और उसकी सहयोगी पार्टीयों
को राज्य विधानसभा की 90 सीटों में से 76 पर जीत मिली। लोक दल को अकेले ही 60 सीटें मिलीं और
उसे स्पष्ट बहुमत मिला। कांग्रेस के हाथ तब सिर्फ 5 सीटें
लगीं।
38.1 वर्ष 1985 में हरियाणा राज्य में कौन सा राजनीतिक दल शासन कर रहा था?
A. लोक दल
B. कांग्रेस
C. भारतीय
जनता पार्टी
D. भारतीय
कम्युनिस्ट पार्टी
उत्तर. B. कांग्रेस।
38.2 लोक दल
पार्टी की स्थापना किसने की?
A. श्रीमती
इंदिरा गांधी
B. चौधरी देवी
लाल
C. चौधरी
बंसी लाल
D. चौधरी
भजन लाल
उत्तर. B. चौधरी देवी लाल।
38.3 1987
में हरियाणा विधानसभा चुनाव में किस दल की
जीत हुई?
A. कांग्रेस
B. भारतीय
जनता पार्टी
C. भारतीय
कम्युनिस्ट पार्टी
D. लोक दल
उत्तर. D. लोक दल।
38.4
हरियाणा में 'न्याय युद्ध' नामक आंदोलन
का नेतृत्व किसने किया?
A. चौधरी
भजन लाल
B. चौधरी
बंसी लाल
C. चौधरी
देवी लाल
D. चौधरी
मनोहर लाल
उत्तर. C. चौधरी देवी लाल।
38.5 1987
में हरियाणा के विधानसभा चुनाव के दौरान चौधरी देवीलाल का चुनावी वादा क्या था?
I.किसानों
के कर्ज माफी
II. छोटे
कारोबारियों का कर्ज माफ
III. बड़े
उद्योगपतियों का कर्ज माफ
A. केवल I
B. केवल I
और II
C. केवल I
और III
D. केवल II
और III
उत्तर. B. केवल I और II.
38.6 सही
कथन की पहचान करें?
A. लोक दल
और उसके सहयोगियों ने 1987 में हुए विधानसभा चुनाव में
स्पष्ट बहुमत हासिल किया।
B. लोक दल
ने अकेले दम पर दो तिहाई बहुमत हासिल किया।
C. कांग्रेस
ने केवल 5 सीटें जीतीं।
D. उपरोक्त
सभी।
उत्तर. D. उपरोक्त सभी।
प्रश्न
39.
अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।(1X5=5)
नात्सी
विचारधारा हिटलर के विश्व दृष्टिकोण का पर्यायवाची थी। इस दृष्टिकोण में सभी
समाजों को बराबरी का हक नहीं था, वे नस्ली
आधार पर या तो बेहतर थे या कमतर थे। इस नजरिए में ब्लॉन्ड, नीली
आंखों वाले, नॉर्डिक जर्मन आर्य सबसे ऊपरी और यहूदी सबसे
निचले पायदान पर आते थे। यहूदियों को नस्ल विरोधी, यानी
आर्यों का कट्टर शत्रु माना जाता था। बाकी तमाम समाजों को उनके बाहरी रंग रूप के
हिसाब से जर्मन आर्यों और यहूदियों के बीच में रखा गया था। हिटलर की नस्ली सोच
चार्ल्स डार्विन और हरबर्ट स्पेंसर जैसे विचारको के सिद्धांत पर आधारित थी।
डार्विन प्रकृति विज्ञानी थे जिन्होंने विकास और प्राकृतिक चयन की अवधारणा के जरिए
पौधों और पशुओं की उत्पत्ति की व्याख्या का प्रयास किया था। बाद में हरबर्ट
स्पेंसर ने अतिजीविता का सिद्धांत' (सर्वाइवल ऑफ द फिटेस्ट)
जो सबसे योग्य है, वही जिंदा बचेगा- यह विचार दिया। इस विचार
का मतलब यह था कि जो प्रजातियां बदलती हुई वातावरणीय परिस्थितियों के अनुसार खुद
को ढाल सकती हैं वहीं पृथ्वी पर जिंदा रहती है। यहां हमें इस बात का ध्यान रखना
चाहिए कि डार्विन ने चयन के सिद्धांत को एक विशुद्ध प्राकृतिक प्रक्रिया कहा था और
उसमें इंसानी हस्तक्षेप की वकालत भी नहीं की। लेकिन नस्लवादी विचारको और राजनेताओं
ने पराजित समाजों पर अपने साम्राज्यवादी शासन को सही ठहराने के लिए डार्विन के
विचारों का सहारा लिया। नत्सियों की दलील बहुत सरल थी: जो नस्ल सबसे ताकतवर है वह
जिंदा रहेगी; कमजोर नस्लें खत्म हो जाएंगी। आर्य नस्ल सबसे
सर्वश्रेष्ठ है। उसे अपनी शुद्धता बनाए रखनी है, ताकत हासिल
करनी है और दुनिया पर वर्चस्व कायम करना है।
39.1 नाजी
विश्व दृष्टिकोण के अनुसार निम्नलिखित में से किस नस्ल को श्रेष्ठ माना जाता था?
A. आर्य
B. यहूदी
C. दोनों
बराबर थे
D. इनमें से
कोई नहीं।
उत्तर. A. आर्य।
39.2
विकासवाद और प्राकृतिक चयन का सिद्धांत किसने दिया?
A. हरबर्ट
स्पेंसर
B. सर आइजैक
न्यूटन
C. राबर्ट
हुक
D. चार्ल्स
डार्विन
उत्तर. D. चार्ल्स डार्विन।
39.3 हिटलर
के अनुसार आर्यों का मुख्य शत्रु कौन था?
A. जिप्सी
B. पोल्स
C. यहूदी
D. रूसी
उत्तर. C. यहूदी।
39.4
चार्ल्स डार्विन थे -
A. एक
संगीतकार
B. एक लेखक
C. एक
नाटककार
D. एक
प्राकृतिक वैज्ञानिक
उत्तर. D. एक प्राकृतिक वैज्ञानिक।
39.5 हरबर्ट
स्पेंसर ने किस का विचार दिया था?
A. विकास
B. प्राकृतिक
चयन
C. अतिजीविता
का सिद्धांत
D. सापेक्षता
का सिद्धांत
उत्तर. C. अतिजीविता का सिद्धांत ।
खंड ड (मानचित्र आधारित
प्रश्न)(1X5=5)
प्रश्न
40.1 विश्व के दिए गए राजनीतिक रेखा मानचित्र पर दो स्थान A और B अंकित किए गए हैं। इन दोनों स्थानों की पहचान
दी गईं विशेषताओं के आधार पर कीजिए।(1X2=2)
A. देश जो
द्वितीय विश्व युद्ध में मित्र राष्ट्रों का हिस्सा था।
B. वह देश
जो द्वितीय विश्व युद्ध में धुरी राष्ट्रों का हिस्सा था।
उत्तर.
प्रश्न
40.2 भारत के दिए गए राजनीतिक रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित में से किन्हीं तीन
स्थानों को दर्शाइए।(1X3=3)
A. कोंकण
तटीय मैदान
B. मालवा का
पठार
C. अनाईमुडी
पर्वत शिखर
D. मालाबार
उत्तर.
निम्नलिखित
प्रश्न केवल दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 40.1 व 40.2 के स्थान पर दिया गया है। (कोई पांच)
(i) उस देश
का नाम लिखिए जो द्वितीय विश्व युद्ध में मित्र राष्ट्रों का हिस्सा था।
उत्तर. अमेरिका।
(ii) उस देश
का नाम लिखिए जो द्वितीय विश्व युद्ध में धुरी राष्ट्र का हिस्सा था।
उत्तर. इटली।
(iii) वह
राज्य जहां कोंकण तटीय मैदान स्थित है।
उत्तर. महाराष्ट्र।
(iv) वह
राज्य जहां मालवा का पठार स्थित है।
उत्तर. मध्य प्रदेश।
(v) वह
राज्य जहां अनाईमुडी पर्वत शिखर स्थित है।
उत्तर. केरल।
(vi) वह
राज्य जहां मालाबार तट है।
उत्तर. केरल।