twitter
rss

किसी भी प्रकार की नई Worksheet, Quiz, Tests, PPT, PDF को पाने के लिए हमारे WHATSAPP GROUP से जुड़े। Click on - JOIN WHATSAPP
  • S ST»
  • POL SC»
  • HIS»
  • GEO»
  • NCERT BOOKS»
      <
  • CLASS-VII

    SUBJECT-SOCIAL SCIENCE

    3 MARKS IMORTANT QUESTION & ANSWERS

     

    प्रश्न 1. ग्रीन हाउस गैस से आप क्या समझते हैं?

    उत्तर. कार्बन डाइऑक्साइड वायुमंडल में फेल कर पृथ्वी से विकसित उष्मा को पृथ्वी पर रोककर ग्रीन हाउस प्रभाव उत्पन्न करती है जिसके कारण इसे ग्रीन हाउस गैस कहा जाता है। ग्रीन हाउस गैस के अभाव में पृथ्वी बहुत अधिक ठंडी हो जाएगी और इस पर रहना असंभव होगा इसलिए यह बहुत आवश्यक गैस है।

    प्रश्न 2. नाइट्रोजन गैस का महत्व बताइए।

    उत्तर. नाइट्रोजन वायु में सार्वाधिक मात्रा में मिलने वाली गैस है। वायु में नाइट्रोजन की मात्रा लगभग 78% होती है। जब हम सांस लेते हैं तो हम नाइट्रोजन गैस भी अपने फेफड़ों के अंदर ले जाते हैं लेकिन फिर उसे वापस भेज देते हैं। नाइट्रोजन गैस का महत्व पौधों के लिए बहुत अधिक होता है यह उनके जीवन से संबंधित है। पौधे वायु से सीधे नाइट्रोजन नहीं ले पाते इसलिए मृदा तथा कुछ पौधों की जड़ों में रहने वाले जीवाणु वायु से नाइट्रोजन लेकर इसका स्वरूप बदल देते हैं जिससे पौधे इसका उपयोग कर पाते हैं।

    प्रश्न 3. मानवीय पर्यावरण के तीन उदाहरण दीजिए।

    उत्तर. मानव अपने पर्यावरण के साथ पारस्परिक क्रिया करता है और उसे अपनी आवश्यकता के अनुसार परिवर्तन करता है। मानवीय पर्यावरण में हम मुख्य रूप से कृषि, पशुपालन, उद्योग आदि को रख सकते हैं।

    प्रश्न 4. मानव निर्मित पर्यावरण के 3 उदाहरण दीजिए।

    उत्तर. ऐसे पर्यावरण को मानव निर्मित पर्यावरण कहा जाता है जो मनुष्य के द्वारा निर्मित होता है। मानव निर्मित पर्यावरण के तीन प्रमुख उदाहरण इस प्रकार है -

    1. सड़क और पुल।

    2. पार्क और उद्योग।

    3. इमारत और स्मारक।

    प्रश्न 5. अलाउद्दीन खिलजी के समय की भू राजस्व प्रणाली का वर्णन कीजिए।

    उत्तर. अलाउद्दीन खिलजी दिल्ली का एक ऐसा सुल्तान था जिसने एक बहुत ही बेहतरीन भू राजस्व प्रणाली विकसित की थी इस की कुछ प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार थी -

    1. अलाउद्दीन खिलजी के शासन काल में भू राजस्व के और वसूली के कार्य को राज्य अपने नियंत्रण में ले आया।

    2. स्थानीय सामंतों से कर लगाने का अधिकार छीन लिया गया बल्कि स्वयं उन्हें भी कर चुकाने को बाध्य किया गया।

    3. अलाउद्दीन खिलजी ने जमीन की पैमाइश की और इसका हिसाब बड़ी सावधानी से रखा।

    4. पुराने सामंत और जमीदार राजस्व के निर्धारण और वसूली अधिकारी के रूप में सल्तनत की नौकरी करने लगे।

    5. अलाउद्दीन खिलजी ने तीन तरह के कर लागए -

    (a) कृषि कर - कृषि पर लगाने वाले कर को खराज कहा जाता था और यह किसान की उपज का लगभग 50% होता था।

    (b) मवेशी कर।

    (c) घरों पर कर।

    प्रश्न 6. पारितंत्र से आप क्या समझते हैं?

    उत्तर. पारितंत्र - सभी पेड़ पौधे, जीव जंतु एवं मानव अपने आसपास के पर्यावरण पर निर्भर होते हैं तथा एक दूसरे पर आश्रित भी होते हैं। जीव धारियों का आपसी एवं अपने आसपास के पर्यावरण के बीच का यह संबंध पारितंत्र का निर्माण करता है। अधिक वर्षा वाले वन, घास स्थल, रेगिस्तान, पर्वत, झील, नदी, महासागर एवं छोटा तालाब का भी अपना एक पारितंत्र हो सकता है।

    प्रश्न 7. स्थलमंडल किसे कहते हैं और इसका क्या महत्व है?

    उत्तर. स्थलमंडल - पृथ्वी की ठोस पर्पटी या कठोर ऊपरी परत को स्थलमंडल कहते हैं। यह चट्टानों एवं खनिजों से बना होता है एवं मिट्टी की पतली परत से ढका होता है। पहाड़, पठार, मैदान, घाटी आदि जैसी विभिन्न स्थल आकृतियों वाला विषम धरातल होता है। ये स्थलाकृतियां महाद्वीपों के अलावा महासागर की सतह पर भी पाई जाती है।

    स्थलमंडल हमें वन, कृषि एवं मानव बस्तियों के लिए भूमि, पशुओं के चरने के लिए घास स्थल प्रदान करता है। यह खनिज संपदा का भी भंडार है।

    प्रश्न 8. प्राकृतिक पर्यावरण से आप क्या समझते हैं?

    उत्तर. भूमि, जल, वायु, पेड़ पौधे एवं जीव जंतु मिलकर प्राकृतिक पर्यावरण का निर्माण करते हैं।

    प्रश्न 9. भूमंडलीय तापन से आप क्या समझते हैं?

    उत्तर. पृथ्वी पर जब कारखानों एवं कार के धुए से वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर बढ़ने लगता है और जब यह ऊष्मा के द्वारा पृथ्वी का तापमान बढ़ा देती है तो इसे भूमंडलीय तापन कहते हैं। तापमान में वृद्धि से पृथ्वी के सबसे ठंडे प्रदेश में जमी बर्फ पिघलने लगती है और इसके परिणाम स्वरूप समुद्र का जलस्तर बढ़ने लगता है और इसके कारण ही विश्व की जलवायु में भी परिवर्तन आता है जिसके परिणाम स्वरूप कुछ जीव जंतुओं और वनस्पति लुप्त हो सकते हैं।

    प्रश्न 10. कार्बन डाइऑक्साइड का क्या महत्व है?

    उत्तर. कार्बन डाइऑक्साइड एक अन्य महत्वपूर्ण गैस है। हरे पेड़ पौधे अपना भोजन के रूप में कार्बन डाइऑक्साइड का प्रयोग करते हैं और ऑक्सीजन वापिस देते हैं। कार्बन डाइऑक्साइड के कारण ही पृथ्वी पर रहने लायक तापमान बना रहता है।

    प्रश्न 11. समताप मंडल से आप क्या समझते हैं?

    उत्तर. क्षोभमंडल के ऊपर का भाग समताप मंडल कहलाता है। यह लगभग 50 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है। यह परत बादलों एवं मौसम संबंधी घटनाओं से लगभग मुक्त होती है जिसके फलस्वरूप यहां की परिस्थितियां हवाई जहाज उड़ाने के लिए आदर्श होती हैं। समताप मंडल की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि इसमें ओजोन गैस की परत होती है यह परत सूर्य से आने वाली हानिकारक गैसों से हमारी रक्षा करती है।

    प्रश्न 12. वायुमंडल की संरचना किस प्रकार होती है?

    उत्तर. हमारा वायुमंडल 5 परतों में विभाजित है जो पृथ्वी की सतह से आरंभ होती है। ये इस प्रकार हैं क्षोभमंडल, समताप मंडल, मध्य मंडल, बाह्य वायुमंडल एवं बहिर मंडल।

    प्रश्न 13. सुलह ए कुल की नीति क्या है?

    उत्तर. अकबर ने सभी धर्मों के लोगों को एक समान माना और एक ऐसी नीति बनाई जिसमें सभी धर्मों का सम्मान होता था और सभी अच्छे विचारों को माना जाता था। इस नीति का मुख्य उद्देश्य शांति और बंधुत्व को बढ़ावा देना था तथा असहिष्णुता को समाप्त करना था।

    प्रश्न 14. दिल्ली सल्तनत पर मंगोल आक्रमण ओ का क्या प्रभाव पड़ा?

    उत्तर. चंगेज खान के नेतृत्व में मंगोलों ने दिल्ली सल्तनत पर भी हमला किया और इस हमले से बचने के लिए दिल्ली सल्तनत के शासकों को एक विशाल सेना रखनी पड़ती थी जिससे युद्ध की स्थिति से निपटा जा सके। अलाउद्दीन खिलजी का बल प्रतिरक्षा पर था जबकि मोहम्मद तुगलक के द्वारा उठाए गए कदम मंगोलों के विरुद्ध सैनिक आक्रमण की योजना का हिस्सा थे।

    प्रश्न 15. निर्वाचन क्षेत्र से आप क्या समझते हैं?

    उत्तर. निर्वाचन क्षेत्र एक ऐसा निश्चित क्षेत्र होता है जहां पर रहने वाले सभी मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनते हैं। उदाहरण के लिए यह कोई पंचायत का वार्ड या वह क्षेत्र हो सकता है जहां से विधानसभा का सदस्य चुना जाता है।


    0 $type={blogger}:

    Post a Comment