twitter
rss

किसी भी प्रकार की नई Worksheet, Quiz, Tests, PPT, PDF को पाने के लिए हमारे WHATSAPP GROUP से जुड़े। Click on - JOIN WHATSAPP
  • S ST»
  • POL SC»
  • HIS»
  • GEO»
  • NCERT BOOKS»
      <
  • CLASS: X
    SUBJECT: SOCIAL SCIENCE
    WORKSHEET SOLUTION: 86
    DATE: 14/02/2022

    SOLUTIONS

    उपविषय : वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था



    प्रश्न 1. वैश्वीकरण से आप क्या समझते हैं? अपने शब्दों में स्पष्ट कीजिए।

    उत्तर. साधारण शब्दों में वैश्वीकरण का अर्थ है विभिन्न देशों की अर्थव्यवस्थाओं का आपस में सामंजस्य और तालमेल स्थापित होना। वैश्वीकरण विभिन्न देशों की अर्थव्यवस्थाओं को एक दूसरे के निकट लाता है और इसके लिए व्यापार एक मुख्य घटक साबित हुआ है। वैश्वीकरण के कारण ही आज वर्तमान विश्व एक दूसरे के निकट आया है और सभी देश एक दूसरे से पूरी तरह से जुड़े हुए लगते हैं। अतः वैश्वीकरण विभिन्न देशों के मध्य पारस्परिक संबंध और तीव्र एकीकरण की प्रक्रिया है।

    प्रश्न 2. बहुराष्ट्रीय कंपनियां, अन्य कंपनियों से किस प्रकार अलग है?

    उत्तर. बहुराष्ट्रीय कंपनी एक ऐसी कंपनी है जो एक से अधिक देशों में अपना उत्पादन करती है और उत्पादन के साधनों पर नियंत्रण या स्वामित्व रखती है। उदाहरण के तौर पर टाटा कंपनी, एप्पल, सैमसंग, महिंद्रा आदि।

    बहुराष्ट्रीय कंपनियां अन्य कंपनियों से कई मायनों में अलग होती है जैसे कि बहुराष्ट्रीय कंपनियां कई देशों में अपना उत्पादन करती हैं और नियंत्रण रखती हैं, बहुराष्ट्रीय कंपनियों का बाजार पर काफी अधिक नियंत्रण होता है, बहुराष्ट्रीय कंपनियां बड़ी-बड़ी कंपनियां होती हैं तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियों का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लाभ कमाना होता है।


    0 $type={blogger}:

    Post a Comment