CLASS: X
SUBJECT: SOCIAL SCIENCE
WORKSHEET SOLUTION: 85
DATE: 11/02/2022
SOLUTIONS
अध्याय:लोकतंत्र के परिणाम
प्यारे विद्यार्थियों, पिछले कार्यपत्रक में हमने
पढ़ा कि लोकतंत्र अन्य शासन प्रणाली से किस प्रकार बेहतर है? आज के कार्यपत्रक में हम लोकतंत्र के राजनीतिक, आर्थिक
और सामाजिक परिणामों पर चर्चा करेंगे।
प्रश्न 1. लोकतंत्र के सामाजिक परिणामों पर एक नोट
लिखिए।
उत्तर. लोकतंत्र के सामाजिक परिणामों को हम निम्नलिखित बिंदुओं के
माध्यम से समझ सकते हैं
1. लोकतंत्र किसी भी देश में सामाजिक विविधता में सामंजस्य स्थापित करने में
एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लोकतंत्र के कारण ही भारत में विभिन्न क्षेत्रों
में सामाजिक सामंजस्य स्थापित हो पाया है। लोकतंत्र के सामाजिक परिणाम के बारे में
जब हम विचार करते हैं तो हम देखते हैं कि लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था के कारण ही
भारत की विभिन्न जातिगत भाषागत वेशभूषा और संस्कृति के आधार पर विभिन्नता में एक
सामंजस्य या तालमेल स्थापित हो सका है।
2. लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था के सामाजिक परिणाम के रूप में हम यह भी देखते
हैं कि लोकतंत्र के कारण ही सद्भावनापूर्ण जीवन संभव हो सका है अर्थात लोगों में
एक दूसरे के प्रति सद्भाव और भाईचारे की भावना का निर्माण भी लोकतंत्र ने किया है।
प्रश्न 2. लोकतंत्र किस प्रकार जिम्मेदार सरकार की
स्थापना करती है?
उत्तर. लोकतंत्र देश में एक जिम्मेदार सरकार की स्थापना कर दी है
और सरकार को जनता के प्रति कार्य करने के लिए उत्तरदाई भी बनाती है। लोकतांत्रिक
शासन व्यवस्था में देश की जनता स्वयं अपने लिए चुनाव के माध्यम से सरकार का
निर्माण करती है और यह सरकार जनता के द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों के द्वारा ही
बनती है तथा यह प्रतिनिधि जनता के प्रति पूरी तरह से उत्तरदाई होते हैं और अपने
सभी कार्यों को जनता के प्रति समर्पण की भावना से संपन्न करते हैं क्योंकि अगले
चुनाव में सरकार बनाने के लिए जनता के कार्यों को करना अति आवश्यक है अन्यथा अगले
चुनाव में सरकार ना बनने का एक भय भी होता है।