twitter
rss

किसी भी प्रकार की नई Worksheet, Quiz, Tests, PPT, PDF को पाने के लिए हमारे WHATSAPP GROUP से जुड़े। Click on - JOIN WHATSAPP
  • S ST»
  • POL SC»
  • HIS»
  • GEO»
  • NCERT BOOKS»
      <
  • PRE-BOARD QUESTION PAPER SOLVED (2021-22)

    CLASS X (TERM II)

    EVENING SHIFT (DELHI)

    SOCIAL SCIENCE - CODE 087

    Time Allowed: 2 Hours                            Maximum Marks: 40

    समान्य निर्देश:-

    1.यह प्रश्न पत्र पांच खंडों में विभाजित है। खंड क, खंड ख, खंड ग, खंड घ एवं खंड ड। इस प्रश्न पत्र में कुल 13 प्रश्न है।

    2.सभी प्रश्न अनिवार्य हैं, यद्यपि कुछ प्रश्नों में आंतरिक चयन उपलब्ध है उनमें से किसी एक प्रश्न को ही करें।

    3.प्रश्नों के सामने उनके निर्धारित अंक लिखे हुए हैं।

    4.खंड क (प्रश्न संख्या 1 से 5 तक) में 2 अंक वाले अति लघु उत्तरीय प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न के उत्तर 40 शब्दों से अधिक नहीं होने चाहिए।

    5.खंड ख (प्रश्न संख्या 6 से 8 तक) में 3 अंक वाले अति लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के उत्तर 80 शब्दों से अधिक नहीं होनी चाहिए।

    6.खंड ग (प्रश्न संख्या 9 एवं 10) में 5 अंक वाले दीर्घ उत्तरीय प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न के उत्तर 120 शब्दों से अधिक नहीं होनी चाहिए।

    7.खंड घ (प्रश्न संख्या 11 एवं 12) में स्त्रोत आधारित प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न के 4 अंक हैं।

    8.खण्ड ड (प्रश्न संख्या 13) में एक मानचित्र आधारित प्रश्न (3 अंकों का) है। इसके दो भाग - 13.1 इतिहास (1 अंक) और 13.2 भूगोल (2 अंक) हैं।

    9.मानचित्र आधारित प्रश्न संख्या 13 के स्थान पर दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए अलग से प्रश्न दिए गए हैं। 

    (खंड-)

    प्रश्न 1. जलियांवाला बाग हत्याकांड से उत्पन्न में रोष को दबाने के लिए अंग्रेजों ने कौन कौन से कदम उठाए?                                                2

    उत्तर. 1. सत्याग्रहियों को जमीन पर नाक रगड़ने के लिए सड़क पर घिसटकर चलने और सारे साहिबों को सलाम मारने के लिए मजबूर किया गया।

    2. लोगों को कोड़े मारे गए और गांवों (गुजरांवाला, पंजाब) पर बम बरसाए गए।

    प्रश्न 2. एक उपभोक्ता के रूप में वैश्वीकरण ने किस प्रकार आपके जीवन को प्रभावित किया है?                                                                             2

    उत्तर. वैश्वीकरण ने उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रकार से प्रभावित किया है जिन्हें हम निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से समझ सकते हैं -

    1. वैश्वीकरण के कारण वस्तुओं के विभिन्न विकल्प हमारे सामने मौजूद है।

    2. वैश्वीकरण से उपभोक्ताओं के जीवन स्तर में काफी बदलाव आए हैं और पहले से बेहतर हुआ है।

    3. वैश्वीकरण के कारण विभिन्न प्रकार की वस्तुओं के उत्पादों की गुणवत्ता में वृद्धि हुई है और उनकी कीमत भी कम हुई है।

     

    प्रश्न 3. "पर्यटन राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहित करता है तथा स्थानीय हस्तकला व सांस्कृतिक उद्यमों का प्रश्रय देता है।" कथन की पुष्टि कीजिए।                                                                                          2

    उत्तर. उपरोक्त कथन को सत्य सिद्ध करने के लिए निम्नलिखित तर्क दिए जा सकते हैं -

    1. पर्यटन से सभी देशवासी अपने राज्यों और शहरों को जान पाते हैं तथा उनके बारे में जानकारी एकत्रित कर पाते हैं जो राष्ट्रीय एकता के लिए बहुत ही आवश्यक है।

    2. पर्यटन से ही देश की सांस्कृतिक विभिन्नता के बारे में पता चलता है और विभिन्न क्षेत्रीय त्योहारों और खान पान के बारे में पता चलता है जो लोगों को एक दूसरे से जोड़ता है।

    3. पर्यटन के कारण ही विभिन्न स्थानीय हस्तकला व सांस्कृतिक विशेषताओं के बारे में प्रचार प्रसार होता है।

     

    प्रश्न 4. लोकतंत्र किस तरह उत्तरदाई, जिम्मेवार और वैध सरकार का गठन करता है?                                                                                  2

    उत्तर. 1.लोकतांत्रिक सरकार जनता के द्वारा चुनी गई सरकार होती है। लोकतंत्र में एक पारदर्शी सरकार होती है तथा फैसले जनता के द्वारा लिए जाते हैं।

    2. लोकतांत्रिक सरकार अपने सभी कार्यों के लिए जनता के प्रति उत्तरदाई होती है और उसकी जवाबदेही जनता के प्रति होती है।

    3. लोकतांत्रिक सरकार का गठन एक स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के माध्यम से होता है इसलिए यह एक वैध सरकार होती है।

     

    प्रश्न 5. "किसी देश की आर्थिक उन्नति उसके विनिर्माण उद्योगों के विकास से मापी जाती है।" कथन के समर्थन में उचित तर्क दीजिए।         2

    उत्तर. 1. जिस देश में विनिर्माण क्षेत्र विकसित होते हैं वह देश उतना ही विकसित होता है क्योंकि विनिर्माण क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होता है।

    2. विनिर्माण क्षेत्र देश में अधिकांश वस्तुओं का उत्पादन करता है और लोगों को रोजगार भी प्रदान करता है इसलिए भी यह क्षेत्र अत्यधिक महत्वपूर्ण होता है।

    3. तैयार उत्पादों के निर्यात के द्वारा विदेशी मुद्रा की प्राप्ति भी विनिर्माण क्षेत्र के माध्यम से होती है।

    (खंड-) 

    प्रश्न 6. अल्लूरी सीताराम राजू कौन थे? भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान बताइए।                                                              3

    उत्तर. अल्लूरी सीताराम राजू आंध्र प्रदेश की गुडेम पहाड़ियों के आदिवासी किसानों के नेता थे। ऐसा माना जाता है कि वह एक रोचक व्यक्ति थे और उन्हें खगोलीय ज्ञान प्राप्त था। लोगों का यह भी मानना था कि उनके पास विशेष शक्तियां हैं जिससे वह लोगों को स्वस्थ कर सकते हैं।

    भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में अल्लूरी सीताराम राजू ने आंध्र प्रदेश के किसानों के आंदोलनों का नेतृत्व किया। अल्लूरी सीताराम राजू गांधी जी के बड़े प्रशंसक थे और उन्होंने गांधी जी के असहयोग आंदोलन का भी समर्थन किया था। 

    अथवा 

    बाबा रामचंद्र कौन थे? भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान बताइए।

    उत्तर. बाबा रामचंद्र ने अवध ने किसानों के आंदोलन का नेतृत्व किया। बाबा रामचंद्र इसके पहले फिजी में गिरमिटिया मजदूर के तौर पर काम कर चुके थे इसलिए वह किसानों के दुख दर्द से अच्छी तरह से परिचित थे।

    बाबा रामचंद्र ने अवध में किसानों का आंदोलन का नेतृत्व किया और अवध किसान सभा का भी नेतृत्व किया। यह किसान आंदोलन तालुकदार और जमीदारों के खिलाफ था जो किसानों से भारी भरकम लगान वसूल करते थे और उनसे बेगारी कर आते थे। बाबा रामचंद्र ने किसानों के इस आंदोलन का नेतृत्व किया और उन्हें दिशा निर्देश दिए।


    प्रश्न 7. विश्व व्यापार संगठन के प्रमुख कार्यों का वर्णन कीजिए।          3

    उत्तर. विश्व व्यापार संगठन के प्रमुख कार्य इस प्रकार हैं -

    1. विश्व व्यापार समझौता एवं बहुपक्षीय समझौतों के कार्यान्वयन प्रशासन एवं परिचालन हेतु सुविधाएं प्रदान करना।

    2. विश्व संसाधनों का अनुकूलतम प्रयोग करना।

    3. व्यापार एवं प्रशुल्क किससे संबंधित किसी भी बाहरी मसले पर सदस्यों के बीच विचार-विमर्श हेतु एक मंच के रूप में कार्य करना।

    4. व्यापार नीति समीक्षा प्रक्रिया से संबंधित नियमों एवं प्रावधानों को लागू करना।

     

    प्रश्न 8. एक दलीय प्रणाली के विपक्ष में तर्क दीजिए।                          3

    उत्तर. जब किसी देश में एक ही राजनीतिक दल विद्यमान होता है और वही दल सरकार बनाता है तो ऐसे देश को एक दलीय प्रणाली का देश कहते हैं। चीन, रूस, उत्तर कोरिया, वियतनाम आदि देशों में एक दलीय प्रणाली स्थापित है। एक दलीय प्रणाली के प्रमुख दोष इस प्रकार है-

    1. एक दलीय प्रणाली में जनता के समक्ष विकल्प प्रस्तुत नहीं होते हैं।

    2. देश में केवल एक ही दल लगातार सरकार बनाता रहता है।

    3. एक दलीय प्रणाली में सरकार निरंकुश हो सकती है।

    4. एक दलीय प्रणाली सभी प्रगतिशील विचारों तथा लोकतंत्र, उदारवाद तथा स्वतंत्रता का विरोध करता है।


    (खंड-) 

    प्रश्न 9. आंतरिक लोकतंत्र का अभाव किस प्रकार भारतीय राजनीतिक दलों के सम्मुख एक प्रमुख चुनौती है। उदाहरण सहित व्याख्या कीजिए।5

    उत्तर. आंतरिक लोकतंत्र का अभाव भारतीय राजनीतिक दलों के सम्मुख एक प्रमुख चुनौती है। भारत के अधिकांश राजनीतिक दलों में आंतरिक लोकतंत्र का अभाव देखने को मिलता है जो कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है यदि राजनीतिक दलों में आंतरिक रूप से लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं होगी तो देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था किस प्रकार से स्थापित हो सकेगी यह एक विचारणीय बात है। आंतरिक लोकतंत्र के अभाव की चुनौती को हम इस प्रकार से देख सकते हैं-

    1. आंतरिक लोकतंत्र के अभाव में राजनीतिक दल की समस्त शक्तियां एक या कुछ व्यक्तियों में समाहित हो जाती है और वह व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह उन शक्तियों का प्रयोग करने लगता है।

    2. आंतरिक लोकतंत्र के अभाव में सामान्य कार्यकर्ताओं के लिए सभी सूचनाएं प्राप्त नहीं हो पाती है और इसके कारण एक सामान्य कार्यकर्ता राजनीतिक दल से अच्छी तरह से नहीं जुड़ पाता है।

    3. आंतरिक लोकतंत्र के अभाव के कारण सामान्य कार्यकर्ता नेताओं से अच्छी तरह से नहीं जुड़ पाते जिसके कारण विभिन्न प्रकार के फैसले प्रभावित हो जाते हैं और राजनीतिक दल कमजोर होने लगते हैं।

    4. आंतरिक लोकतंत्र के अभाव के कारण एक समस्या यह भी देखने में आती है कि यदि आप किसी बात पर सहमत हैं तो आप राजनीतिक दल में अपना स्थान बनाए रख पाने में सफल नहीं हो सकते हैं।

    5. आंतरिक लोकतंत्र के अभाव के कारण यह भी देखने में आया है कि विभिन्न प्रकार के पदों पर नियुक्ति के संदर्भ में भेदभाव होता है और केवल प्रभावी नेताओं या करीबियों को ही उच्च पदों पर आसीन किया जाता है।

     

    प्रश्न . "अधिकांश राजनीतिक दल वंशवाद की चुनौती का सामना कर रहे हैं।" अपने उत्तर के समर्थन में तर्क दीजिए।

    उत्तर. यह कथन पूरी तरह से सत्य है के अधिकांश राजनीतिक दल वंशवाद की चुनौती का सामना कर रहे हैं। वंशवाद की चुनौती से अभिप्राय है कि लंबे समय तक एक ही वंश या परिवार के लोगों का किसी राजनीतिक दल पर आधिपत्य या नियंत्रण होना। वंशवाद की चुनौती को हम निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से भी समझ सकते हैं -

    1. अधिकांश राजनीतिक दल अपना कामकाज पारदर्शी तरीके से नहीं करते हैं इसलिए सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर उच्च पदों पर पहुंचना बहुत ही असंभव हो जाता है और यह सामान्य कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित करता है।

    2. अक्सर हम यह देखते हैं कि विभिन्न राजनीतिक दलों में उच्च पदों पर केवल परिवार या उनके करीबियों को ही नियुक्त किया जाता है जिसके कारण सामान्य कार्यकर्ताओं को उन पदों पर पहुंचना मुश्किल हो जाता है।

    3. वंशवाद की समस्या के कारण ही राजनीतिक दल में लंबे समय तक केवल एक ही परिवार के लोग शीर्ष पर बने रहते हैं जो कि एक बहुत बड़ी समस्या है।

    4. वंशवाद की समस्या के कारण ही राजनीतिक दल में ऐसे लोग उन पदों पर पहुंच जाते हैं जिन्हें जमीनी तौर पर बिल्कुल भी अनुभव नहीं होता है और उन्हें परिवार और वंश का फायदा मिल जाता है जिसके कारण सामान्य कार्यकर्ता बहुत अधिक मेहनत करने के बाद भी उन पदों को प्राप्त नहीं कर पाता।

    5. वंशवाद यह समस्या लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था के लिए भी हानिकारक है क्योंकि इस व्यवस्था के कारण राजनीतिक दलों में ऐसे व्यक्ति उच्च पदों पर पहुंच जाते हैं जो बिना किसी अनुभव और जनाधार के होते हैं।


    प्रश्न 10. अपने दैनिक जीवन के उदाहरणों के माध्यम से साख (ऋण) की नकारात्मक भूमिका का वर्णन कीजिए।                                             5

    उत्तर. साख (ऋण) विकास के लिए एक आवश्यक घटक है। लेकिन इसके कुछ नकारात्मक प्रभाव भी होते हैं जो इस प्रकार हैं -

    1. उधार या ऋण व्यक्ति को कर्ज के जाल में फंसा देता है यदि किसी व्यक्ति को ऋण उधार उच्च दर पर मिलता है तो वह व्यक्ति कर्ज के जाल में फंसता चला जाता है।

    2. ऋण के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत सारे किसानों और मजदूरों को अपनी जमीन जेवर आदि भी बेचने पड़ जाते हैं।

    3. ग्रामीण क्षेत्रों में ऋण के केवल अनौपचारिक स्त्रोत ही लोगों के पास उपलब्ध होते हैं और इन अनौपचारिक स्त्रोतों से पैसे लेने के बाद लोग जीवन भर उस ऋण को ही चुकाते रह जाते हैं।

     

    प्रश्न. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की भूमिका का वर्णन कीजिए।

    उत्तर. भारतीय रिजर्व बैंक भारत का केंद्रीय बैंक है और यह एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रिजर्व बैंक की भूमिका को हम निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से समझ सकते हैं -

    1. भारतीय रिजर्व बैंक भारत में मुद्रा जारी करता है। भारत में किसी भी प्रकार की मुद्रा जारी करने का अधिकार केवल भारतीय रिजर्व बैंक को दिया गया है। इस तरह से भारतीय रिजर्व बैंक भारत में मुद्रा जारी करके एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    2. भारतीय रिजर्व बैंक भारत में सभी बैंकों और स्वयं सहायता समूह की कार्यप्रणाली पर नजर रखता है तथा उनकी सभी गतिविधियों को भी देखता है तथा उनका निरीक्षण करता है जिससे कि भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा निर्देशों के अनुसार कार्य किया जा सके।

    3. भारतीय रिजर्व बैंक एक महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाता है जिसमें वह ब्याज दरों का निर्धारण करता है। भारत में ब्याज दरों का निर्धारण केवल रिजर्व बैंक ही करता है और उसी को यह अधिकार दिया गया है।

    4. भारत में विभिन्न प्रकार की मौद्रिक नीतियों की समीक्षा करने का अधिकार भी भारतीय रिजर्व बैंक को दिया गया है। इन मौद्रिक नीति के माध्यम से भारतीय रिजर्व बैंक देश में मुद्रा के नियंत्रण को सुनिश्चित करता है।

    5. भारतीय रिजर्व बैंक का एक महत्वपूर्ण कार्य यह भी है कि वह भारत में सभी बैंकों का एक निश्चित धनराशि को अपने पास नकद में रखता है जिससे कि यदि कोई बैंक भुगतान नहीं कर पाता है तो उपभोक्ताओं की मांग जमा सुनिश्चित रह सके।

    (खंड-)

    प्रश्न 11. निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

    'हमारा विश्वास है कि किसी भी समाज की तरह भारतीय जनता का भी है यह एक अहरनीय अधिकार है कि उन्हें आजादी मिले, अपनी मेहनत का फल मिले, और जीवन की सभी आवश्यकता है पूरी हो जिससे उन्हें आगे बढ़ने की परिपूर्ण अवसर मिले। हमारा यह भी विश्वास है कि यदि कोई भी सरकार अपनी जनता को इन अधिकारों से वंचित रखती है और दबाती है तो जनता को भी सरकार को बदलने या उसे समूल समाप्त करने का अधिकार है। भारत में ब्रितानी सरकार ने ना केवल भारतीय जनता को स्वतंत्रता से वंचित किया है बल्कि उसने जनता का शोषण किया है और देश को आर्थिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक स्तर पर नष्ट कर दिया है। इसलिए हमारा विश्वास है कि भारत को अनिवार्य रूप से ब्रिटेन के साथ अपने सभी संबंधों को समाप्त करके पूर्ण स्वराज प्राप्त करना चाहिए।

     

    11.1. ब्रितानी सरकार ने भारत की जनता का शोषण किस प्रकार किया है?                                                                                                  1

    उत्तर. भारत में ब्रितानी सरकार ने भारतीय जनता को स्वतंत्रता से वंचित किया है और उसने आर्थिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक स्तर पर जनता को नष्ट किया है।

     

    11.2. जनता को सरकार बदलने या उसे समूल समाप्त करने का अधिकार कब है?                                                                             1

    उत्तर. जब कोई सरकार अपनी जनता को आजादी, मेहनत का फल और जीवन की सभी आवश्यकता पूरी ना कर पाए तथा जनता को इन अधिकारों से वंचित रखे और दबाए तब जनता को ऐसी सरकार को समूल समाप्त करने का या बदलने का अधिकार है।

    11.3. आजादी भारतीय जनता का अहरणीय अधिकार क्यों है?          2

    उत्तर. आजादी भारतीय जनता का आदरणीय अधिकार है क्योंकि किसी भी समाज के नागरिकों के लिए आजादी या स्वतंत्रता एक नितांत आवश्यक अधिकार है। आजादी के बिना नागरिकों का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है इसलिए भारतीय नागरिकों को भी आजादी मिलनी चाहिए, अपनी मेहनत का फल मिलना चाहिए और जीवन की सभी आवश्यकता है भी पूरी होनी चाहिए जिससे उन्हें आगे बढ़ने के पूरे अवसर मिल सके।

     

    प्रश्न 12. निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

    'उद्योगों की स्थापना स्वभावतः जटिल है। इसकी स्थापना कच्चे माल की उपलब्धता, श्रमिक, पूंजी, शक्ति के साधन और बाजार आदि की उपलब्धता से प्रभावित होती है। इन सभी कारकों का एक स्थान पर पाया जाना लगभग असंभव है। फलस्वरुप विनिर्माण उद्योग की स्थापना के लिए वही स्थान उपयुक्त है जहां ये कारक उपलब्ध हो अथवा जहां इन्हें कम कीमत पर उपलब्ध कराया जा सकता है। औद्योगिक प्रक्रिया के प्रारंभ होने के साथ-साथ नगरीकरण प्रारंभ होता है। कभी-कभी उद्योग शहरों में या उनके निकट लगाए जाते हैं। इस प्रकार औद्योगिकरण तथा नगरीकरण साथ साथ चलते हैं। नगर उद्योगों को बाजार तथा सेवाएं जैसे बैंकिंग, बीमा, परिवहन, श्रमिक तथा वित्तीय सलाह आदि उपलब्ध कराते हैं। नगर केंद्रों द्वारा दी गई सुविधाओं से लाभान्वित कई बार बहुत से उद्योग नगरों के आसपास ही केंद्रित हो जाते हैं जिसे 'समूहन बचत' (Agglomeration Economics) कहा जाता है। ऐसे स्थानों पर धीरे-धीरे बड़ा औद्योगिक समूहन स्थापित हो जाता है।'

     

    12.1. उद्योगों की स्थापना प्राय जटिल क्यों है?                                  1

    उत्तर. उद्योगों की स्थापना के लिए कच्चे माल की उपलब्धता, श्रमिक, पूंजी, शक्ति के साधन और बाजार की आवश्यकता होती है जो कि एक स्थान पर उपलब्ध नहीं हो पाते हैं इसलिए उद्योगों की स्थापना प्रायः जटिल है।

    12.2. समूहन बचत से आप क्या समझते हैं?                                     1

    उत्तर. नगर केंद्रों द्वारा दी गई सुविधाओं से लाभान्वित कई बार बहुत से उद्योग नगरों के आसपास ही केंद्रित हो जाते हैं जिसे 'समूहन बचत' (Agglomeration Economics) कहा जाता है।

    12.3. औद्योगिकरण एवं नगरीकरण प्रायः साथ साथ क्यों चलते हैं?         2

    उत्तर. औद्योगिक प्रक्रिया के प्रारंभ होने के साथ-साथ नगरीकरण भी प्रारंभ होता है। कभी-कभी उद्योग शहरों में या उनके निकट लगाए जाते हैं। नगर उद्योगों को बाजार तथा सेवाएं जैसे बैंकिंग बीमा परिवहन श्रमिक तथा वित्तीय सलाह आदि उपलब्ध कराते हैं। इसी प्रकार कई बार नगर केंद्रों द्वारा दी गई सुविधाओं से लाभान्वित बहुत से उद्योग नगरों के आसपास ही केंद्रित हो जाते हैं।

    (खण्ड-)

    प्रश्न 13.1. भारत के राजनीतिक रेखा मानचित्र में बिंदु A से एक स्थान अंकित किया गया है। इस बिंदु को निम्नलिखित जानकारी की सहायता से पहचानिए और उसका सही नाम मानचित्र पर खींची गई रेखा पर लिखिए।

    (A) वह स्थान जहां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सितंबर 1920 में अधिवेशन आयोजित हुआ।                                                              1

    13.2. भारत के उसी राजनीतिक रेखा मानचित्र में निम्नलिखित को उपयुक्त चिन्हों से दर्शाइए और नाम लिखिए -

    (I) तूतीकोरिन पतन                                                                         1

    अथवा

    इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई पतन

    (II) बेंगलुरु सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क                                            1

    उत्तर.


    निम्नलिखित प्रश्न, प्रश्न संख्या 13.2 के स्थान पर केवल दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए है। (कोई दो हल कीजिए।)

    (i) उस राज्य केंद्र/शासित प्रदेश का नाम लिखिए जहां तूतीकोरिन पतन स्थित है।

    उत्तर. तमिलनाडु।

    (ii) उस राज्य केंद्र/शासित प्रदेश का नाम लिखिए जहां इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई पत्तन स्थित है।

    उत्तर. नई दिल्ली।

    (iii) उस राज्य केंद्र/शासित प्रदेश का नाम लिखिए जहां बेंगलुरु सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क स्थित है।

    उत्तर. कर्नाटक।

    1 $type={blogger}:

    1. Thank

    Post a Comment