twitter
rss

किसी भी प्रकार की नई Worksheet, Quiz, Tests, PPT, PDF को पाने के लिए हमारे WHATSAPP GROUP से जुड़े। Click on - JOIN WHATSAPP
  • S ST»
  • POL SC»
  • HIS»
  • GEO»
  • NCERT BOOKS»
      <
  • CLASS: IX
    SUBJECT: SOCIAL SCIENCE
    WORKSHEET SOLUTION: 84
    DATE: 10/02/2022

    SOLUTION

    पाठ 3 निर्धनता:एक चुनौती

    अंतरराज्यीय असमनताएं

    भारत में निर्धनता का एक और पहलू या आयाम है। प्रत्येक राज्य में निर्धन लोगों का अनुपात एक समान नहीं है। यद्यपि 1970 के दशक के प्रारंभ में राज्य स्तरीय निर्धनता में सुदीर्घकालिक कमी हुई है, निर्धनता कम करने में सफलता की दर विभिन्न राज्यों में अलग-अलग है। ओडिशा मध्य प्रदेश बिहार और उत्तर प्रदेश में ग्रामीण निर्धनता के साथ नगरी निर्धनता भी अधिक है। इसकी तुलना में केरल महाराष्ट्र आंध्रप्रदेश तमिलनाडु गुजरात और पश्चिम बंगाल में निर्धनता में उल्लेखनीय गिरावट आई है। पंजाब और हरियाणा जैसे राज्य उच्च कृषि वृद्धि दर से निर्धनता कम करने में पारंपरिक रूप से सफल रहे हैं। केरल में मानव संसाधन विकास पर अधिक ध्यान दिया है। पश्चिम बंगाल में भूमि सुधार उपायों से निर्धनता कम करने में सहायता मिली है। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में अनाज का सार्वजनिक वितरण इसमें सुधार का कारण हो सकता है।



     

    वैश्विक निर्धनता परिदृश्य

    विभिन्न देशों में अत्यंत आर्थिक निर्धनता विश्व बैंक की परिभाषा के अनुसार (प्रतिदिन $1.9 से कम पर जीवन निर्वाह करना) में रहने वाले लोगों का अनुपात 1990 के 36% से गिरकर 2015 में 10% हो गया है। यद्यपि वैश्विक निर्धनता में उल्लेखनीय गिरावट आई है लेकिन इसमें वृहत क्षेत्रीय भिन्नताएं पाई जाती हैं। तीव्र आर्थिक प्रगति और मानव संसाधन विकास में वृहत निवेश के कारण चीन और दक्षिण पूर्व एशिया के देशों में निर्धनता में विशेष कमी आई है।


    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

    प्रश्न 1. विश्व बैंक ने अत्यंत आर्थिक निर्धनता को किस रूप में परिभाषित किया?

    उत्तर. विश्व बैंक के अनुसार प्रतिदिन $1.9 से कम पर जीवन निर्वाह करना अत्यंत आर्थिक निर्धनता का सूचक है।

    प्रश्न 2. कुछ भारतीय राज्यों में अन्य राज्यों की तुलना में उच्च निर्धनता अनुपात है। क्यों?

    उत्तर. कृषि वृद्धि दर, भूमि सुधार, मानव संसाधन विकास और सार्वजनिक वितरण प्रणाली कुछ ऐसे कारण हैं जिनमें सुधार या विकास के कारण कुछ राज्यों में निर्धनता अनुपात में कमी आई है और जिन राज्यों में इन क्षेत्रों में काम नहीं किया गया है ऐसे राज्य निर्धनता अनुपात में शीर्ष पर है।

    प्रश्न 3. चीन और अन्य दक्षिण पूर्वी एशिया के देशों में निर्धनता में विशेष कमी क्यों आई है?

    उत्तर. तीव्र आर्थिक प्रगति और मानव संसाधन विकास में वृहत निवेश के कारण चीन और दक्षिण पूर्वी एशिया के देशों में निर्धनता में विशेष कमी आई है।

    उपरोक्त आंकड़ों के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

    प्रश्न 1. तीन राज्यों की पहचान करें जहां निर्धनता अनुपात सर्वाधिक है।

    उत्तर. बिहार, ओडिशा और असम में निर्धनता अनुपात सर्वाधिक है।

    प्रश्न 2. तीन राज्यों की पहचान करें जहां निर्धनता अनुपात सबसे कम है।

    उत्तर. केरल, हिमाचल प्रदेश और पंजाब राज्य में निर्धनता अनुपात सबसे कम है।


    0 $type={blogger}:

    Post a Comment