SAMPLE
QUESTION PAPER 2021-22
TERM
II-CLASS XII
HISTORY -
CODE 027
Time Allowed: 2 Hours Maximum
Marks: 40
सामान्य निर्देश :
।. यह
प्रश्न पत्र चार खंडों में विभाजित है- खंड क, ख, ग और घ।
ii. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
iii. खंड- क: प्रश्न संख्या। 1 से 4 लघु उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं, जिनमें से प्रत्येक 3 अंक का है। प्रत्येक प्रश्न का
उत्तर 80 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए।
iv. खंड- ख: प्रश्न संख्या। 5 से 7 दीर्घ उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं, जिनके 6 अंक हैं। इस प्रश्न का उत्तर 150-200 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए।
v. खंड- ग: प्रश्न संख्या। 8 और 9 केस आधारित प्रश्न हैं, जिनमें
से प्रत्येक में उप-भागों के साथ 4 अंक हैं।
vi. खंड- घ: प्रश्न संख्या। 10 नक्शा आधारित है, जिसमें 2
अंक हैं
vii. प्रश्न पत्र में कोई समग्र विकल्प
नहीं है। हालांकि, कुछ प्रश्नों में आंतरिक विकल्प प्रदान
किया गया है। ऐसे प्रश्नों में से केवल एक विकल्प का प्रयास करना है।
viii. इसके अलावा, जहां भी आवश्यक हो, प्रत्येक अनुभाग और प्रश्न के
साथ अलग-अलग निर्देश दिए गए हैं।
खंड – क
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न
1. संविधान सभा में डॉ भीमराव अंबेडकर की भूमिका का मूल्यांकन कीजिए।
प्रश्न
2. 1857 का विद्रोह अवध में अधिक व्यापक था। कथन की पुष्टि कीजिए।
अथवा
पांचवी
रिपोर्ट का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए।
प्रश्न
3. पहाड़िया लोगों की आजीविका संथालो की आजीविका से किस प्रकार भिन्न थी?
प्रश्न
4. महात्मा गांधी ने राष्ट्रीय आंदोलन की रूपरेखा को किस प्रकार परिवर्तित कर दिया?
व्याख्या कीजिए।(3)
खंड – ख
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न
5. 1857 के विद्रोह के लिए उत्तरदाई परिस्थितियों का मूल्यांकन कीजिए।
प्रश्न
6. गांधी जी के असहयोग आंदोलन के विभिन्न प्रभावों का विश्लेषण कीजिए।
अथवा
गांधी
जी के सत्याग्रह सिद्धांत की व्याख्या कीजिए। गांधी जी के प्रारंभिक सत्याग्रह
आंदोलनों का विश्लेषण कीजिए।
प्रश्न
7. मुगलों की प्रांतीय प्रशासन व्यवस्था के मुख्य अभिलक्षण की व्याख्या कीजिए और
यह भी बताइए कि केंद्र किस प्रकार से प्रांतों पर नियंत्रण रखता था?
अथवा
मुगलों
की मनसबदारी व्यवस्था क्या थी? इस
व्यवस्था के विभिन्न गुण-दोषों का समालोचनात्मक मूल्यांकन
कीजिए।(6)
खंड – ग
केस आधारित प्रश्न
प्रश्न
8.
नीचे दिए गए स्रोत को पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर
दीजिए।
दरबार
में अभिजात
अकबर
के दरबार में ठहरा हुआ जोनसुईट पादरी फादर एंटोनियो मॉन्सरेट उल्लेख करता है :
सत्ता
के बेधड़क उपयोग से उच्च अभिजातों को रोकने के लिए राजा उन्हें दरबार में बुलाता
है और निरंकुश आदेश देता है जैसे कि वह उसके दास। इन आदेशों का पालन उन अभिजातों
के उच्च ओहदे और हैसियत से मेल नहीं खाता था।
8.1
अभिजात शब्द से आप क्या समझते हैं?
8.2
राजा अभिजातों को निरंकुश आदेश क्यों देता था ?
8.3
इस स्त्रोत में अकबर की किस प्रकार की नीति को दर्शाया गया है?
प्रश्न
9.
नीचे दिए गए स्रोत को पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर
दीजिए।
राष्ट्रीय
भाषा की क्या विशेषताएं होनी चाहिए?
अपनी
मृत्यु से कुछ माह पहले महात्मा गांधी ने भाषा के प्रश्न पर अपने विचार दोहराते
हुए कहा था:
यह
हिंदुस्तानी ना तो संस्कृतनिष्ठ हिंदी होनी चाहिए और ना ही फारसीनिष्ठ उर्दू। यह
दोनों का सुंदर मिश्रण होना चाहिए। उसे विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं से शब्द खुलकर
उधार लेने चाहिए। विदेशी भाषा के ऐसे शब्द लेने में कोई हर्ज नहीं है जो हमारी
राष्ट्रीय भाषा में अच्छी तरह और आसानी से घुल मिल सकते हैं। इस प्रकार हमारी
राष्ट्रीय भाषा एक समृद्ध और शक्तिशाली भाषा होनी चाहिए जो मानवीय विचारों और
भावनाओं के पूरे समूचे को अभिव्यक्ति दे सके। खुद को हिंदी या उर्दू से बांध लेना
देशभक्ति की भावना तथा समझदारी के विरुद्ध एक अपराध होगा।
9.1
हिंदुस्तानी भाषा से आप क्या समझते हैं?(1)
9.2 किसी भी
राष्ट्रीय भाषा की क्या विशेषताएं होनी चाहिए?
9.3 हिंदी
और उर्दू भाषा की वकालत करने वाले कुछ नेताओं के नाम बताइए।
खंड
– घ
मानचित्र
कौशल आधारित प्रश्न
प्रश्न 10. भारत
के दिए गए राजनीतिक रूपरेखा मानचित्र पर, निम्नलिखित में से
किसी एक को उपयुक्त चिह्न के साथ खोजें और लेबल करें:
i. वह
स्थान जहां से गांधी जी ने असहयोग आंदोलन प्रारंभ किया था।(1)
या
ii. वह
स्थान जहां पर गांधी जी ने नील की खेती करने वाले किसानों के लिए सत्याग्रह किया
था।(1)
b) भारत के उसी रूपरेखा मानचित्र पर 1857 के विद्रोह के केन्द्रों से संबंधित स्थान को A अंकित किया गया है। इसकी पहचान कीजिए तथा इनके निकट खींची गई रेखा पर इसका नाम लिखिए।(1)
नोट:
निम्नलिखित प्रश्न केवल प्रश्न संख्या 10 के
स्थान पर दृष्टिबाधित उम्मीदवारों के लिए हैं।
10.मुगल
साम्राज्य के किन्हीं दो राजधानी शहरों के नाम लिखिए।(2)
या
1857 के
विद्रोह से संबंधित किन्हीं दो स्थानों का उल्लेख कीजिए।(2)