CLASS-VI
SUBJECT-SOCIAL SCIENCE
3 MARKS IMORTANT QUESTION
& ANSWERS
प्रश्न
1.
पृथ्वी को सौरमंडल का सबसे अद्भुत गृह क्यों माना जाता है ?
उत्तर. पृथ्वी को सौरमंडल का सबसे अद्भुत गृह इसलिए कहा जाता है
क्योंकि जीवन के लिए अनुकूल परिस्थितियां संभवतः केवल पृथ्वी पर ही पाई जाती हैं।
पृथ्वी ना तो अधिक गर्म है और ना ही अधिक ठंडी। यहां पानी एवं वायु उपस्थित है जो
हमारे जीवन के लिए आवश्यक है। वायु में जीवन के लिए आवश्यक गैस जैसे ऑक्सीजन
उपस्थित है। इन सब कारणों से हम पृथ्वी को सौरमंडल का सबसे अद्भुत ग्रह कहते हैं।
प्रश्न
2. ध्रुव तारे की सहायता से आप रात के समय दिशाओं का निर्धारण कैसे
कर सकते हैं?
उत्तर. प्राचीन समय में लोग रात्रि में दिशा का निर्धारण तारों की सहायता
से ही करते थे। ध्रुव तारा दिशा दिखाने के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
ध्रुव तारा रात के समय केवल उत्तर दिशा में ही दिखता है इसलिए ध्रुव तारे की
सहायता से उत्तर दिशा के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और फिर बाकी दिशाएं
भी पता चल जाती हैं।
प्रश्न
3.
जब भारत में शाम के 5:30 बजते हैं तब लंदन में
दोपहर के 12:00 बजते हैं। कारण स्पष्ट कीजिए।
उत्तर. विश्व का मानक समय ग्रीनविच रेखा से निर्धारित होता है जोकि
इंग्लैंड से गुजरती है और भारत का मानक समय
82.5 डिग्री पूर्वी देशांतर
से निर्धारित होता है। भारत ग्रीनविच रेखा के पूर्व में स्थित है और यहां का समय
ग्रीनविच रेखा से साडे 5 घंटा आगे हैं इसलिए जब लंदन में
दोपहर के 12:00 बजते हैं तब भारत में शाम के 5:30 बजते हैं।
प्रश्न
4.
खेती करने वाले लोग एक ही स्थान पर लंबे समय तक क्यों रहते थे?
उत्तर. खेती करने वाले लोगों को एक ही स्थान पर लंबे समय तक रहना
पड़ता था क्योंकि जब लोग कृषि करने लगे तो उनकी देखभाल के लिए एक ही जगह पर लंबे
समय तक रहना पड़ता था। बीज बोने से लेकर फसलों के पकने तक, पौधों की सिंचाई करने, खरपतवार
हटाने जानवरों और चिड़ियों से उनकी रक्षा करने जैसे बहुत से काम शामिल थे। कटाई के
बाद अनाज का उपयोग बहुत संभाल कर करना पड़ता था।
प्रश्न
5.
कृषकों-पशुपालकों का जीवन आखेटक-खाद्य संग्राहक के जीवन से कितना
भिन्न था?
उत्तर. आखेटक खाद्य संग्राहक समुदाय के लोग एक जगह से दूसरी जगह पर
घूमते रहते थे जिसमें भोजन की तलाश पानी की तलाश जानवरों की तलाश आदि प्रमुख कारण
थे। ये लोग हमेशा एक जगह से दूसरी जगह घूमते रहते थे। वहीं दूसरी तरफ कृषक और
पशुपालक धीरे-धीरे कृषि करना सीख गए थे और अनाजों को इकट्ठा करना फसलों को उगाना
उनकी देखभाल करना इन्हें आ गया था। महिलाएं और बच्चे कृषि कार्यों में लगे रहते थे
तथा जंगली जानवरों से बचने के लिए इन्होंने धीरे-धीरे कुछ जानवरों को पालतू बनाना
सीख लिया था और इस तरह से खाद्य-आखेटक कृषक-पशुपालक से भिन्न थे।
प्रश्न
6.
नक्षत्रमंडल से आप क्या समझते हैं? उदाहरण भी
दीजिए।
उत्तर. रात्रि में आसमान की तरफ समय आप
तारों के विभिन्न समूह देख सकते हैं।
इन्हे नक्षत्रमंडल कहा जाता है। अर्सा मेजर या बिग बियर इसी प्रकार के
नक्षत्रमंडल हैं।
प्रश्न
7.
ग्रह से आप क्या समझते हैं? इनकी संख्या कितनी
है?
उत्तर. कुछ खगोलीय पिंडों में अपना प्रकाश
एवं ऊष्मा नही होती है और वे तारों के प्रकाश से प्रकाशित होते हैं। ऐसे पिंडो को
ग्रह कहते हैं। ग्रह जिसे अंग्रेजी प्लेनेट कहते हैं ग्रीक भाषा के प्लेनेटाई शब्द
से बना है जिसका अर्थ होता है परिभ्रमक अर्थात चारों और घूमने वाले। सभी ग्रह
सूर्य के चारो ओर चक्कर लगाते हैं। ग्रहों की कुल संख्या 8 है।
प्रश्न
8.
ग्रह और तारे में क्या अंतर है?
उत्तर. ग्रह - कुछ खगोलीय पिंडों में अपना
प्रकाश एवं ऊष्मा नही होती है और वे तारों के प्रकाश से प्रकाशित होते हैं। ऐसे
पिंडो को ग्रह कहते हैं। ग्रह जिसे अंग्रेजी प्लेनेट कहते हैं ग्रीक भाषा के
प्लेनेटाई शब्द से बना है जिसका अर्थ होता है परिभ्रमक अर्थात चारों और घूमने
वाले। सभी ग्रह सूर्य के चारो ओर चक्कर लगाते हैं। ग्रहों की कुल संख्या 8 है।
तारे - कुछ खगोलीय पिंड बड़े आकार वाले तथा
गर्म होते हैं। यह गैसों से बने होते हैं। इनके पास अपनी ऊष्मा तथा प्रकाश होता है, जिसे वे बहुत बड़ी मात्रा
में उत्सर्जित करते हैं। इन खगोलीय पिंडों को तारा कहते हैं। सूर्य भी एक तारा है।
प्रश्न
9.
सौरमंडल से आप क्या समझते हैं?
उत्तर. सूर्य, आठ ग्रह, उपग्रह तथा कुछ अन्य खगोलीय पिंड जैसे छुद्र ग्रह एवं उल्कापिंड मिलकर
सौरमंडल का निर्माण करते हैं। इसे हम सौर परिवार का नाम देते हैं और इसके मुखिया
को सूर्य कहते हैं।
प्रश्न
10.
हम हमेशा चंद्रमा के एक ही भाग को क्यों देख पाते हैं?
उत्तर. चंद्रमा पृथ्वी का एक चक्कर लगभग 27 दिन में पूरा करता है।
लगभग इतने ही समय में यह अपने अक्ष पर एक चक्कर भी पूरा कर लेता है। इसके परिणाम
स्वरूप पृथ्वी से हम चंद्रमा का केवल एक ही भाग देख पाते हैं।
प्रश्न
11.
ग्लोब क्या है?
उत्तर. पृथ्वी के मॉडल को ग्लोब कहा जाता
है। यह पृथ्वी का लघु रूप में एक वास्तविक प्रतिरूप है।
प्रश्न
12.
अक्षांश और देशांतर रेखाओं को परिभाषित कीजिए।
उत्तर. अक्षांश - विषुवत वृत्त से ध्रुव तक
स्थित सभी समानांतर वृतों को अक्षांश रेखाएं कहा जाता है अक्षांश को अंश में मापा
जाता है।
देशांतर - ग्लोब पर उन काल्पनिक रेखा को जो
उत्तरी ध्रुव को दक्षिणी ध्रुव से मिलाती हैं उन्हें देशांतर रेखाएं कहा जाता है
देशांतर रेखा किसी भी क्षेत्र का समय निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती
है।
प्रश्न 13. सौर मंडल के सभी ग्रहों के नाम लिखिए।
उत्तर. सौर मंडल के प्रमुख आठ ग्रह हैं।
सूर्य से दूरी के अनुसार उनके नाम इस प्रकार हैं बुध शुक्र पृथ्वी मंगल बृहस्पति शनि
यूरेनस तथा नेपच्यून।
प्रश्न
14.
ऊष्मा की सबसे अधिक मात्रा उष्ण कटिबंध क्यों प्राप्त करते हैं?
उत्तर. ऊष्मा की सबसे अधिक मात्रा उष्ण कटिबंध
को प्राप्त होती है क्योंकि कर्क रेखा एवं मकर रेखा के बीच के सभी अक्षांशों पर
सूर्य वर्ष में एक बार दोपहर में सिर के ठीक ऊपर होता है।