CLASS: X
SUBJECT: SOCIAL SCIENCE
WORKSHEET SOLUTION: 84
DATE: 10/02/2022
SOLUTIONS
अध्याय:लोकतंत्र के परिणाम
प्यारे
विद्यार्थियों, लोकतांत्रिक राजनीति के भाग
II का अध्ययन करते हुए, आज हम अपने
पाठ्यक्रम के अंतिम अध्याय का अध्ययन आरंभ करेंगे। अपने अध्ययन के दौरान हमने
लोकतंत्र की परिभाषा, विशेषताएं और इसकी विकास यात्रा को
देखा। हमने अध्ययन किया कि लोकतंत्र शासन की अन्य व्यवस्थाओं से बेहतर है।
|
लोकतंत्र अन्य शासन प्रणाली उसे बेहतर है? नागरिकों में समानता को बढ़ावा देता है। व्यक्ति की गरिमा को बढ़ाता है। इससे फैसलों में बेहतरी आती है। टकराव को टालने संभालने का तरीका बताता
है। इसमें गलतियों को सुधारने की गुंजाइश
होती है।
|
प्रश्न
1.
लोकतंत्र व्यक्ति की गरिमा को बढ़ावा देता है? कथन की व्याख्या कीजिए।
उत्तर. लोकतंत्र व्यक्ति की गरिमा को बढ़ावा देता है और व्यक्ति को
एक गरिमा पूर्ण जीवन जीने में सहायता भी करता है। इस कथन के पक्ष में निम्नलिखित
तर्क दिए जा सकते हैं
1. लोकतंत्र व्यक्ति को समान अधिकार और समान स्वतंत्रता प्रदान करता है जिसके
कारण व्यक्ति अपना सर्वांगीण विकास सुनिश्चित कर पाता है।
2. लोकतंत्र व्यक्ति को अपनी अभिव्यक्ति करने की पूरी तरह से आजादी देता है
जिससे कोई भी व्यक्ति या नागरिक अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं और अपनी बात रख
सकता है।
3. लोकतंत्र एक ऐसी शासन प्रणाली है जिसमें सरकार के कार्यों से खुश ना होने
पर हम सरकार के कार्यों की खुलकर आलोचना भी कर सकते हैं और अपने हित के लिए कानून
बनाने के लिए सरकार को सूचित भी कर सकते हैं।
4. लोकतंत्र व्यक्ति को हर क्षेत्र में विकास के अवसर देता है। लोकतांत्रिक
व्यवस्था में व्यक्ति राजनीतिक आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में पर्याप्त विकास कर
पाता है।
प्रश्न
2.
अपने दैनिक जीवन से कुछ उदाहरण लेकर बताइए लोकतंत्र शासन की अन्य
प्रणाली से किस प्रकार बेहतर है?
उत्तर.लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था अन्य शासन व्यवस्थाओं से बेहतर है
और यह हमें हमारे दैनिक जीवन में भी निरंतर आभास कराता है। निम्नलिखित कुछ बिंदुओं
के माध्यम से हम लोकतंत्र किस प्रकार से हमारे दैनिक जीवन में बेहतर है उसे जानने
का प्रयास करेंगे
1. लोकतंत्र हमें शासन की अन्य व्यवस्थाओं की तुलना में अधिक अधिकार और
स्वतंत्रता प्रदान करता है।
2. हम अपने दैनिक जीवन में देखते हैं कि शासन का जितना विरोध हम लोकतांत्रिक
शासन व्यवस्था में कर सकते हैं उतना किसी भी अन्य शासन व्यवस्था में नहीं कर सकते
हैं।
3. लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में समानता के सिद्धांत का पालन किया जाता है
जो कि किसी अन्य शासन व्यवस्था में देखने को नहीं मिलता है।
4. लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में प्रत्येक व्यक्ति को जो कि मतदान करने के
योग्य है को मत देने का अधिकार होता है और उसे इस अधिकार से वंचित नहीं किया जाता
है जो कि हम चुनावों के दौरान देखते भी हैं।
