MID TERM EXAM-2022-23
विषय- सामाजिक विज्ञान
कक्षा-10
दो अंको के महत्वपूर्ण प्रश्न
और उत्तर।
प्रश्न
1.
सतत पोषणीय विकास से क्या अभिप्राय है?
उत्तर. सतत पोषणीय
विकास का अर्थ है पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाए विकास करना और इसके साथ ही
संसाधनों का प्रयोग किस तरह से करना जिससे कि वर्तमान आवश्यकताओं की पूर्ति भी हो
जाए तथा भविष्य की भावी पीढ़ियों के लिए भी संसाधन बचे रहें।
प्रश्न
2.
संसाधन संरक्षण से क्या अभिप्राय है?
उत्तर. संसाधनों का
संरक्षण वर्तमान समय की नितांत आवश्यकता है इसका अर्थ होता है प्राकृतिक संसाधनों
का नियोजित और कुछ इस तरह से प्रयोग किया जाए जिससे कि इन संसाधनों का समुचित
उपयोग हो और व्यर्थ नष्ट न हो।
प्रश्न
3.
नवीकरणीय संसाधन क्या है?
उत्तर. ऐसे संसाधनों
को नवीकरणीय संसाधन कहा जाता है जिनको एक निश्चित अवधि में भौतिक यांत्रिक और
रासायनिक प्रक्रियाओं द्वारा बार-बार उपयोग में लाया जा सकता है तथा पुनः उत्पादन
किया जा सकता है। सौर ऊर्जा पवन ऊर्जा आदि इसके उदाहरण है।
प्रश्न
4.
भू क्षरण का क्या अर्थ है?
उत्तर. मृदा जब कृषि
योग्य नहीं रह जाती तो इसे भू क्षरण कहा जाता है।
प्रश्न
5.
संसाधन नियोजन से आप क्या समझते हैं?
उत्तर. देश में मौजूद
संसाधनों का पता लगाना भंडार की मात्रा ज्ञात करना तथा इसका कुशल उपयोग करके
मानवीय आवश्यकताओं को पूरा करना ही संसाधन नियोजन है।
प्रश्न
6.
नवीकरणीय संसाधन की दो विशेषताएं बताइए।
उत्तर. नवीकरणीय
संसाधन की दो विशेषताएं इस प्रकार हैं-
1. इन संसाधनों का बार बार प्रयोग किया जा सकता है।
2. इन संसाधनों के भंडार असीमित है।
प्रश्न
7.
पर्णपाती वनों से आप क्या समझते हैं? ये कितने
प्रकार के होते हैं?
उत्तर. ऐसे वन जो
गर्मियों में 78 सप्ताह के लिए अपनी पत्तियां गिरा देते हैं उन्हें
पर्णपाती वन कहा जाता है। ये दो प्रकार के होते हैं आद्र पर्णपाती वन और शुष्क
पर्णपाती वन।
प्रश्न
8.
भारत में जैव विविधता को कम करने वाले किन्हीं दो कारकों का उल्लेख
कीजिए।
उत्तर. भारत में जैव
विविधता को नुकसान पहुंचाने वाले दो मुख्य कार्य किस प्रकार हैं -
1. वन्यजीवों के आवास को नष्ट करना।
2. निरंतर पर्यावरणीय प्रदूषण।
प्रश्न
9.
वनों का हमारे लिए क्या महत्व है?
उत्तर. वनों का हमारे
लिए निम्नलिखित महत्व है -
1. वनों से हमें विभिन्न प्रकार की औषधियां प्राप्त
होती है।
2. वनों से हमें भोजन के रूप में फल और फूल आदि प्राप्त
होते हैं।
3. वनों से हमें ईंधन के रूप में लकड़ी प्राप्त होती
है।
प्रश्न
10.
दुर्लभ प्रजाति से आप क्या समझते हैं?
उत्तर. ऐसी
प्रजातियां जिनकी संख्या बहुत कम या सुभेद्य है और यदि इनको प्रभावित करने वाली
विषम परिस्थितियां परिवर्तित नहीं होती है तो यह संकटग्रस्त प्रजातियों की श्रेणी
में आ सकती हैं।
प्रश्न
11.
बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना से आप क्या समझते हैं।
उत्तर. नदियों पर
बांध बनाकर इसके जल को विभिन्न प्रकार के उद्देश्यों के लिए पूरा करना ही
बहुउद्देश्य नदी घाटी परियोजना कहलाता है।
प्रश्न
12.
वर्षा जल संग्रहण क्या है?
उत्तर. वर्षा जल
संग्रहण एक ऐसी व्यवस्था है जिसके माध्यम से वर्षा के जल को कुओं, गड्ढों
या छतों पर इकट्ठा करके अपने दैनिक जीवन में प्रयोग किया जाता है।
प्रश्न
13.
भारत में सिंचाई के मुख्य साधन कौन से हैं?
उत्तर. भारत में
सिंचाई के तीन प्रमुख साधन नहर, कुएं व नलकूप तथा तालाब हैं।
प्रश्न
14.
जल दुर्लभता से आप क्या समझते हैं?
उत्तर. जब स्वच्छ जल
की कमी हो जाती है अर्थात आवश्यकता के अनुसार जल की पूर्ति नहीं हो पाती है तो इसे
जल दुर्लभता कहा जाता है।
प्रश्न
15.
रोपण कृषि से आप क्या समझते हैं?
उत्तर. रोपण कृषि एक
ऐसी कृषि है जिसमें बड़े-बड़े क्षेत्रों में वृक्ष लगाकर कृषि की जाती है। इसे
बागानी कृषि भी कहा जाता है। इसमें अधिक पूंजी और अधिक जमीन की आवश्यकता होती है।
प्रश्न
16.
प्रारंभिक जीवन निर्वाह कृषि क्या है?
उत्तर. भूमि के छोटे
टुकड़ों पर पुराने तरीके से कृषि करना प्रारंभिक जीवन निर्वाह कृषि कहलाता है।
इसमें आदिम कृषि औजारों जैसे लकड़ी के हाल डाव और खुदाई करने वाली छड़ की सहायता
से कृषि की जाती है।
प्रश्न
17.
गहन जीविका निर्वाह कृषि क्या है?
उत्तर. गहन जीविका
निर्वाह कृषि ऐसी कृषि है जिसमें भूमि के छोटे टुकड़ों पर अत्यधिक उत्पादन करने के
लिए अधिक मात्रा में जैव रासायनिक और वर्गों का तथा सिंचाई का प्रयोग किया जाता है
जिससे अधिक पैदावार हो।
प्रश्न
18.
भारत की तीन फसल ऋतु के नाम बताइए।
उत्तर. भारत में तीन
फसल ऋतु होती है -
1. रबी की फसल।
2. खरीफ की फसल।
3. जायद की फसल।
प्रश्न
19. कर्तन और दहन कृषि क्या है?
उत्तर. कर्तन और दहन
कृषि एक ऐसी कृषि है जिसमें कृषि करने के लिए भूमि को साफ किया जाता है और उस पर
कुछ वर्षों तक फसल उगाई जाती है और बाद में वहां पर आग लगा करके नए स्थान पर चले
जाते हैं।
प्रश्न
20.
रबी और खरीफ फसल के दो - दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर. रबी फसल -
गेहूं, चना, सरसो।
खरीफ फसल - चावल, मक्का,
कपास।
प्रश्न
21.
चावल की कृषि के लिए आवश्यक परिस्थितियों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर. चावल भारत में
एक मुख्य खाद्य फसल है और यह खरीफ ऋतु की फसल है। चावल के लिए 25
डिग्री सेल्सियस का तापमान और 100 सेंटीमीटर वर्षा की
आवश्यकता होती है। यह गर्म और आर्द्र जलवायु में अधिक उत्पन्न होती है।
प्रश्न
22.
बहुउद्देशीय नदी परियोजनाओं के लाभ बताइए।
उत्तर. बहुउद्देशीय
नदी परियोजनाओं से कई लाभ होते हैं जैसे कि सिंचाई के लिए जल, विद्युत
उत्पादन, बाढ़ पर नियंत्रण, मत्स्य प्रजनन,
अंतर्देशीय नौवहन, घरेलू और औद्योगिक उपयोग के
लिए जल की उपलब्धता।
प्रश्न
23.
फसल चक्र किसे कहते हैं?
उत्तर. फसल की
उत्पादकता बढ़ाने के लिए और भूमि की उर्वरता को बनाए रखने के लिए जब भूमि के एक
टुकड़े पर विभिन्न फसलों को उगाया जाता है तो इसे फसल चक्र कहा जाता है।
प्रश्न
24.
भारतीय कृषि की दो मुख्य विशेषताएं बताइए।
उत्तर. भारतीय कृषि
की दो मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं -
1. भारत में अधिकांश किसानों के पास भूमि के छोटे
टुकड़े हैं और इससे केवल वह अपने उपयोग के लिए ही उत्पादन कर पाते हैं।
2. अधिकतर किसान मानसून पर ही निर्भर रहते हैं।
3. विभिन्न प्रकार की कृषि गतिविधियों में पशु
महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रश्न
25.
मृदा अपरदन से आप क्या समझते हैं?
उत्तर. मृदा की ऊपरी
परत जब एक स्थान से दूसरे स्थान पर प्राकृतिक या मानवीय कारकों के द्वारा चली जाती
है तो इसे मृदा अपरदन कहते हैं।