twitter
rss

किसी भी प्रकार की नई Worksheet, Quiz, Tests, PPT, PDF को पाने के लिए हमारे WHATSAPP GROUP से जुड़े। Click on - JOIN WHATSAPP
  • S ST»
  • POL SC»
  • HIS»
  • GEO»
  • NCERT BOOKS»
      <
  • CLASS: X
    SUBJECT: SOCIAL SCIENCE
    WORKSHEET SOLUTION: 77
    DATE: 01/02/2022

    SOLUTIONS

    अध्याय -3 : भारत में राष्ट्रवाद


    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

    प्रश्न 1. ' देश को एकजुट करने के लिए महात्मा गांधी को नमक एक शक्तिशाली प्रतीक दिखाई दिया।' टिप्पणी कीजिए।

    उत्तर. महात्मा गांधी को देश को एकजुट करने के लिए एक शक्तिशाली प्रतीक के रूप में दिखाई दिया जिसके लिए निम्नलिखित कारण उत्तरदाई थे

    1. महात्मा गांधी को यह विश्वास था कि नमक देश को एकजुट करने के लिए एक शक्तिशाली वस्तु बन सकता है।

    2. नमक का प्रयोग अमीर और गरीब, हिंदू और मुसलमान सभी के द्वारा समान रूप से किया जाता था।

    3. नमक भोजन का एक अति आवश्यक तत्व था।

    4. ब्रिटिश सरकार के द्वारा लगाए गए नमक कर के कारण गांधीजी लोगों में राष्ट्रीय भावना का विकास करना चाहते थे।

     

    प्रश्न 2. असहयोग आंदोलन सविनय अवज्ञा आंदोलन से किस प्रकार अलग था?

    उत्तर. असहयोग आंदोलन सविनय अवज्ञा आंदोलन से निम्न प्रकार से भिन्न था

    1. असहयोग आंदोलन में लोगों को सरकार का सहयोग ना करने के लिए कहा गया था जबकि सविनय अवज्ञा आंदोलन में इन कानूनों का उल्लंघन करने के लिए कहा गया था।

    2. असहयोग आंदोलन का उद्देश्य स्वराज प्राप्त करना था जबकि सविनय अवज्ञा आंदोलन का मुख्य उद्देश्य पूर्ण स्वराज प्राप्त करना था।

    3. सविनय अवज्ञा आंदोलन असहयोग आंदोलन की तुलना में अधिक व्यापक और विस्तृत था।

    4. गांधी जी द्वारा चलाए गए सविनय अवज्ञा आंदोलन में महिलाओं की भूमिका असहयोग आंदोलन की तुलना में अधिक थी।


    0 $type={blogger}:

    Post a Comment